Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Viral news Kangra State News

हरिपुर : सुख की सरकार में दुखी झकलेड़ का ये परिवार, टेंट में गुजर रही रातें

गिरा चुका है मकान, आय का भी नहीं कोई साधन

हरिपुर।  हिमाचल में सुख की सरकार में कांगड़ा जिला की हरिपुर तहसील की झकलेड़ पंचायत का एक परिवार काफी दुखी है। कारण मकान का गिरना है। परिवार के लोगों को मजबूरन टेंट में रातें गुजारनी पड़ रही हैं।

हैरानी की बात यह है कि पीड़ित परिवार को किसी प्रकार का मुआवजा भी नहीं मिल पाया है। प्रशासन का तर्क यह है कि मकान निजी भूमि पर नहीं बना है।

हिमाचल राजस्व विभाग की ये पोस्ट  स्टेट कैडर घोषित, नोटिफिकेशन जारी 

 

कांगड़ा के बनखंडी में तीन साल में बनकर तैयार होगा सबसे बड़ा चिड़ियाघर

बता दें कि तहसील हरिपुर के गांव इंद्रा कॉलोनी पंचायत झकलेड़ के निवासी प्यार चंद का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।  सारा घर गिर गया है। घर गिरने के चलते पूरा परिवार टेंट में रहने पर मजबूर हो गया है।

परिवार के पास आय का भी कोई साधन नहीं है। प्रभावित परिवार पौंग बांध विस्थापित है और भूमिहीन है। परिवार में छोटे बच्चे सहित कुल 4 सदस्य हैं। इसमें कमाने वाला एक ही है और वह भी मजदूरी करके घर का खर्चा निकालते हैं।

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : 30 छात्रों को बांटे लैपटॉप-298 को भी जल्द मिलेंगे

आपसे आग्रह है कि प्रभावित परिवार की मदद के लिए आगे आएं और इस मुश्किल घड़ी में परिवार की सहायता करें। सहायता के लिए मोबाइल नंबर 8894635471 पर संपर्क कर सकते हैं।

पीड़ित प्यार चंद ने बताया कि बरसात में उनका मकान गिर गया है। परिवार सहित टेंट में रह रहे हैं। आगे सर्दी का मौसम आने वाला है। इससे चिंता बढ़ गई है।

हिमाचल में बारिश के आसार अभी नहीं, अगले 6 दिन तक साफ रहेगा मौसम

 

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

मनाली में दिल्ली का पर्यटक 5 दिन से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

कांगड़ा : 31 अक्टूबर तक करवा लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा राशन कार्ड 

 

डमटाल : होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मालिक धरा- दो महिलाएं रेस्क्यू 

 

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र
हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित
Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

आपदा प्रभावित हिमाचल के लिए 3500 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज की घोषणा

आपदा से प्रभावित भूमिहीनों को भी जमीन देगी सरकार

शिमला। हिमाचल प्रदेश को आपदा ने गहरे जख्म दिए हैं। इन जख्मों को भरने के लिए हिमाचल सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए 3500 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है।

इसके अतिरिक्त 1000 करोड़ मनरेगा के तहत भी डंगों के निर्माण के लिए दिया जाएगा। हिमाचल सरकार ने आपदा के लिए राहत राशि को कई गुणा बढ़ाने की घोषणा की है। ये विशेष पैकेज 7 जुलाई से 30 सितंबर तक आपदा से हुए नुकसान पर ही मिलेगा।

Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बताया कि विशेष राहत पैकेज के मैनुअल में बड़े बदलाव किए गए हैं। आपदा से कच्चे पक्के 1300 से ज्यादा घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं उनके लिए सरकार अब 1 लाख 30 हजार की जगह, 7 लाख रुपए की राहत के साथ बिजली पानी मुफ्त और सरकारी दाम पर सीमेंट उपलब्ध करवाएगी।

इसके अलावा 13000 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं उनके लिए भी एक लाख दिया जाएगा। इससे पहले ये राहत कच्चे मकान पर चार हजार जबकि पक्के मकान पर 6500 थी।

कांगड़ा के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

भूमिहीनों (झुग्गी-झोपड़ी वाले आदि) को जिनके मकान गिर गए उनके लिए 2 बिस्वा शहरी क्षेत्रों और 3 बिस्वा ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी भूमि पर घर बनाने के जमीन देगी। फसलों के नुकसान की मुआवजा राशि को भी बढ़ाया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहत के लिए 1021 करोड़ पीडब्ल्यूडी और जलशक्ति विभाग को जारी किए हैं। वहीं, 750 करोड़ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के तहत जारी किए जा रहे हैं। 1000 करोड़ मनरेगा के तहत घरों की दीवारों को लगाने के लिए खर्च होंगे।

पंडोह से कुल्लू मार्ग : छोटे वाहनों को दो तरफा भेजने का ट्रायल असफल 

गौशाला के निर्माण के लिए 3 हज़ार की जगह 50 हज़ार, गाय, भैंस की मौत पर 37 हज़ार से 55 हजार और भेड़ बकरी की मौत पर ये राशि 4000 से 6500 की गई है।

राज्य सरकार ने बजट से 1850 करोड़ जारी कर दिए हैं जबकि 1021 करोड़ रुपए की राशि कल जारी की जाएगी। नए आपदा मैनुअल के हिसाब से घरों के निर्माण के लिए 750 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र से विशेष राहत पैकेज के तौर पर अभी तक कोई भी राशि प्राप्त नहीं हुई है।

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल में हिमपात का दौर शुरू : स्पीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल : अपनी जमीन पर लगाएं सौर ऊर्जा परियोजना, सरकार खरीदेगी बिजली
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS ACCIDENT Top News Himachal Latest Kangra State News

पालमपुर : राख की पहाड़ियों पर गिरी आसमानी बिजली, दादा-पोते की गई जान

मवेशी चराने गए थे दोनों, गंवा बैठे जान, एक घायल

पालमपुर। कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमंडल में शुक्रवार को दुखद घटना सामने आई है। राख गांव की पहाड़ियों पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक घायल हुआ है। घायल टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में उपचाराधीन है।

मृतकों को पहचान ठाकर दास (69) पुत्र हिरदू और अंकित कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र संतोष कुमार निवासी राख के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में दादा-पोता लगते थे।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह मार्ग फिर बंद, 6 मील के पास हुआ लैंडस्लाइड

जानकारी के अनुसार दादा और पोता राख की पहाड़ियों पर मवेशी चराने के लिए गए थे। इसी दौरान दोपहर को मौसम अचानक खराब हो गया और दादा-पोते पर आसमानी बिजली गिरी।

आसपास लोग नहीं थे इसलिए दोनों की मदद के लिए कोई नहीं पहुंच पाया और दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं, ठाकुर दास का दोहता राहुल (17) बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया है। पास में ही डेरे में सोया ठाकुर दास का बेटा हादसे में बाल-बाल बच गया।

हमीरपुर में मानवता शर्मसार : ससुराल वालों ने काटे बहू के बाल, मुंह किया काला

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल से शवों को लेकर लौट रही है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। ठाकर दास की पत्नी रोगंला देवी और अंकित कुमार की माता शीला देवी को फौरी राहत के रूप में दस हजार रुपए पटवारी हलका लेखराज द्वारा दिए गए हैं।

वहीं, बिजली गिरने से दराटी पंचायत के तीन लोगों की करीब 50 भेड़-बकरियां भी मर गई हैं। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

KBC में बोलीं हिमाचल की आंगनबाड़ी वर्कर जैतून, काम ज्यादा पर वेतन बहुत ही कम

 

KBC : चंबा की आंगनबाड़ी वर्कर जैतून ने दिया प्रश्न का सही जवाब फिर भी नहीं जीत सकीं 12 लाख 50 हजार रुपए

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : भरे जाएंगे पुलिस कॉन्स्टेबल के 1226 पद, इन शिक्षकों को राहत 

 

शिमला : गलत पार्किंग ने मुसीबत में डाला, सड़क से लुढ़का डाक विभाग का ट्रक

 

HP Cabinet : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की स्थापना करने का निर्णय

मणिमहेश यात्रा : इस बार एक साथ शुरू होगा डल तोड़ने और राधाष्टमी शाही स्नान का शुभ मुहूर्त

 

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 20 सितंबर से कैंपस इंटरव्यू

 

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए

12 सितंबर तक राहत शिविरों में रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल सरकार ने प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत राहत शिविरों में अस्थाई तौर पर रह रहे परिवारों को उपयुक्त आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए उन्हें आवास का निश्चित मासिक किराया उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया है।

हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, जानें मौसम की अपडेट

इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में राहत शिविरों में अस्थाई तौर पर रह रहे परिवारों को आवास किराए पर लेने के लिए पांच हजार रुपये प्रतिमाह और शहरी क्षेत्रों में राहत शिविरों में रह रहे परिवारों को दस हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

योजना के तहत आवास की राशि उन परिवारों को प्रदान की जाएगी जो 12 सितम्बर, 2023 तक जिला प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों में रह रहे हों। प्रभावित परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला सदस्य को यह राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तातंरण के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

 

प्रभावित परिवार जब पुनः अपने घर या आवास में स्थानान्तरित होगा तब यह मासिक किराया राशि बंद कर दी जाएगी। यदि किसी परिवार को उपयुक्त आवास उपलब्ध नहीं होता है तो वह राहत शिविर में रहना जारी रख सकता है। यह योजना 31 मार्च, 2024 तक लागू रहेगी।

जॉब अलर्ट : ब्ल्यू स्टार कंपनी में 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए अस्थाई तौर पर कई जिलों में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इनमें से बहुत से शिविर स्कूलों और मेक शिफ्ट आवास में स्थापित किए गए हैं।

चंडीगढ़-शिमला NH-5 चार घंटे रहेगा बंद, चक्की मोड़ पर हो रहा मरम्मत कार्य

स्कूलों में शिविर स्थापित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने अस्थाई शिविरों में शरण लेने वाले वाले परिवारों को उपुयक्त आवास किराए पर लेने के लिए प्रतिमाह निश्चित किराया प्रदान करने का निर्णय लिया है।

 

जॉब अलर्ट : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

 

कुल्लू : प्रियंका गांधी ने भुंतर संगम ब्रिज से जाना तबाही का मंजर

चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर, दो घंटे रहेगा बंद

 

 

किन्नौर : निगुलसरी में NH-05 की बहाली को लेकर क्या है अपडेट, जानें

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : पहाड़ियों के कटान पर रोक

शिमला। आपदा के बीच हिमाचल सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। आपदा प्रभावित इमारतों और सड़कों के पुनर्निर्माण कार्यों को छोड़कर किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण गतिविधि के लिए पहाड़ियों के कटान पर पूरे राज्य में 16 सितंबर, 2023 तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विधायक राजेंद्र राणा ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र, HPSSC को शुरू करने की मांग 

प्रमुख सचिव टीसीपी और यूडी और सभी उपायुक्तों को इन आदेशों को लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है।

जारी आदेशों में आपदा प्रभावित भवन और सड़कों के पुनर्निर्माण को छोड़कर, किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण गतिविधि के लिए पहाड़ी काटने पर 16 सितंबर 2023 तक दो सप्ताह के लिए पूरे राज्य में प्रतिबंध लगाया गया है।

VIP नंबरों से मालामाल हुआ हिमाचल परिवहन विभाग, 6 करोड़ कमाए

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, सोलन और चंबा जिलों में वाणिज्यिक/पर्यटन इकाइयों के लिए नई योजना अनुमति/भवन निर्माण अनुमति पर 16 सितंबर 2023 तक प्रतिबंध रहेगा।

Himachal Breaking : एक से दूसरी जिला परिषद में बदले जा सकेंगे कर्मचारी, नोटिफिकेशन जारी

मैक्लोडगंज तिब्बती मॉडल केस : पुलिस ने एक्सेस फोर्स का तो नहीं किया इस्तेमाल-होगी जांच

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकेंगे भाग 

हिमाचल में 13 पुलिस अधिकारी बदले, IG जहूर जैदी को मिली तैनाती

गंभरोला खड्ड मामला : फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित, 7 दिन में प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट

 

हिमाचल डीजीपी डिस्क अवॉर्ड : 304 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित-पढ़ें लिस्ट 

 

सचिवालय के बाहर कोविड वॉरियर्स का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री से मांगी सेवा विस्तार की गारंटी

हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाएंगे 40 पद, क्लर्क के 15 पदों पर होगी भर्ती

 

बिलासपुर : गंभरोला खड्ड का पानी हुआ लाल, फैक्ट्री सील, सैंपल लिए

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय के आवेदनों की दुरुस्ती के लिए 2 सितंबर तक का समय

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में PWD की सड़कों पर लगेंगे मनरेगा कामगार, सरकार कर रही विचार

अगर नियम देंगे मंजूरी तो जल्द योजना को पहनाया जाएगा अमलीजामा

शिमला। हिमाचल में बरसात ने लाइफ लाइन कही जाने वाली सड़कों को काफी नुकसान पहुंचाया है। अभी भी कई सड़क मार्ग बहाल नहीं हो सके हैं। जो मार्ग बहाल हुए हैं, इन सड़कों के किनारे भी काफी मलबा है। ऐसे में सड़कों को साफ करना पीडब्ल्यूडी (PWD) के समक्ष बड़ी चुनौती है।

आपदा के बीच हिमाचल के लिए बड़ी राहत, केंद्र ने 6500 घरों को दी मंजूरी

खासकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्र की सड़कों पर। इसके चलते सरकार मनरेगा कामगारों को पीडब्ल्यूडी (PWD) सड़कों पर लगाने का विचार कर रही है।

अगर नियम इस बात की मंजूरी देते होंगे तो मनरेगा मजदूरों को पीडब्ल्यूडी (PWD) की सड़कों पर लगाया जाएगा, जिससे की सड़कों की सफाई आदि हो सके और मलबा उठाया जा सके।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क पर दौड़ी गाड़ियां, सब्जी मंडी भेजे 700 वाहन

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा कि मनरेगा केंद्र सरकार का एक्ट है। इसमें केंद्र के नियम चलते हैं।

हिमाचल में पीडब्ल्यूडी (PWD) सड़कों पर मनरेगा कामगारों को लगा सकते हैं या नहीं, इसको लेकर बातचीत की जा रही है। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ा दी है। यह 15 अगस्त से लागू होगी।

आपदा के बीच हिमाचल के लिए बड़ी राहत, केंद्र ने 6500 घरों को दी मंजूरी

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

शिमला-कालका एनएच 5 पर सनवारा में 20 दिन से बंद टोल प्लाजा फिर शुरू

 

हिमाचल : 143 स्कूलों को बंद करने के आदेश, 20 सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोबारा खोले 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

 

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया तो ऊपर से फेंकी राहत सामग्री

मंडी। भारी बारिश के चलते मंडी जिला के कई दुर्गम क्षेत्रों में संपर्क कट चुका है। वहां पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से राशन और अन्य राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

मंडी जिले के दुर्गम क्षेत्र भाटकी धार के कलहनी में हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। क्षेत्र में राशन पहुंचाना जरूरी था। इसके चलते राशन और अन्य राहत सामग्री ऊपर से ही हेलीकॉप्टर से नीचे फैंकने का फैसला लिया गया।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क पर दौड़ी गाड़ियां, सब्जी मंडी भेजे 700 वाहन

वहीं, बाली चौकी उपमंडल के आपदाग्रस्त क्षेत्र खोलानाला की दो गर्भवती महिलाओं रेश्मा और बोलमां को एयरलिफ्ट कर जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। ये महिलाएं अपने परिवारों के साथ बीते कल से नगवाईं राहत शिविर में थीं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे दोनों महिलाओं को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भुंतर एयरपोर्ट से लिफ्ट कर मंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्राप्त हो सकी। उनके पति भी उनके साथ रहे।

मंडी : मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर व बार्बर के प्रशिक्षण को करें आवेदन

मदद पाने पर महिलाओं ने सीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी चिंता करने, तत्परता से मदद के लिए वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धन्यवादी हैं।

हिमाचल सरकार संकट के समय में केवल तत्काल राहत ही नहीं बल्कि समग्र दृष्टिकोण से प्रत्येक जीवन की सुरक्षा और स्वास्थ्य रक्षा पर ध्यान दे रही है।

 

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

शिमला-कालका एनएच 5 पर सनवारा में 20 दिन से बंद टोल प्लाजा फिर शुरू

 

हिमाचल : 143 स्कूलों को बंद करने के आदेश, 20 सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोबारा खोले 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

 

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

त्रासदी की भेंट चढ़ा मंडी जल शक्ति भवन : असुरक्षित घोषित, करवाया खाली

नई जगह बनाई जाएगी बिल्डिंग

मंडी। हिमाचल के मंडी में जल शक्ति भवन भी त्रासदी की भेंट चढ़ गया है। जल शक्ति विभाग के इस भवन को असुरक्षित हो गया है। इसमें कार्य करना खतरे से खाली नहीं है। इसके मध्यनजर भवन को खाली करवा दिया गया है।

मंडी : मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर व बार्बर के प्रशिक्षण को करें आवेदन

प्रमुख अभियंता प्रोजेक्ट मंडी के दफ्तर को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया है। यह जानकारी डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने अपने फेसबुक पेज पर दी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मंडी में नए जल शक्ति भवन बनाने के आदेश दे दिए हैं, जिसे रिकॉर्ड समय में बनाकर तैयार किया जाएगा।

शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर चक्कीमोड़ को लेकर यह है अपडेट-पढ़ें खबर

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट

बता दें कि हिमाचल में इस बार बरसात ने काफी कहर ढाया है। अब तक 361 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 लोग अभी भी लापता है। प्रदेश को अब तक 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक नुकसान हो चुका है।

अब तक करीब 2237 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं, जबकि करीब 9924 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। करीब 300 दुकानें बह गई जबकि 4783 गौशालाएं तबाह हो गई हैं।

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

शिमला-कालका एनएच 5 पर सनवारा में 20 दिन से बंद टोल प्लाजा फिर शुरू

 

हिमाचल : 143 स्कूलों को बंद करने के आदेश, 20 सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोबारा खोले 

मंडी : चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर आफत की बारिश, वैकल्पिक मार्ग भी बना चुनौती

 

 

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Shimla State News

हिमाचल आपदा : नीति आयोग ने कुशल प्रबंधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रयासों को सराहा

आपदा प्रबंधन टीमों सहित अन्य सभी भी की भी प्रशंसा

शिमला। भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में जारी आपदा की स्थिति से प्रभावशाली तरीके से निपटने में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आगे बढ़कर सक्रिय नेतृत्व प्रदान करने की नीति आयोग ने सराहना की है। विश्व बैंक के बाद अब नीति आयोग ने आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल प्रबंधन की प्रशंसा की है।

धर्मशाला कुणाल मंदिर चोरी मामले में दो धरे, आरोपी बिलासपुर जिला निवासी

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी ने एक पत्र के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की। पत्र में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार, आपदा प्रबंधन टीमों सहित अन्य सभी हितधारक, जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। नीति आयोग इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्य को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य लेकर साइकिल पर निकला उत्तर प्रदेश का प्रदीप, धर्मशाला पहुंचा

सुमन के. बेरी ने कहा है कि राज्य में भीषण त्रासदी की घटनाएं चौंकाने वाली हैं। इस कारण राज्य में कृषि, समग्र आजीविका और आधारभूत अधोसंरचना को भारी क्षति हुई है। आपदा की गंभीरता को देखते हुए नीति आयोग संकट के इस समय में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ा है।

मंडी : भारी बारिश से रास्ते तबाह होने से खोलानाला में फंसे 50 लोग रेस्क्यू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नीति आयोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोग के प्रोत्साहन से राज्य सरकार को और अधिक तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य को इस वर्ष बरसात के दौरान अभी तक 12000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

समरहिल लैंडस्लाइड : 11 दिन से चला रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, कुल 20 शव मिले

प्रदेश सरकार सभी प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से प्रदेश एक बार पुनः इस चुनौतिपूर्ण स्थिति से पार पाते हुए एकजुट होकर उभरेगा।

 

हिमाचल : कंडक्टर पोस्ट कोड 1031 भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट-जानने को पढ़ें खबर

 

ज्वालामुखी में तीन दिन नहीं दौड़ेंगे ऑटो रिक्शा, हड़ताल पर गए ऑपरेटर

 

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग भूस्खलन के चलते बंद, बहाली का काम जारी

 

हिमाचल : मंडी जिला में 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

 

 

कांगड़ा : बनेर खड्ड में बहा जल शक्ति विभाग का जेई, दौलतपुर सेक्शन में थे तैनात

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

 

 

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

हिमाचल के आनी में लैंडस्लाइड से गिरे 8 भवन, लोग बोले-ओ माय गॉड

दो भवनों को पहुंचा के नुकसान, कुछ खाली करवाए

आनी। हिमाचल में बरसात का कहर जारी है। अब आनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हिमाचल के कुल्लू जिला के आनी में वीरवार सुबह लैंडस्लाइड के चलते आठ भवन धराशायी हो गए हैं।

दो भवनों को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। जब आठ मकान गिरे तो लोग भी हैरान रह गए है और मुंह से बस ओ यारा… ओ माय गॉड जैसे शब्द निकले।

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

बता दें कि ज्ञान चंद, महेश कुमार, सुभाष चंद, इंद्र चंद पुत्र विजय कुमार, विद्या देवी पत्नी हंस राज सनी पुत्र हंसराज, शशी वाला पत्नी स्वतंत्र कुमार, सुरेश कुमार पुत्र इंद्र चंद, चिरंजीलाल पुत्र ज्वाला दास, खेम प्रकाश पुत्र ज्वाला दास, लायक राम पुत्र खीमे राम, चुनी लाल पुत्र लायक राम और तुले राम के घर गिरे हैं।

युपेंद्र कांत मिश्रा पुत्र लोकनाथ मिश्रा और फकीर चंद वर्मा पुत्र चूड़ा राम और रमीला वर्मा के मकान को भारी क्षति पहुंची है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर साथ लगते भवनों को खाली करवा दिया है।

शिमला : आफत की बारिश, सड़कें बंद, पेड़ गिरे, मलबे की चपेट में आई निजी बस

बताया जा रहा है कि कुछ वाहन भी मकानों के मलबे में दब गए हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे एक-एक करके भवन धराशाही हुए और लोगों में चीख पुकार मच गई।

हिमाचल : भारी बारिश का रेड अलर्ट, 9 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

एसडीएम आनी नरेश वर्मा नेशनल हाईवे 305 जो आनी से होकर गुजरता है। बस स्टैंड के सामने चार पांच भवनों में पांच दिन पहले दरारें दिखी थीं। सभी व्यावसायिक भवन थे।

इसमें दो बैंक कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक और एसबीआई भी कार्यरत थे। इनको खाली करवा लिया गया था। पीछे वाले भवनों में वीरवार सुबह समय रहते लोगों को निकाल लिया गया था। इसके चलते जानी नुकसान की खबर नहीं है।

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

 

 

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

 

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

 

हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

 

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

 

 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

 

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

हिमाचल कैबिनेट : सेब और आम हुआ बराबर, बैठक में बड़ा फैसला

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ