Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : आफत की बारिश, सड़कें बंद, पेड़ गिरे, मलबे की चपेट में आई निजी बस

शिमला रेलवे स्टेशन यार्ड को पहुंचा नुकसान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश ने एक बार फिर से कहर बरसाना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात से राजधानी शिमला सहित प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आसमान से बरस रही आफत से लोगों की मुसीबतें फिर बढ़ गई हैं। शिमला में भारी बारिश के चलते सड़कें बंद हो गई हैं। जगह जगह पेड़ गिर रहे हैं।

हिमाचल : भारी बारिश का रेड अलर्ट, 9 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

भारी बारिश के बाद ISBT के नजदीक सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बस मलबे की चपेट में आ गई, वहीं मालरोड पर लिफ्ट के नजदीक पेड़ गिर गए हैं। नाभा में भवन पर पेड़ गिरे हैं। शिमला में अधिकतर रोड़ बंद हो गए हैं। आलम यह है कि लोग घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

शिमला के खलीनी में इलेक्ट्रिसिटी गेस्ट हाउस के पास सड़क धंसी हैं। शिमला के बीसीएस में लैंडस्लाइड होने से पेड़ गिरे हैं। सड़क यातायात के लिए बंद हैं। दो से तीन गाड़ियां हल्की क्षतिग्रस्त हुई हैं। शिमला के रामनगर के नाले में पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में जा घुसा।

Breaking : हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

लोग डर कर घरों से बाहर आ गए। स्थानीय पार्षद कल्याण चंद धीमान खुद मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद की। इसके अलावा नगर निगम के कर्मचारियों ने नाले में आए मलबे को हटाना शुरू किया। पिछले महीने ही नाले की सफाई करवाई गई थी।

बावजूद इसके बारिश इतनी ज्यादा थी कि नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सीढ़ियों तक आ पहुंचा। बताया जा रहा है कि ऊपर की तरफ पहाड़ी में लैंडस्लाइड होने की वजह से मिट्टी जाकर नाले में जा घुसी।

इसकी वजह से नाला ब्लॉक हो गया और पानी लोगों के घरों में घुस गया। लैंडस्लाइड से शिमला रेलवे स्टेशन यार्ड को नुकसान पहुंचा है। हिमलैंड में पेड़ गिरा है।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

बता दें कि शिमला में पिछले 24 घंटे में 132 मिलीलीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। शिमला जिला में सुबह 1 घंटे के भीतर ही 62 मिलीलीटर बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार को भी 6 जिलों सिरमौर, सोलन, शिमला, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा में रेड अलर्ट रखा गया है। इसके अलावा 24 और 25 अगस्त को भी प्रदेश में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

 

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

 

हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

 

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

 

 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

 

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

हिमाचल कैबिनेट : सेब और आम हुआ बराबर, बैठक में बड़ा फैसला

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *