Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Solan State News

कुल्लू के आनी से ऑपरेट हो रहा था गिरोह, 37 किलो हाई क्वालिटी चरस बरामद

सोलन पुलिस ने मामले का किया पर्दाफाश

सोलन। हिमाचल की सोलन पुलिस ने कुल्लू जिला के आनी से चल रहे चरस तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 37 किलो हाई क्वालिटी चरस बरामद की है। आनी से यह हाई क्वालिटी चरस सोलन जिला के माध्यम से हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई और गोवा आदि में सप्लाई होती थी।

बता दें कि सोलन पुलिस ने 9 मई, 2024 को सुबाथू-धर्मपुर रोड पर एक गाड़ी से 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद की थी। मामला दर्ज कर हरजीत सिंह निवासी यूपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ हरियाणा के बहादुरगढ़ में भी 100 किलो से अधिक पोपी हस्क का मामला भी दर्ज है।

धर्मशाला उपचुनाव : बगावत किसका बिगाड़ेगी खेल, किसे होगा फायदा – रोचक है सवाल

 

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी चरस की बड़ी डील फाइनल करने जा रहा था। उसके पास से बरामद चरस सैंपल के तौर पर ले जाई जा रही थी। पुलिस को पता चला कि यह एक गिरोह है और कुल्लू के आनी से चरस की तस्करी कर रहा है।

सोलन पुलिस ने आईपीएस अभिषेक कौंडल के नेतृत्व में 19 सदस्यीय टीम का गठन किया। इसमें सोलन पुलिस डिटेक्शन सेल और धर्मपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम शामिल थी।

ठियोग : दोस्त के पास जा रहा था युवक, खाई में गिरी स्कॉर्पियो- गई जान

 

आईपीएस अभिषेक कौंडल की अगुवाई में टीम ने आरोपी की निशानदेही पर आनी क्षेत्र में दबिश की। पुलिस को मौके से 36 किलो हाई क्वालिटी की चरस बरामद हुई। इस पूरे मामले में करीब 37 किलो हाई क्वालिटी चरस बरामद की है।

 

इंतजार खत्म : नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला के लिए चली ट्रेन- जानें टाइमिंग

एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि सोलन पुलिस की नशे को जड़ से खत्म करने और बड़े-बड़े नशा माफियाओं को गिरफ्तार कर उनके नेटवर्कों को डिस्मेंटल करने के मिशन के अंतर्गत ज़िला में सक्रिय/ जिले से ट्रांजिट करने वाले नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिसके चलते एक चरस तस्कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जांच में कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र में एक रेड ऑपरेशन किया और करीब 36 किलो हाई क्वालिटी चरस बरामद की गई है। इस ऑपरेशन में कुल 37 किलो चरस जब्त की गई है।

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे

 

उन्होंने बताया कि सोलन पुलिस द्वारा 2023 से अब तक बाहरी राज्यों के 100 से ज्यादा आरोपियों को पकड़ा है। इसमें चिट्टे/नशे के 86 बड़े सप्लायर हैं, जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र आदि राज्यों से है को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 8 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं।

इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे चिट्टा तस्करी के 25 से ज्यादा बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्को को ध्वस्त कर दिया गया है, जिससे हजारों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।

हिमाचल में आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, क्या बोले विशेषज्ञ- पढ़ें खबर

 

इसके अतिरिक्त सोलन पुलिस का युवाओं को नशे के खिलाफ सशक्त और सजग करने का “रुस्तम” अभियान लगातार जारी है, जिसमें स्थानीय युवाओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, खेलकूद, स्किट, स्कूल और कॉलेज और हॉस्टल्स आदि में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आदि शामिल हैं।

कुलदेवी का आशीर्वाद लेकर विजय संकल्प यात्रा पर निकले अनुराग ठाकुर

 

 

कुलदेवी का आशीर्वाद लेकर विजय संकल्प यात्रा पर निकले अनुराग ठाकुर

 

हिमाचल मौसम अपडेट : इन क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड, भरमौर में हुई ओलावृष्टि

 

हिमाचल की पहली महिला निजी बस चालक बनी नैंसी, सवारियों से भरी बस चलाई

हिमाचल CPS मामले को लेकर बड़ी अपडेट, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

धर्मशाला : मादा बंदर को लगा करंट, मरते-मरते बच्चे की बचा गई जान

बनखंडी चिड़ियाघर : चारदीवारी, पाथ और चेक डैम का निर्माण कार्य शुरू

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

शिमला : चेरी के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के खिले चेहरे, कितने में बिकी – जानें

 

 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu State News

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- असुरक्षित घरों को खाली कर दें लोग, दिशा-निर्देशों की करें पालना

आनी के संपर्क मार्गों को जल्द बहाल करने के निर्देश

आनी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कुल्लू जिला के आपदाग्रस्त क्षेत्र आनी का दौरा किया और भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए घरों का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में रहने, खाने-पीने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि अस्थायी शिविर में रहने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रशासन तथा स्थानीय लोगों से भूस्खलन के कारणों की जानकारी भी हासिल की। उन्होंने संबंधित विभागों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर भवन गिरने के कारण गिरे मलबे को नियंत्रित तरीके से उठाने और खतरे की जद में आए भवनों को खाली करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थानीय प्रशासन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा का रिजल्ट किया आउट

 

उन्होंने लोगों से अपील कि वे असुरक्षित घरों को खाली कर दें तथा राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों की पालना करें। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आनी उपमंडल के संपर्क मार्गों को जल्द बहाल करने के लिए निर्देश दिए, ताकि बागवानों और किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में कोई दिक्कत पेश न आए।

मंडी में दूसरे दिन भी जारी रही राहत की उड़ान, दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचाया राशन और दवाइयां

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के संसाधनों पर हिमाचल के लोगों का हक है और आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इन संसाधनों से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस मानसून में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, लेकिन राज्य सरकार हर प्रभावित तक मदद पहुंचाना सुनिश्चित कर रही है।

हिमाचल CU के मल्टी टास्क वर्कर व लाइब्रेरी अटेंडेंट ने पास किया UGC NET

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आनी उपमंडल में इस मानसून के मौसम में अभी तक 27 भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जबकि 87 भवनों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त सरकारी और निजी सम्पति को भी काफी क्षति हुई है।

हिमाचल : 143 स्कूलों को बंद करने के आदेश, 20 सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोबारा खोले

 

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक लोकेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह व कमांद मार्ग अपडेट, कब तक हो सकते बहाल- जानें

 

 

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह व कमांद मार्ग अपडेट, कब तक हो सकते बहाल- जानें

 

 

ज्वालामुखी में तीन दिन नहीं दौड़ेंगे ऑटो रिक्शा, हड़ताल पर गए ऑपरेटर

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

हिमाचल के आनी में लैंडस्लाइड से गिरे 8 भवन, लोग बोले-ओ माय गॉड

दो भवनों को पहुंचा के नुकसान, कुछ खाली करवाए

आनी। हिमाचल में बरसात का कहर जारी है। अब आनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हिमाचल के कुल्लू जिला के आनी में वीरवार सुबह लैंडस्लाइड के चलते आठ भवन धराशायी हो गए हैं।

दो भवनों को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। जब आठ मकान गिरे तो लोग भी हैरान रह गए है और मुंह से बस ओ यारा… ओ माय गॉड जैसे शब्द निकले।

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

बता दें कि ज्ञान चंद, महेश कुमार, सुभाष चंद, इंद्र चंद पुत्र विजय कुमार, विद्या देवी पत्नी हंस राज सनी पुत्र हंसराज, शशी वाला पत्नी स्वतंत्र कुमार, सुरेश कुमार पुत्र इंद्र चंद, चिरंजीलाल पुत्र ज्वाला दास, खेम प्रकाश पुत्र ज्वाला दास, लायक राम पुत्र खीमे राम, चुनी लाल पुत्र लायक राम और तुले राम के घर गिरे हैं।

युपेंद्र कांत मिश्रा पुत्र लोकनाथ मिश्रा और फकीर चंद वर्मा पुत्र चूड़ा राम और रमीला वर्मा के मकान को भारी क्षति पहुंची है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर साथ लगते भवनों को खाली करवा दिया है।

शिमला : आफत की बारिश, सड़कें बंद, पेड़ गिरे, मलबे की चपेट में आई निजी बस

बताया जा रहा है कि कुछ वाहन भी मकानों के मलबे में दब गए हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे एक-एक करके भवन धराशाही हुए और लोगों में चीख पुकार मच गई।

हिमाचल : भारी बारिश का रेड अलर्ट, 9 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

एसडीएम आनी नरेश वर्मा नेशनल हाईवे 305 जो आनी से होकर गुजरता है। बस स्टैंड के सामने चार पांच भवनों में पांच दिन पहले दरारें दिखी थीं। सभी व्यावसायिक भवन थे।

इसमें दो बैंक कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक और एसबीआई भी कार्यरत थे। इनको खाली करवा लिया गया था। पीछे वाले भवनों में वीरवार सुबह समय रहते लोगों को निकाल लिया गया था। इसके चलते जानी नुकसान की खबर नहीं है।

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

 

 

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

 

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

 

हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

 

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

 

 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

 

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

हिमाचल कैबिनेट : सेब और आम हुआ बराबर, बैठक में बड़ा फैसला

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ