भरे जाने हैं कार्यकर्ता के दो और सहायिका के 10 पद
देहरा। कांगड़ा जिला की बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के 10 पद भरे जाने हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने दी है। बता दें कि ग्राम पंचायत मझीण के मझीण और मझीण के दबकेहड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं।
कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल
वहीं, ग्राम पंचायत मझीण के दबकेहड़, टिप्परी के डुहक, कमलोटा के कमलोटा, हडोली के बाह, बदोली के डोल, खुंडियां के अंबाडा, सिहोरपाई के बन चल्लियां, जाखोटा के वोहल जागीर, अलुहा के भौंरन एवं थिल के थिल केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे।
आंगनबाड़ी वर्कर छंटनी परीक्षा का आयोजन 8 नवंबर को उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी के कार्यालय में निर्धारित किया गया था, परंतु प्रशासनिक कारणों हेतु अब छंटनी परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर को उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।
Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया
हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी
… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन