Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में स्थापित होंगे 33 मॉडल बूथ, 29 को महिलाएं करेंगी संचालित

डीसी हेमराज बैरवा ने पोलिंग बूथों का किया दौरा

धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी हेमराज बैरवा ने मंगलवार को कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी के खुंडियां, बारीकलां तथा लगडू में पोलिंग बूथों का तथा नगरोटा विस क्षेत्रों के बड़ोह क्षेत्र में विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।

बूथ लेवल अधिकारियों को बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में रैंप, सुलभ शौचालय, पेयजल व उचित प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

धर्मपुर : HRTC बस टायर खुलने के मामले में चालक का निलंबन सही

 

इस संबंध में शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को पोलिंग बूथों की स्थापना के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार आवश्यक प्रबंधों की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

डीसी ने कहा कि कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 1642 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं जिसमें 33 मॉडल पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके।

पालमपुर वारदात : नारी शक्ति का फूटा गुस्सा, छात्राओं ने निकाला विशाल जुलूस

 

इसमें प्रत्येक विस क्षेत्र में दो-दो तथा ज्वालामुखी, देहरा, जसवां प्रागपुर में तीन-तीन मॉडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला के विभिन्न विस क्षेत्रों में 29 पोलिंग बूथ महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे।

इसके साथ ही आठ पोलिंग स्टेशन दिव्यांगों तथा धर्मशाला का दाड़ी बूथ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।

दोस्त की शादी का बहाना बनाकर कांगड़ा पहुंचा युवक, हेरोइन के साथ पकड़ा

 

उन्होंने बताया कि जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 1328768 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता छह लाख 79 हजार 472 महिला मतदाता छह लाख 49 हजार 292 मतदाता हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 10441 हैं, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 9938 है। अस्सी वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 37,505 है।

पालमपुर वारदात : बैग में दराट लेकर ही चलता था आरोपी युवक, ये है वजह

 

उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 प्रक्रिया निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।

चुनावी रण में उतरने से पहले विक्रमादित्य सिंह ने लिया हनुमान जी का आशीर्वाद

 

कानून व्यवस्था के लिए एसपी कांगड़ा तथा एसपी नुरपूर, स्वीप के लिए एडीसी, ईवीएम प्रबंधन के लिए एडीएम, आदर्श आचार संहिता एमसीसी के लिए एडीएम, परिवहन के लिए डीएम एचआरटीसी, दिव्यांगजनों के लिए जिला कल्याण अधिकारी को नोडल आफिसर तैनात किया गया है।

इस अवसर एसडीएम ज्वालामुखी डा संजीव शर्मा, एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा भी उपस्थित थे।

पालमपुर वारदात : एक बिटिया ने दूसरी ‘बिटिया’ का समझा दर्द, सिस्टम और लोगों से दिखी खफा

मां बगलामुखी मंदिर से ज्योतियां चुरा ले गया चोर, फिर खुद ही फोन कर मांगी माफी
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

कांगड़ा : फोरलेन ने छीना जसूर का ‘नूर’, ट्रेन भी निकली दगाबाज

हिमाचल : अभी नहीं हुई गंगूराम मुसाफिर की कांग्रेस में वापसी, मामला लंबित

इस बार मई-जून में नहीं बजेगी शहनाई, अप्रैल के बाद कब है शादी के शुभ मुहूर्त-जानें
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

जवाली विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे 34 ट्यूबवेल, 14 सिंचाई परियोजनाएं होंगी संचालित

कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने दी जानकारी

ऋषि महाजन/जवाली। कृषि व पशु पालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रयत्नशील है, जिसके लिए ‘हिम उन्नति’ तथा ‘हिम गंगा’ जैसी महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

यह जानकारी उन्होंने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के तहत भरमाड़ तथा भगवाल में 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित दो ट्यूबवेल का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए दी।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

उन्होंने बताया कि इन ट्यूबवेल के लगने से इस क्षेत्र के 76 किसानों की लगभग 33 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग तथा जाइका के माध्यम से नलकूपों का जाल बिछाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा जवाली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 34 ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि “जाइका” फसल विविधीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत जवाली विधानसभा क्षेत्र में 14 सिंचाई परियोजनाएं संचालित होंगी, जिससे क्षेत्र की 620 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इन सभी परियोजनाओं की डीपीआर बन चुकी है, जिस पर शीघ्र ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। (ट्यूबवेल)

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

उन्होंने कहा कि इन सभी सिंचाई परियोजनाओं के बनने से यहां की जमीन को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और किसानों को अपनी खेती के ढांचे में बदलाव लाने तथा उनकी आर्थिकी मजबूत बनाने में वरदान साबित होंगी।

कृषि मंत्री ने किसानों को पशुधन रखने के साथ प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया, जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा “हिम गंगा” योजना शुरू की गई है, जिसके तहत राज्य सरकार किसानों से गाय तथा भैंस का दूध 80 तथा 100 रुपए में खरीद करेगी।

इसके साथ कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हिम उन्नति योजना के अंतर्गत क्षेत्र विशेष क्षमता के अनुरूप दालों, सब्जियों, फूलों, फलों, नगदी फसलों के क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्लस्टर आधारित कृषि से खेती का ढांचा बदलने से किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

देहरा में आंगनबाड़ी वर्कर छंटनी परीक्षा की तिथि में बदलाव-जानें नई डेट 

उन्होंने कहा कि पुराने समय की अपेक्षा आज के मशीनी युग में कृषि करना बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को सही मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिनका फायदा लेकर किसान अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सकते है।

इसके पश्चात, कृषि मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनका निवारण किया। इससे पहले, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने कृषि मंत्री को चंबा थाल देकर सम्मानित किया।

इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के पिता को वाहन ने कुचला, गई जान
ये रहे मौजूद

जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास बक्शी, अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा, जल शक्ति एसडीओ पवन कौंडल, भू संरक्षण अधिकारी चंचल राणा, बीडीओ सुभाष चंद, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रधान मनमोहन सिंह, ओबीसी जिला संगठन उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी, आईटीआई के चेयरमैन मनु शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शशि चौधरी, ब्लॉक समिति सदस्य कैलाश भारती, भरमाड़ पंचायत प्रधान सुशील कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ

 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 

NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 

देहरा : घास काटने गई महिला के साथ की हैवानियत, आरोपी ने धमकाया भी

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन

 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

नवंबर महीने में हैं छठ सहित ये प्रमुख त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 

कांगड़ा में नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 80 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

मंडी-कुल्लू पंडोह डैम सड़क को लेकर बड़ी अपडेट, बजट न होने से बंद हो गया था काम

शिमला : बीएड की अनिवार्यता पर भड़के शास्त्री डिग्री होल्डर, बोला हल्ला 

देहरा के तहत सभी 33 और 11 केवी फीडर में 6 को बंद रहेगी बिजली 
दिवाली पर चलेंगी HRTC की 174 स्‍पेशल बसें, बढ़ भी सकती है संख्या