Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

जवाली विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे 34 ट्यूबवेल, 14 सिंचाई परियोजनाएं होंगी संचालित

कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने दी जानकारी

ऋषि महाजन/जवाली। कृषि व पशु पालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रयत्नशील है, जिसके लिए ‘हिम उन्नति’ तथा ‘हिम गंगा’ जैसी महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

यह जानकारी उन्होंने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के तहत भरमाड़ तथा भगवाल में 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित दो ट्यूबवेल का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए दी।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

उन्होंने बताया कि इन ट्यूबवेल के लगने से इस क्षेत्र के 76 किसानों की लगभग 33 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग तथा जाइका के माध्यम से नलकूपों का जाल बिछाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा जवाली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 34 ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि “जाइका” फसल विविधीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत जवाली विधानसभा क्षेत्र में 14 सिंचाई परियोजनाएं संचालित होंगी, जिससे क्षेत्र की 620 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इन सभी परियोजनाओं की डीपीआर बन चुकी है, जिस पर शीघ्र ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। (ट्यूबवेल)

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

उन्होंने कहा कि इन सभी सिंचाई परियोजनाओं के बनने से यहां की जमीन को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और किसानों को अपनी खेती के ढांचे में बदलाव लाने तथा उनकी आर्थिकी मजबूत बनाने में वरदान साबित होंगी।

कृषि मंत्री ने किसानों को पशुधन रखने के साथ प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया, जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा “हिम गंगा” योजना शुरू की गई है, जिसके तहत राज्य सरकार किसानों से गाय तथा भैंस का दूध 80 तथा 100 रुपए में खरीद करेगी।

इसके साथ कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हिम उन्नति योजना के अंतर्गत क्षेत्र विशेष क्षमता के अनुरूप दालों, सब्जियों, फूलों, फलों, नगदी फसलों के क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्लस्टर आधारित कृषि से खेती का ढांचा बदलने से किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

देहरा में आंगनबाड़ी वर्कर छंटनी परीक्षा की तिथि में बदलाव-जानें नई डेट 

उन्होंने कहा कि पुराने समय की अपेक्षा आज के मशीनी युग में कृषि करना बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को सही मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिनका फायदा लेकर किसान अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सकते है।

इसके पश्चात, कृषि मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनका निवारण किया। इससे पहले, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने कृषि मंत्री को चंबा थाल देकर सम्मानित किया।

इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के पिता को वाहन ने कुचला, गई जान
ये रहे मौजूद

जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास बक्शी, अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा, जल शक्ति एसडीओ पवन कौंडल, भू संरक्षण अधिकारी चंचल राणा, बीडीओ सुभाष चंद, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रधान मनमोहन सिंह, ओबीसी जिला संगठन उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी, आईटीआई के चेयरमैन मनु शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शशि चौधरी, ब्लॉक समिति सदस्य कैलाश भारती, भरमाड़ पंचायत प्रधान सुशील कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ

 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 

NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 

देहरा : घास काटने गई महिला के साथ की हैवानियत, आरोपी ने धमकाया भी

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन

 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

नवंबर महीने में हैं छठ सहित ये प्रमुख त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 

कांगड़ा में नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 80 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

मंडी-कुल्लू पंडोह डैम सड़क को लेकर बड़ी अपडेट, बजट न होने से बंद हो गया था काम

शिमला : बीएड की अनिवार्यता पर भड़के शास्त्री डिग्री होल्डर, बोला हल्ला 

देहरा के तहत सभी 33 और 11 केवी फीडर में 6 को बंद रहेगी बिजली 
दिवाली पर चलेंगी HRTC की 174 स्‍पेशल बसें, बढ़ भी सकती है संख्या