Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

चंद्र कुमार बोले- पूर्व में प्राकृतिक खेती के नाम पर होती रहीं संगोष्ठियां

सरकार ऑर्गेनिक फार्मिंग की दिशा में बढ़ रही आगे
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि सरकार ऑर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती) की दिशा में आगे बढ़ रही है। इससे पहले प्राकृतिक खेती के नाम पर प्रदेश में केवल संगोष्ठियों का काम होता रहा। जमीनी स्तर पर इसका कोई असर नजर नहीं आया।
पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, हिमाचल में कब से बिगड़ सकता है मौसम, जानें
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने ऑर्गेनिक खेती का बजट ही प्राकृतिक खेती की तरफ डायवर्ट कर दिया था। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग विश्वविद्यालय में से जुड़ी संगोष्ठी होती रही, लेकिन इसका असर नजर नहीं आया।
उन्होंने कहा कि खेतीबाड़ी पशुपालन के बिना अधूरी है। मौजूदा वक्त में जब मशीनरी का उपयोग बढ़ा है, तो लोगों ने पशुओं को पालना कम कर दिया है। ऐसे में पशु सड़कों पर भटकते हुए नजर आ रहे हैं।
शिमला में पहाड़ी दिवस का आगाज, चोल्टू देव नृत्य ने बांधा समा
उन्होंने कहा कि सरकार ऑर्गेनिक खेती की दिशा में आगे बढ़ रही है और इससे पहले भी इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं।  हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सरकार के प्राकृतिक खेती को बंद करने के फैसले पर विरोध जताया था।
धर्मशाला में मैच देखकर लौट रहे ऊना के युवक की खाई में गिरकर गई जान, डिप्टी सीएम ने जताया शोक
कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि ऑर्गेनिक खेती की वजह से ही देश में उत्पादकता बढ़ी है। देश की आजादी के बाद उत्पादकता बढ़ाने के लिए ऑर्गेनिक खेती पर जोर दिया गया। स्थिति ऐसी भी थी, जब दो वक्त की रोटी की भी समस्या पैदा हो गई थी, लेकिन तब ऑर्गेनिक खेती नहीं देश को बचाने का काम किया।
कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि सरकार पहले की तरह ही पॉलीहाउस में सब्सिडी दे रही है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से पहले मिलने वाली सब्सिडी को अब कम कर दिया गया है।

कुल्लू दशहरा में रंगे हाथ धरा जेब कतरा, मोबाइल, नगदी, पर्स बरामद 

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

कांगड़ा जिला में इन सामान्य और ई -बस रूट के लिए मिलेंगे परमिट-जानें डिटेल

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *