Breaking News

  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 56 उम्मीदवार चयनित
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें

धर्मशाला में मैच देखकर लौट रहे ऊना के युवक की खाई में गिरकर गई जान, डिप्टी सीएम ने जताया शोक

ewn24news choice of himachal 30 Oct,2023 2:33 am

    कांगड़ा बाईपास के पास का है मामला

     

    कांगड़ा। धर्मशाला एचपीसीए स्टेडियम में परिवार सहित न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे ऊना के युवक की कांगड़ा में पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। युवक की पहचान अमित भारद्वाज (32) निवासी गोंदपुर बुल्ला हरोली विधानसभा क्षेत्र ऊना के रूप पर हुई है। युवक की मृत्यु पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच देख कर वापस घर आ रहे हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर बुल्ला के अमित भरद्वाज की कांगड़ा में पहाड़ी से गिरकर मृत्यु की खबर बेहद दु:खद है।

    ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    बता दें कि पुलिस थाना कांगड़ा के तहत घटित मामले में कांगड़ा बाईपास के पास कांगड़ा घाट में अमित गाड़ी खड़ी कर लघुशंका करने के लिए रुका। इसी दौरान पैर फिसलने के चलते ढांक से नीचे गिर गया।
    मामले की सूचना मिलने के बाद कांगड़ा थाने से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को खाई से निकाला। उसे डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा पहुंचाया। यहां डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather