हादसे में अब तक 1 महिला की गई है जान और 29 लोग हैं घायल
बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने के मामले में अभी भी 13 लोग लापता हैं। इन लोगों के बचने की संभावना काफी कम है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि फैक्ट्री के बैक साइड रखे ड्रमों में सबसे पहली आग भड़की थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मौके पर जाएंगे।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बद्दी में कल कॉस्मेटिक फैक्ट्री में लगी आग दुखद घटना है। इसमें अभी तक एक महिला की जान गई है और 29 लोगों का इलाज चल रहा है। 13 लोग लापता हैं।
हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP
प्रशासनिक अधिकारियों की जानकारी के अनुसार इन 13 लोगों के बचने की संभावना कम है। फॉरेंसिक लैंब के कर्मचारियों को भी मौके पर भेजा है, जिससे लापता लोगों के बारे कोई सुराग मिल सके।
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले की उच्च स्तर की जांच की घोषणा की है। प्रारंभिक रूप में जांच एजेंसियों की पूछताछ में आग फैक्ट्री के पीछे ड्रम से भड़की होने की बात सामने आई है।
जांच एजेंसियों ने फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के बैक साइड रॉ मटेरियल रखा गया था। वहीं पर ड्रम से पहले आग की शुरुआत हुई। मामले में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सारी फैक्ट्रियों में सेफ्टी मेजर को ध्यान में रखा जाएगा, ताकि ऐसी घटना फिर न हो। मृतक के परिजनों और घायलों को फौरी राहत दे दी दी गई है। घायलों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है।