Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत बाण गंगा-बनेर खड्ड में नहाते हुए मां-बेटा डूब गए। मां-बेटा फरीदाबाद से श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में माथा टेकने आए थे। आस्था के चलते दोनों बाण गंगा में नहाने चले गए और डूब गए। मृतकों की पहचान सरिता (42) पत्नी सुखबीर सिंह व आकाश (21) पुत्र सुखबीर सिंह निवासी रसूलपुर, जिला फरीदाबाद के रूप में की गई है।

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

जानकारी के अनुसार 12 लोगों का एक ग्रुप श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में माता के दर्शनों के लिए आया हुआ था। ग्रुप में सरिता, उसका बेटा आकाश, सरिता की 2 बहनें कमलेश व गीता शामिल थे। दर्शन करने के बाद सभी लोग बाण गंगा जोकि बनेर खड्ड में स्थित स्थान है, उसमें आस्था के चलते नहाने चले गए।

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

 

नहाते हुए आकाश पानी में डूब गया तो उसकी मां अपने बेटे को बचाने उसके पीछे गई लेकिन बेटे को बचाते हुए वह भी डूब गई। स्थानीय लोगों की मदद से उक्त मां-बेट को खड्ड से निकाल कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा पहुंचाय गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सलूणी केस : पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे जयराम-बिंदल, पुलिस ने रोका

 

सलूणी केस : बिंदल बोले – अराजकता फैलाने नहीं पीड़ित परिवार का मनोबल बढ़ाने जा रहे थे

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *