शिमला। चंबा जिला के सलूणी हत्याकांड मामले में हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मामला अब हिंदू और मुस्लिम दो समुदाय के बीच का बन गया है। विपक्षी दल भाजपा ने मामले को जोरो-शोरों से उठाते हुए धार्मिक रंग दे दिया है और आज भाजपा ने सभी 12 जिलों में धरना-प्रदर्शन किए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा पूरे मामले में एनआईए की जांच की मांग कर रही है और उसके पीछे की वजह भाजपा आरोपी के तार आतंकी गतिविधियों व हवाला जैसे मामलों में संलिप्त रहने से जोड़ रही हैं।
शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन
शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सुखविंदर सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और जिस तरह से चंबा में युवक को मौत के घाट उतारा गया। उसके बाद सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है।
हत्या को लेकर सरकार के बयान दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद दिए गए हिंदुत्व की सोच को हराने के बयान को भाजपा इस घटना से के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। ऐसे में भाजपा इस हत्या की एनआईए जांच की मांग कर रही है।
कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बेवजह मामले को सियासी तुल देने में लगी हुई है। यह अपनी तरह का ऐसा पहला मामला है जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बावजूद इसके विपक्ष धरने प्रदर्शन कर रहा है और चंबा में जाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वहां पर आगजनी की और आरोपी के घर जला दिए। भाजपा की NIA की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। जयराम ठाकुर वहां जाकर एनआईए और सीबीआई की सीधी जांच मांग कर सकते हैं उसके लिए किसने रोका है। भाजपा 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए इसको मुद्दा बना रही है। यदि भाजपा को राजनीति करनी है तो किसी और मुद्दे पर करे इस मामले में सियासी रोटी न सेकें।
हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव
सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष
Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती
हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी
सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष