Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

सलूणी जा रहे थे रुमित ठाकुर और उनके समर्थक, चौहड़ा डैम में पुलिस ने रोका

आगे जाने से रोकने पर धरने बैठे

चंबा। देवभूमि क्षत्रिय संगठन व सवर्ण मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर और उनके समर्थकों को बनीखेत के पास चौहड़ा डैम में पुलिस ने रोक लिया। इस बीच पुलिस और देवभूमि क्षत्रिय संगठन व सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीत हल्की धक्का मुक्की भी हुई। आगे जाने से रोकने से गुस्साए रुमित सिंह ठाकुर अपने समर्थक धरने पर बैठ गए। रुमित सिंह ठाकुर अपने समर्थकों सहित सलूणी जा रहे थे।

हिमाचल में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली प्रतिमा का अनावरण, मुकेश ने किया

बता दें कि सलूणी के भांदल क्षेत्र के मनोहर की निर्मम हत्या की गई है। मनोहर का शव नाले में बोरी में तीन जगह आठ टुकड़ों में मिला था। मामले में मुस्लिम समुदाय से संबंधित आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। युवक की हत्या के बाद सलूणी क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर को आग के हवाले कर दिया था। इसके चलते जिला प्रशासन ने सलूणी क्षेत्र में धारा 144 लागू की है। चार से अधिक व्यक्ति इकट्ठे होने पर मनाही है। हालांकि, शादी और अन्य आयोजन अनुमति के बाद आयोजित किए जा सकते हैं।

सलूणी केस : मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद फिर सड़कों पर

देवभूमि क्षत्रिय संगठन व सवर्ण मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर बुधवार को ही सलूणी कूच करने का ऐलान किया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि मामले को लेकर बातें छिपाई जा रही हैं। वीरवार को रुमित सिंह ठाकुर और उनके समर्थकों जैसे की चौहड़ा डैम पहुंचे तो वहां पहले से मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस बीच रुमित सिंह ठाकुर, उनके समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की बहसबाजी भी हुई। इसके बाद रुमित सिंह ठाकुर और उनके समर्थक चौहड़ा डैम में धरने पर बैठ गए।

सलूणी क्षेत्र को छोड़कर चंबा के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य, कोई पाबंदी नहीं

https://youtu.be/-_9CTGxHAms https://youtu.be/U2m4KNOz_fo https://youtu.be/bZq3l5Mch1k

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ