बोले- किसके दबाव में की यह कार्रवाई जवाब दे सरकार
नाहन। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद रूमित सिंह ठाकुर को आज जेएमआईसी की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और न्यायाधीश पर पूरा भरोसा था।
कांगड़ाः फर्जी दस्तावेज से एमबीबीएस में दाखिले की फिराक में थी युवती, केस
उन्होंने न्याय दिया है। रविवार रात को किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस रात करीब साढ़े 10 बजे उन्हें हिरासत में लिया और सुबह 9 बजे गिरफ्तारी डाली गई। इस पर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालियां निशान लगता है। किसके दबाव में उनपर एससी,एसटी एक्ट के तहत झूठा केस दर्ज किया और यह कार्रवाई की। पुलिस पर क्या सरकार का दबाव था या फिर किसी और का। इसका जवाब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दें या फिर विपक्ष दे।
कांगड़ाः फर्जी दस्तावेज से एमबीबीएस में दाखिले की फिराक में थी युवती, केस
उन्होंने कहा कि एएसपी नाहन ओर डीएसपी संगड़ाह ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है। उन्हें भी जवाब देना होगा। साथ ही उन पर कार्रवाई की जाए। रूमित ठाकुर का कहना है कि वह किसी समाज के खिलाफ नहीं हैं। पर क्या अपने समाज की आवाज उठाना कोई जुर्म है।
बता दें कि देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद भड़के संगठन के कार्यकर्ता सोमवार सुबह नाहन थाना के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। साथ ही रूमित सिंह ठाकुर को रिहा करने की मांग करने लगे। रिहा न करने पर चक्का जाम की चेतावनी भी दी। आईजी भी मौके पर पहुंचे और लोगों ने उनसे भी बात की। अभी भी लोग नाहन मैदान में डटे हुए हैं।