Categories
TRENDING NEWS Top News Lifestyle/Fashion Himachal Latest Shimla Kangra State News

हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा सम्मान

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रहने वाले प्रोफसर सोमदत्त बट्टू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लोक संगीत और शास्त्रीय गायन में असाधारण योगदान देने वाले 87 वर्षीय प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगी।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

 

यह प्रोफेसर पट्टू ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। पद्म पुरस्कारों की घोषणा गुरुवार को की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रोफसर सोमदत्त बट्टू को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, “गर्व का विषय है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिमाचल के संगीत सितारे प्रोफेसर सोमदत्त बट्टू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

पद्मश्री से सम्मानित प्रो. सोमदत्त बट्टू को हार्दिक बधाई। पूरे हिमाचल को आप पर गर्व है। शास्त्रीय और लोकगीत के प्रति आपकी सेवाएं सभी संगीत प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।”

देहरा : ब्यास पुल पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की गई जान

 

बता दें, प्रोफसर सोमदत्त बट्टू को इससे पहले साल 2019 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। पटियाला घराने से संबंध रखने वाले बट्टू ने देश के कई राज्यों और कई अन्य देशों में जाकर लोकगीत और शास्त्रीय गायन से धूम मचाई है।

उन्होंने अमेरिका, नाइजीरिया, वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान और केन्या सहित अन्य देशों में कार्यक्रम किए हैं। 40 साल तक उन्होंने बतौर संगीत प्रवक्ता अपनी सेवाएं दीं।

शिमला : बच्ची का इलाज करवा घर लौट रहा था परिवार, हादसे ने छीन ली दादा-पोती की जान

 

प्रोफेसर सोमदत्त बट्टू शिमला के ब्योलिया के रहने वाले हैं। उनका का जन्म 5 जुलाई, 1937 को कांगड़ा के जसूर में हुआ था। यहां उनका ननिहाल है। प्रोफेसर बट्टू के पिता राम लाल बट्टू प्रसिद्ध श्याम चौरसिया घराने से संबंधित थे। उन्होंने संगीत सीखने की शुरुआत अपने घर से ही की थी।

हिमाचल में करवट लेने वाला है मौसम : आगामी चार दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार

 

सोमदत्त शिमला के राजीव गांधी डिग्री कॉलेज से संगीत के प्राध्यापक के तौर पर सेवानिवृत हुए। साल 2016 में हिमाचल प्रदेश सरकार ने इन्हें हिमाचल गौरव से सम्मानित किया था। साल 2015 में प्रोफेसर बट्टू को पंजाबी संगीत रत्न अवार्ड भी दिया गया था।प्रोफेसर बट्टू का योगदान संगीत के क्षेत्र में असाधारण है।

 

 

शिमला रिज पर मनाया गया राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले

धर्मशाला वृत्त वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होंगे

HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें
हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस : धर्मपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी ये सौगात, की बड़ी घोषणाएं

सोलन के नामी ठेकेदार के बेटा-बेटी की फिलिप आइलैंड पर डूबने से गई जान

सिरमौर : जबडोग के पास खाई में गिरी कार, नौहराधार के पूर्व सैनिक की गई जान

Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में धूमधाम से मनाया राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की बधाई

शिमला। हिमाचल में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शिमला के ऐतिहासिक रिज पर मनाया गया। 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रिज पर पहुंचकर झंडा फहराया और उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहें। राज्यस्तरीय परेड में 25 टुकड़ियां शामिल हुई  जिनमें जम्मू कश्मीर राइफल, उत्तराखंड पुलिस, सेना के जवान, सेवानिवृत्त जवान, हिमाचल पुलिस, स्थानीय पुलिस, महिला पुलिस, पोस्ट ऑफिस जवान, NSS, NCC, स्काउट एंड गाइड के छात्र शामिल हुए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुरेश भारद्वाज का कुशलक्षेम जाना

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हिम ऊर्जा, बागवानी विभाग, कृषि, पर्यटन विभाग, पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकियां मुख्य आकर्षण रही। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई जिसमें जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दी।

हिमाचल में युवाओं को 5 साल में 1 या 5 लाख नौकरी, आखिर क्या है मामला-जानें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देशवासियों व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि संविधान को 74 वर्ष पूरे हुए हैं। पूरा राष्ट्र बड़ी खुशी हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं, गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदक व पद्मश्री हासिल करने वालों को मुख्यमंत्री ने बधाई दी। पर्यटन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, विधायक हरीश जनारथा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी संजय कुंडू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कृषि मंत्री ने पुलिस मैदान धर्मशाला में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

कांगड़ा जिला में पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व होमगार्ड की महिला तथा पुरुष टुकडि़यों और एनसीसी के कैडेट्स द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली।

हमीरपुर में संजय अवस्थी ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली

74वां गणतंत्र दिवस हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य और सूचना एवं जनसंपर्क) संजय अवस्थी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस परेड में पुलिस, होमगाड्र्स, एनसीसी और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकडिय़ों ने शानदार मार्चपास्ट किया।

मंडी जिला न्यायालय परिसर में मनाया गया गणतंत्र दिवस

देश के 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन न्यायलय परिसर मंडी में भी किया गया । इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मंडी राकेश कैंथला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इस अवसर पर जिला मंडी उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पुरेन्द्र वैद्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडी के सचिव सूर्य प्रकाश, सीजेएम शीतला शर्मा, जेएम आभा चैहान, जिला बार ऐसोसियेशन मंडी के अध्यक्ष नीरज कपूर, जिला बार ऐसोसियेशन मंडी के सचिव रूपेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे ।