Categories
TRENDING NEWS ACCIDENT Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में होली पर दुखद हादसा : खाई में गिरी कार, चार युवकों की गई जान

शिमला के नेरवा में हुई दुर्घटना, जांच में जुटी पुलिस

नेरवा। हिमाचल में होली पर दुखद हादसा पेश आया है। कार के खाई में गिरने से चार युवकों की मौत हो गई है। मृतकों में एक सेना का
जवान था, एक कॉलेज स्टूडेंट और दो सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेरवा के छात्र थे। हादसा शिमला के पुलिस स्टेशन नेरवा के तहत कैदी पंचायत के क्षेत्र दमटानाला में हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्री शांडिल बोले- महंगी दवाइयां लिखते हैं कुछ डॉक्टर, सस्ती लिखें

बता दें कि नेरवा के पास कैदी के दलटानाला में एक ऑल्टो कार नंबर HP 08B 1998 गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार कैदी से नेरवा की तरफ आ रहे थे। दलटानाला में कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जब तक युवकों को अस्पताल पहुंचाया जाता उनकी मौत हो गई थी।

शिमला : पीटरहॉफ में सीएम ने समर्थकों संग मनाई होली, उड़ाया गुलाल-डाली नाटी

हादसे में लक्की (23) पुत्र नारायण ठाकुर गांव कनाहल डाकघर कैदी तहसील नेरवा, अक्षय (23) पुत्र ओम प्रकाश नानटा गांव भरटंअ बिजमल नेरवा, आशीष (आशु) (18) पुत्र अमर सिंह शर्मा गांव शिरण पबाहन नेरवा और रितिक (18) पुत्र संतराम शर्मा गांव पबाहन नेरवा की मौत हुई है।

लक्की सेना का जवान था और अक्षय कॉलेज में पढ़ता था। रितिक और आशीष सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेरवा के छात्र थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टेशन नेरवा की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

9 मार्च को पांवटा साहिब पहुंचेंगे हर्षवर्धन चौहान, होला मोहल्ला मेले का करेंगे आगाज

नाहन : युवाओं को रोजगार का मौका, सन फार्मा कंपनी भरने जा रही ये पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi

खाई में गिरी लेंटल डाल लौट रहे युवकों की कार, लगी आग-दो की मौत

एक युवक गंभीर रूप से घायल, मंडी अस्पताल में भर्ती

मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। खाई में गिरने से एक कार में आग लगने से दो युवकों की जलकर मौत हो गई है। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का उपचार जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है।

बता दें कि तीन युवक भवान सिंह (38), चुन्नी लाल (28) निवासी सजेहड़ डाकघर नौहली तहसील पधर जिला मंडी और पदम सिंह (27) पुत्र दौलत राम गांव भराड़ पंचायत नौहली पधर में मकान का लेंटल डालकर नौहली की तरफ लौट रहे थे। कार चुन्नी लाल चला रहा था। चालक पधर-जोगेंद्रनगर वाया नौहली राजमार्ग पर दमेला के पास मोड पर कार से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर करीब पचास मीटर खाई में गिर गई।

कार के खाई में गिरते वक्त पदम सिंह रास्ते में गिर गया। खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। आग लगने से चालक चुन्नी लाल और भवान सिंह बुरी तरह जल गए और उनकी मौत हो गई। घायल पदम को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पधर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

मंडी : सुंदरनगर-करसोग एनएच पर खाई में गिरी कार, युवक की गई जान

सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में सुंदरनगर-करसोग नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसा पेश आया है। पुलिस थाना BSL कॉलोनी के तहत आने वाले इलाके कटेरू के पास एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसा बुधवार देर रात पेश आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रजत पुत्र संदीप शर्मा निवासी गांव कटेरू डाकघर मगरू गलू तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है।

हिमाचल : निजी होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

जानकारी के अनुसार रात को कार (HP31B-9669) में सवार होकर रजत कही जा रहा था। कटेरू के पास उसका बैलेंस बिगड़ा और कार खाई में जा गिरी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में से रजत को बाहर निकाला और उसे सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बजट 2023-24 : एकलव्य स्कूलों में 38,800 शिक्षकों व कर्मियों की होगी भर्ती

मामले की सूचना रजत के परिजनों को दे दी गई है। रजत की मौत से परिवार सदमे में है। रजत की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। रजत अपने पीछे माता-पिता और पत्नी छोड़ गया है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 279, 304ए IPC के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Uncategorized

हिमाचल : तेज रफ्तार ने ली पंजाब के तीन युवकों की जान, एक ही बचा जिंदा

शिमला के शोघी-मैहली बाईपास पर हुआ हादसा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शिमला के शोघी-मैहली बाईपास पर सोमवार रात एक गाड़ी खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी महिंद्रा मैक्स 900 मीटर गहरी खाई में गिर गई। ये हादसा शोघी-मैहली बाईपास पर बनोग गांव के पास पेश आया।

शिमला में जिप्सी ने व्यक्ति को कुचला, अस्पताल में मौत- 6 घायल

शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि थाना बालूगंज में सोमवार देर रात एक गाड़ी गिरने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

हिमाचल के लिए गौरव की बात : अंडमान-निकोबार में 4 जांबाजों के नाम पर द्वीप

इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य दो लोगों ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। फिलहाल चार लोगों में से एक व्यक्ति इस सड़क हादसे में बच सका है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

 

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोग पंजाब के नंगल के रहने वाले थे। यह सभी आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान कृष्ण (30) पुत्र चंदिया नंगल पंजाब, अमर (18) पुत्र जैल सिंह नंगल पंजाब और राजवीर (16) पुत्र एतवारी, लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। घायल की पहचान लखन (31) पुत्र बालक राम के रूप में हुई है, जो नंगल का रहने वाला है।

 

घायल लखन ने बताया कि गाड़ी में सवार सभी लोग कबाड़ का काम करते थे। सोमवार को जब भी सोलन की तरफ जा रहे थे, तो उनकी खाई गाड़ी खाई में गिर गई जिसकी वजह से हादसा पेश आया। मंगलवार को मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में हादसा : मैहली-शोघी बाईपास पर खाई में गिरी कार, तीन की गई जान

पंजाब के रहने वाले थे युवक, एक IGMC में भर्ती

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में मैहली-शोघी बाईपास पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहा पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। मरने वालों में दो किशोर भी शामिल हैं। एक मृतक जिला लुधियाना व दो जिला रूपनगर (रोपड़) के रहने वाले थे। सोमवार रात करीब 8 बजे शोघी के पास यह हादसा पेश आया है।

शिमला में जिप्सी ने व्यक्ति को कुचला, अस्पताल में मौत- 6 घायल

मृतकों की पहचान कृष्ण (30) पुत्र चादिया निवासी गांव भांघल, नंगल, अमर (18) पुत्र जैल सिंह निवासी गांव भांघल और राजवीर (16) पुत्र एतवारी मच्छीवाड़ा, लुधियाना पंजाब निवासी के तौर पर हुई हैं। वहीं, घायल लखन (31) पुत्र बालका निवासी गांव भांघल नंगल के तौर पर हुई है। यह लोग कबाड़ का काम करते थे।

LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

जानकारी के मुताबिक पंजाब नंबर की मैहली से सोलन की तरफ जा रही थी। आनंदपुर पंचायत के बनोग गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार करीब 900 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़की। करीब दो घंटे तक पुलिस ने अग्निशमन और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। हादसे में दो किशोरों सहित चार लोग सवार थे। इसमें टेंपो चालक कृष्ण की मौके पर की मौत हो गई।

हिमाचल के लिए गौरव की बात : अंडमान-निकोबार में 4 जांबाजों के नाम पर द्वीप

तीन घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही दो किशोरों ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक का IGMC में उपचार चल रहा है। बालूगंज थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी हैं। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि मंगलवार को मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
ACCIDENT Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : सैंज-लुहरी मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की गई जान-दो घायल

कुमारसैन अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

शिमला। जिला शिमला के ठियोग में सैंज-लुहरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर एक गाड़ी खाई में गिर गई जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को कुमारसैन अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। दोनों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि ठियोग में सैंज-लुहरी सड़क मार्ग NH-305 पर सैंज नाला के पास गाड़ी (HP26B -2777) खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

कैबिनेट मंत्रियों को बांटे विभाग, किसको क्या मिले यहां पढ़ें

हादसे में जोगिंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह गांव शगारचा निचार, किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग जितेंद्र कुमार और ईश्वर सिंह घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कुमारसैन अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी : क्रिसमस मनाने मनाली जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार

चालक की गई जान, दंपत्ति सहित दो बच्चे घायल

सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए पर्यटकों का आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच पर्यटकों से भरी एक कार सड़क हादसा की शिकार हो गई। ये हादसा मंडी जिला के सुंदरनगर में हराबाग के पास पेश आया है।

जयराम की बड़ी बात, अगर मिशन लोटस हुआ तो भाजपा नहीं जिम्मेदार

क्रिसमस मनाने मनाली जा रहे पर्यटकों की कार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईव 21 पर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि कार में सवार दंपत्ति सहित दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार किशोर बाई मोतियानी निवासी अहमदाबाद (गुजरात) से क्रिसमस मनाने मनाली जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार (HR61C-8597) चंडीगढ़-मनाली एनएच 21 पर हराबाग के पास पहुंची तो चालक चेतक सिंह का बैलेंस बिगड़ गया और कार पैराफिट से टकराने के बाद नाले में जा गिरी।

सीएम सुक्खू बोले, बिना बजट और एक चपरासी के सहारे खोल दिए संस्थान

स्थानीय लोगों को घटना का पता लगा तो उन्होंने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया जहां पर डॉक्टरो ने चालक के चेतक सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल: 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

सीएम सुक्खू का क्वारंटाइन पीरियड खत्म, इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरी कार, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

नकरोड के पास पेश आया हादसा

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक सड़क हादसा पेश आया है। चंबा-तीसा मार्ग पर नकरोड के पास एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान चंचल कुमार पुत्र बलदेव राज (33) निवासी टिकरी गढ़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार देर रात हुआ है। कार में सवार होकर चंचल कुमार कहीं जा रहा था। वह नकरोड के पास पहुंचा तो अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चंचल की मौके पर ही मौत हो गई।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती

उधर, कार के खाई में गिरते ही आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पंहुचे। लोगों ने हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पंजाब में HRTC चालक पर तेज धारदार हथियार से हमला, यूनियन भड़की

बिलासपुर : गोविंद सागर झील में डूबा युवक, नहाने उतरा था-फिसला पैर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

चंबा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत

घुमा नामक स्थान पर हुआ हादसा

भरमौर। हिमाचल में चंबा जिला में कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। मामला चंबा जिला के भरमौर क्षेत्र की पुलिस चौकी गैहरा के अधीन क्षेत्र का है। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

TGT, पीजीटी के पदों को आज से करें आवेदन, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर 

बता दें कि बटवाड़ा निवासी संजीव कुमार (33) पुत्र भक्त राम कार में सवार होकर चूड़ी की तरफ आ रहा था। घुमा में कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में संजीव कुमार की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी गैहरा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

हिमाचल: खाई में गिरी कार, धू-धू कर जली-फौजी युवक ने ऐसे बचाई जान

लडभड़ोल की रोपड़ी पंचायत के लकेहड़ का मामला

जोगिंद्रनगर। हिमाचल में खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। कुछ ही समय में कार धू-धू कर जल गई। कार सवार फौजी युवक ने समय रहते कार से छलांग लगाकर जान बचाई। यह मामला हिमाचल के जिला मंडी का है।

मैक्लोडगंज : खड़ा डंडा मार्ग पलटी कार, तीन घायल-टांडा में भर्ती

बता दें कि कलेहड़ू निवासी सैनिक अभिषेक छुट्टी पर घर आया है। आज सुबह किसी कार्य के लिए कोलंग से एहजू जा रहा था। लडभड़ोल की रोपड़ी पंचायत के लकेहड़ में जब पहुंचा तो कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही कार में आग लग गई।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़े। पर कार सवार अभिषेक ने समय रहते ही कार से छलांग लगा दी थी। उसे चोटें आई हैं। घायल सैनिक को जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कार में आग कैसे लगी यह जांच विषय है।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें