Categories
ACCIDENT Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : सैंज-लुहरी मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की गई जान-दो घायल

कुमारसैन अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

शिमला। जिला शिमला के ठियोग में सैंज-लुहरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर एक गाड़ी खाई में गिर गई जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को कुमारसैन अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। दोनों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि ठियोग में सैंज-लुहरी सड़क मार्ग NH-305 पर सैंज नाला के पास गाड़ी (HP26B -2777) खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

कैबिनेट मंत्रियों को बांटे विभाग, किसको क्या मिले यहां पढ़ें

हादसे में जोगिंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह गांव शगारचा निचार, किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग जितेंद्र कुमार और ईश्वर सिंह घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कुमारसैन अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें