Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

मंडी : सुंदरनगर-करसोग एनएच पर खाई में गिरी कार, युवक की गई जान

सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में सुंदरनगर-करसोग नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसा पेश आया है। पुलिस थाना BSL कॉलोनी के तहत आने वाले इलाके कटेरू के पास एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसा बुधवार देर रात पेश आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रजत पुत्र संदीप शर्मा निवासी गांव कटेरू डाकघर मगरू गलू तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है।

हिमाचल : निजी होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

जानकारी के अनुसार रात को कार (HP31B-9669) में सवार होकर रजत कही जा रहा था। कटेरू के पास उसका बैलेंस बिगड़ा और कार खाई में जा गिरी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में से रजत को बाहर निकाला और उसे सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बजट 2023-24 : एकलव्य स्कूलों में 38,800 शिक्षकों व कर्मियों की होगी भर्ती

मामले की सूचना रजत के परिजनों को दे दी गई है। रजत की मौत से परिवार सदमे में है। रजत की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। रजत अपने पीछे माता-पिता और पत्नी छोड़ गया है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 279, 304ए IPC के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *