Categories
Uncategorized

हिमाचल : तेज रफ्तार ने ली पंजाब के तीन युवकों की जान, एक ही बचा जिंदा

शिमला के शोघी-मैहली बाईपास पर हुआ हादसा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शिमला के शोघी-मैहली बाईपास पर सोमवार रात एक गाड़ी खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी महिंद्रा मैक्स 900 मीटर गहरी खाई में गिर गई। ये हादसा शोघी-मैहली बाईपास पर बनोग गांव के पास पेश आया।

शिमला में जिप्सी ने व्यक्ति को कुचला, अस्पताल में मौत- 6 घायल

शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि थाना बालूगंज में सोमवार देर रात एक गाड़ी गिरने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

हिमाचल के लिए गौरव की बात : अंडमान-निकोबार में 4 जांबाजों के नाम पर द्वीप

इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य दो लोगों ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। फिलहाल चार लोगों में से एक व्यक्ति इस सड़क हादसे में बच सका है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

 

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोग पंजाब के नंगल के रहने वाले थे। यह सभी आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान कृष्ण (30) पुत्र चंदिया नंगल पंजाब, अमर (18) पुत्र जैल सिंह नंगल पंजाब और राजवीर (16) पुत्र एतवारी, लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। घायल की पहचान लखन (31) पुत्र बालक राम के रूप में हुई है, जो नंगल का रहने वाला है।

 

घायल लखन ने बताया कि गाड़ी में सवार सभी लोग कबाड़ का काम करते थे। सोमवार को जब भी सोलन की तरफ जा रहे थे, तो उनकी खाई गाड़ी खाई में गिर गई जिसकी वजह से हादसा पेश आया। मंगलवार को मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में हादसा : मैहली-शोघी बाईपास पर खाई में गिरी कार, तीन की गई जान

पंजाब के रहने वाले थे युवक, एक IGMC में भर्ती

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में मैहली-शोघी बाईपास पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहा पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। मरने वालों में दो किशोर भी शामिल हैं। एक मृतक जिला लुधियाना व दो जिला रूपनगर (रोपड़) के रहने वाले थे। सोमवार रात करीब 8 बजे शोघी के पास यह हादसा पेश आया है।

शिमला में जिप्सी ने व्यक्ति को कुचला, अस्पताल में मौत- 6 घायल

मृतकों की पहचान कृष्ण (30) पुत्र चादिया निवासी गांव भांघल, नंगल, अमर (18) पुत्र जैल सिंह निवासी गांव भांघल और राजवीर (16) पुत्र एतवारी मच्छीवाड़ा, लुधियाना पंजाब निवासी के तौर पर हुई हैं। वहीं, घायल लखन (31) पुत्र बालका निवासी गांव भांघल नंगल के तौर पर हुई है। यह लोग कबाड़ का काम करते थे।

LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

जानकारी के मुताबिक पंजाब नंबर की मैहली से सोलन की तरफ जा रही थी। आनंदपुर पंचायत के बनोग गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार करीब 900 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़की। करीब दो घंटे तक पुलिस ने अग्निशमन और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। हादसे में दो किशोरों सहित चार लोग सवार थे। इसमें टेंपो चालक कृष्ण की मौके पर की मौत हो गई।

हिमाचल के लिए गौरव की बात : अंडमान-निकोबार में 4 जांबाजों के नाम पर द्वीप

तीन घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही दो किशोरों ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक का IGMC में उपचार चल रहा है। बालूगंज थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी हैं। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि मंगलवार को मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें