Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

पंजाब में HRTC चालक पर तेज धारदार हथियार से हमला, यूनियन भड़की

ewn24news choice of himachal 07 Dec,2022 1:16 am

    मान सरकार को एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम

    शिमला। पंजाब के नंगल क्षेत्र में एचआरटीसी (HRTC) चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चालक पर तेज धारदार हथियार से हमला किया गया। चालक पर हमले की घटना से एचआरटीसी चालक यूनियन भड़क गई है।

    यूनियन ने मांग की है कि पंजाब पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें, नहीं तो पंजाब में एचआरटीसी के रूटों पर पहिए रोक दिए जाएंगे। यूनियन ने पंजाब सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है।
    Breaking: हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती

    HRTC चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जोगिंदर नगर डिपो की बस देहरादून से आ रही थी। सोमवार देर रात्रि करीब 12 बजे चालक पर नंगल में तेज धारदार हथियार से हमला किया गया।

    ऊना के संतोषगढ़ के पास टिप्पर चालक बस ड्राइवर पर हमला कर वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद एचआरटीसी परिचालक और चालक सड़क पर बैठ गए और सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची।
    एग्जिट पोल से खुश हो ले भाजपा, 8 दिसंबर को बनेगी कांग्रेस की सरकार

    HRTC चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी अभी पंजाब पुलिस द्वारा FIR दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस प्रकार की मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। चालक यूनियन मांग करती है कि जल्द से इस मामले में पंजाब पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करे। अन्यथा HRTC चालक पंजाब में सेवाएं नहीं देंगे।

    उन्होंने कहा कि यूनियन पंजाब सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देती है। प्रबंधन के समक्ष भी यह मामला उठाया गया है। वहीं, मान सिंह ने कहा कि आने वाले दो दिन के बाद जो भी सरकार सत्ता में आएगी यूनियन उसका पूरा समर्थन करेगी। सरकार के समक्ष कर्मचारियों के मुद्दे उठाए जाएंगे।
    हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इन 4 पोस्ट का रिजल्ट भी निकाला


    बिलासपुर : गोविंद सागर झील में डूबा युवक, नहाने उतरा था-फिसला पैर


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather