Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

शिमला : पीटरहॉफ में सीएम ने समर्थकों संग मनाई होली, उड़ाया गुलाल-डाली नाटी

ewn24news choice of himachal 08 Mar,2023 6:33 pm

    प्रदेश वासियों को पावन पर्व की दी शुभकामनाएं

    शिमला। होली का पर्व आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिमाचल में भी लोग इस त्योहार को बड़ी धूम से मना रहे हैं। सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पीटरहॉफ में परिवार और समर्थकों के साथ खूब गुलाल उड़ाया। लोग सीएम सुक्खू को रंग लगाने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान सीएम ने होली खेलने के साथ सभी के साथ नाटी भी डाली।

    सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने होली पर्व के पावन मौके पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम सुक्खू ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली के रंग हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विविधता में एकता का संदेश देते हैं।

    9 मार्च को पांवटा साहिब पहुंचेंगे हर्षवर्धन चौहान, होला मोहल्ला मेले का करेंगे आगाज

    उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार प्रदेश और यहां के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला शक्ति को बधाई दी।

    इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    सेहत का है ख्‍याल तो होली पर इन बातों का रखें ध्‍यान-कहीं रंग में पड़ न जाए भंग


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather