Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

शिमला में जिप्सी ने व्यक्ति को कुचला, अस्पताल में मौत- 6 घायल

ewn24news choice of himachal 23 Jan,2023 11:15 pm

    संजौली चलौंठी बाइपास वर्कशॉप के पास का मामला

    शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में एक दुखद हादसा पेश आया है। रविवार देर रात पर्यटकों से भरी तेज रफ्तार बेकाबू जिप्सी ने सड़क पर चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गाड़ी में सवार 6 लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए IGMC शिमला में भर्ती किया गया है।

    कैप्टन विक्रम बत्रा सहित 21 परमवीरों के नाम पर अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप

    जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ नंबर CH01CF 9736) की जिप्सी कुफरी से शिमला की ओर आ रही थी। शिमला के उपनगर संजौली चलौंठी बाइपास वर्कशॉप के पास वह अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले जिप्सी पैराफिट से टकराई। उसके बाद सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति के ऊपर चढ़ गई, फिर रोड पर पलट गई।
    LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

    घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पवन के तौर पर हुई है, जो पेशे से मैकेनिक था और अपनी दुकान बंद कर करके सड़क पार खड़ी स्कूटी के पास जा रहा था तभी पीछे से आ रही जिप्सी ने टक्कर मार दी।


    इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें हर्ष 22 साल, पुरुषोत्तम 27 साल, अमन वर्मा 21 साल, प्रवीण 27 साल, ममता 35 साल और ज्योति 26 साल शामिल हैं। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather