Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

स्वास्थ्य मंत्री शांडिल बोले- महंगी दवाइयां लिखते हैं कुछ डॉक्टर, सस्ती लिखें

ewn24news choice of himachal 08 Mar,2023 3:09 am

    शिमला में जन औषधि दिवस पर मीडिया से बातचीत में कही बात

     

    शिमला। हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने डॉक्टरों द्वारा महंगी दवाइयां लिखने के मामले में बड़ी बात कही है। ‘जन औषधि दिवस’के अवसर पर मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने चिकित्सकों से अपील की है कि लोगों को सस्ती दवाइयां ही लिखें। उन्होंने कहा कि जब वह एमपी थे तो उन्हें भी डॉक्टर ने 40 रुपए वाली दवाई की जगह 400 रुपए वाली दवाई लिख दी। उन्होंने कहा कि लोगों को शिकायत के लिए 104 नंबर जारी किया गया है, जिस पर शिकायत की जा सकती है।
    योल कैंट से बाहर हुए सिविल क्षेत्र को लेकर अधिसूचना जारी, भेजें सुझाव और आपत्तियां

    बता दें कि जन औषधि के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 7 मार्च को ”जन औषधि दिवस” मनाया जाता है। इस बार भी देश में 5वां ‘जन औषधि दिवस’ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 मार्च से 7 मार्च तक पूरे प्रदेश में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शिमला में भी आज जन औषधि दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

    कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने मुख्य अतिथि के रूप में  शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को सस्ती जन औषधि दवाइयां उपलब्ध करा रहा है।

     


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather