Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

9 मार्च को पांवटा साहिब पहुंचेंगे हर्षवर्धन चौहान, होला मोहल्ला मेले का करेंगे आगाज

ewn24news choice of himachal 08 Mar,2023 6:13 pm

    पहली सांस्कृतिक संध्या के होंगे मुख्यतिथि

    नाहन। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 9 मार्च को पांवटा साहिब में आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय होली मेले का शुभारंभ करेंगे। वह प्रथम सांस्कृति संध्या के मुख्य अतिथि होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 9 मार्च को 11.30 बजे नाहन स्थित बालासुदंरी गौसदन में किसान जागरूकता शिविर के मुख्य अतिथि होंगे।

    इसके बाद हर्षवर्धन चौहान 10 मार्च को प्रातः 11 बजे राजकीय डिग्री महाविद्यालय भराली-अंजभोज के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वह पावंटा साहिब विश्राम गृह में उपलब्ध रहेंगे और वहीं पर रात्रि ठहराव होगा। उद्योग मंत्री के साथ उनके प्रवास के दौरान जिला व खण्ड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न भागों के अधिकारी व पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
    हिमाचल में होली पर दुखद हादसा : खाई में गिरी कार, चार युवकों की गई जान

    श्री आनंदपुर साहिब की भांति पांवटा साहिब में भी होला मोहल्ला की रौनक देखने योग्य होती है। वर्ष भर लाखों की संख्या में संगत पाऊंटा साहिब पहुंचती है, परंतु होला मोहल्ला का उल्लास अपने आप में खास होता है। सरवंशदानी पिता, नीले के शहसवार, संत-सिपाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने नए नरोए समाज की सृजना करने के लिए एक नूतन विचारधारा दी। मानव समाज के दोनों अंगों-स्त्री और पुरुष के लिए गृहस्थी होने, परोपकारी होने और हर समय गरीबों एवं मजलूमों की रक्षा के लिए अपना आप अपूर्ति करने के लिए अपने पैरोकारों को पाबंद किया।
    शिमला : पीटरहॉफ में सीएम ने समर्थकों संग मनाई होली, उड़ाया गुलाल-डाली नाटी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather