नई दिल्ली। हरियाणा रोडवेज के चालक व परिचालक ने एक महिला का पैसों व कीमती सामान से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की है। जानकारी के अनुसार सोमवार (24 जुलाई) को सुबह सोनीपत डिपो की बस संख्या HR69 GV6062 दिल्ली से जालंधर जा रही थी।
बस में सफर कर रही एक महिला का पैसों व कीमती सामान से भरा पर्स बस में ही गिर गया। पर्स में 10,000 रुपए और कुछ कीमती सामान था। बस के परिचालक देवीलाल मलिक व चालक नरेंद्र सरोहा ने ईमानदारी दिखाते हुए महिला का पर्स अंबाला डिपो के सब इंस्पेक्टर मिठन लाल की मौजूदगी में लौटया। हरियाणा रोडवेज के चालक व परिचालक के इस सराहनीय कार्य के लिए उनकी खूब प्रशंसा हो रही है।
नए ऋणों पर सीमा लगाने के निर्णय की समीक्षा का आग्रह
नई दिल्ली/शिमला।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार सांय नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के अंतर्गत नए ऋणों पर सीमा लगाने के निर्णय की समीक्षा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करने से विभिन्न क्षेत्रों की विकासात्मक गतिविधियों में सहायता मिलेगी। उन्होंने बाह्य वित्त पोषण के लिए आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा संस्तुत छह प्रस्तावों के ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप जिला मंडी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए 1,000 करोड़ रुपये और कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपये देने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से वर्तमान वित्त वर्ष के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) अंशदान की राशि के बराबर राज्य की अतिरिक्त कर्ज लेने की सीमा को कम करने के निर्णय की समीक्षा करने आग्रह किया।
उन्होंने सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेल परियोजना को सौ प्रतिशत केंद्रीय वित्तपोषित परियोजना घोषित करने या बेरी तक विस्तार के दृष्टिगत राजस्व साझा करने की प्रणाली की संभावना तलाशने के लिए भी आग्रह किया। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा भी उपस्थित थे।
शिमला। हिमाचल के पद्मश्री विजेता नेकराम शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली स्थित उनके निवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात सोमवार को हुई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनको पद्मश्री मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। नेकराम शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश से मिलने का बहुत आनंद आया और यह बैठक तकरीबन 1 घंटा चली।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जेपी नड्डा ने उनसे बात की उससे बिल्कुल प्रतीत नहीं होता कि वह एक इतनी बड़े विश्व राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस मुलाकात के दौरान जगत प्रकाश नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा भी उनके साथ रहीं और उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत चर्चा की और हमारा मनोबल बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है, हम प्राकृतिक खेती को बुलंदियों पर पहुंच जाएंगे और जिस प्रकार से सभी बड़े नेताओं का साथ इस उत्तम कार्य के लिए मिला है, वह हम सबके लिए प्रेरणादायक है।
बाहर रह रहे हिमाचलियों को प्रदेश आने का दिया आमंत्रण
नई दिल्ली। हिमाचल सोशल बॉडीज़ फेडरेशन द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्ण जयंती एवं हिमाचली मिलन कार्यक्रम’ में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदेश की पहचान और संस्कृति को संरक्षित रखने में हिमाचलियों का अहम योगदान है और इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के तीव्र विकास के लिए कृतसंकल्प है और आगामी चार वर्ष में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने राज्य के बाहर रहने वाले हिमाचलियों को प्रदेश का दौरा करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि आगामी वर्ष में उन्हें सरकार की दूरदर्शी नीतियों और कार्यक्रमों के कारण प्रदेश में सकारात्मक और रचनात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आगामी दस वर्ष में हिमाचल को देश के सबसे प्रगतिशील और समृद्ध राज्यों में शुमार करने का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का पहला बजट सभी क्षेत्रों के समान विकास और विशेष रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्थान पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी जिलों को हेलीपोर्ट से जोड़ने, कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार, सड़कों की स्थिति में सुधार सहित अन्य कई नवीन पहल कर रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत इसे ‘पर्यटन राजधानी’ घोषित किया गया है और क्षेत्र में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं आरंभ की जा रही हैं।
सीएम ने कहा कि हिमाचल वर्ष 2026 तक हरित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनाथ बच्चों एवं निराश्रितों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए सरकार वचनबद्ध है और इसके लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा इत्यादि को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार विशेष प्रयास कर रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार भू-जोत में लड़कियों को समान अधिकार प्रदान कर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने इस अवसर पर संगठन के साथ अपने गहन लगाव को याद किया। उन्होंने राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री के समर्पण और हिमाचल प्रदेश को देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक के रूप में विकसित करने के लिए नई योजनाएं शुरू करने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और समाज कल्याण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दृष्टिकोण अनुकरणीय है।
उन्होंने अपने दिवंगत पिता और पूर्व मंत्री जीएस बाली को सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए फेडरेशन द्वारा प्रदत्त ‘हिमाचल रत्न’ पुरस्कार भी ग्रहण किया। हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन के अध्यक्ष केआर वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और फेडरेशन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डीएस नेगी सहित चार अन्य हस्तियों चुन्नी लाल कौशल, जेसी शर्मा, कुमारी अंजलि शर्मा और प्रणव चंदेल को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘हिमाचल गौरव’ पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। सहकारी बैंक के अध्यक्ष लक्ष्मी दास, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती, प्रधान आवासीय आयुक्त एस.के. सिंगला, मुख्यमंत्री के ओएसडी केएस बांश्टू, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले हिमाचलियों के प्रतिनिधि और फेडरेशन के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप बीड़ के समापन में करेंगे शिरकत
शिमला।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक दिवसीय कांगड़ा जिला के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री कांगड़ा के बैजनाथ क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप बीड़ के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में आधिकारिक मीटिंग में शिरकत करने के बाद 9 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े 11 बजे नई दिल्ली से इंदिरा गांधी स्टेडियम बैजनाथ के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब एक बजे बैजनाथ पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बीड़ जाएंगे। पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप में शिरक्त करेंगे।
शाम करीब साढ़े तीन बजे बीड़ से राधा स्वामी सत्संग भवन परौर के लिए रवाना होंगे। वह यहां करीब एक घंटा रुकने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे पालमपुर के लिए निकलेंगे। उनका रात्रि विश्राम पालमपुर रेस्ट हाउस में होगा। 10 अप्रैल को सुबह करीब दस बजे कृषि विश्वविद्यालय मैदान से डाइट ग्राउंड गूणा के लिए निकलेंगे।
नई दिल्ली।सैनिक स्कूल एडमिशन ई-काउंसलिंग का रिजल्ट जारी हो चुका है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग (AISSEE 2023) ने रिजल्ट जारी किया है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग में शामिल हुए हैं वे वेबसाइट pesa.ncog.gov.in/sainikschoolecounselling पर अभी अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले क्वालीफाई हुए उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल के माध्यम से पहले दौर के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपना User Name और पासवर्ड दर्ज करना होगा। जिन छात्रों को सैनिक स्कूल काउंसलिंग के पहले राउंड में सीटें अलॉट की गई हैं, उन्हें 21 मार्च से पहले स्वीकार करना होगा या पुनर्विचार करना होगा या बाहर निकलने का विकल्प चुनना होगा।
AISSAC के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि एक उम्मीदवार जो राउंड 1 में आवंटित सीट का जवाब नहीं देता है, तो सिस्टम द्वारा स्वचालित रूप से बाहर निकलने का विकल्प आवंटित किया जाएगा और आगे, ऐसे उम्मीदवार आगामी शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सीट आवंटन में और भाग नहीं ले सकते हैं। आवंटित सैनिक स्कूल को स्वीकार करने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2023 होगी। वेरिफिकेशन राउंड 20 मार्च से 04 अप्रैल, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए AISSEE की ऑफिशियल वेबसाइट देखें।
वेबसाइट pesa.ncog.gov.in/sainikschoolecounselling पर जाएं। अब होमपेज पर साइन-इन टैब पर क्लिक करें। एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपना User Name और पासवर्ड दर्ज करें। काउंसलिंग रिजल्ट के लिंक को ओपन करें और डाउनलोड करें। अपने सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का एक प्रिंट आउट ले लें।
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों ने 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर के नाम पर ठगी करने की फिराक में हैं। इसके लिए बाकायदा एक फेक लिंक तैयार किया गया है। असामाजिक तत्व पेपरों को डाउनलोड करने के लिए पैसे मांग रहे हैं। CBSE ने ऐसे लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक लिंक http://cbse.support/sp बनाया है, जिसमें कहा गया है कि सीबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए 30 सैंपल पेपर परिचालित किए हैं। परीक्षा के पेपर केवन इन सैंपल पेपरों से होंगे। इन पेपरों को डाउनलोड करने के लिए पैसे मांग रहे हैं।
सैंपल पेपर सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.gov.in पर नि:शुल्क उपलब्ध हैं। सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए बोर्ड किसी भी छात्र या माता-पिता से कोई शुल्क नहीं लेता है। किसी भी जानकारी और अपडेट के लिए छात्र और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर ही जा सकते हैं।
ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र ने दिया सम्मान
शिमला। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र, नई दिल्ली द्वारा हिमाचल प्रदेश को ग्रीन स्कूल प्रोग्राम (जीएसपी) के अंतर्गत देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार तथा जीएसपी गोल्ड पार्टनर अवार्ड के लिए चुना गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश ने यह उपलब्धि हासिल की है।
कार्यक्रम प्रभारी एवं सदस्य सचिव, हिमकोस्टे, ललित जैन, 21 फरवरी, 2023 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में राज्य से उच्चतम जीएसपी लेखा परीक्षण प्रस्तुतीकरण के लिए यह प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार और जीएसपी गोल्ड पार्टनर अवार्ड प्राप्त करेंगे।
प्रदेश के सोलन जिला को बेस्ट जिला का पुरस्कार तथा चंबा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी को लैंड सैक्शन अवार्ड के लिए चुना गया है। प्रदेश के दो शिक्षकों को जीएसपी एंबेसडर पुरस्कार के लिए भी चुना गया है।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों को शिक्षित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद् (हिमकोस्टे) को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
परिषद् द्वारा नेशनल ग्रीन कॉर्पस (एनजीसी) कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 3000 विद्यालयों तथा 100 महाविद्यालयों में इको-क्लब स्थापित किए गए हैं। इको-क्लब कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत करना है। वृहद शैक्षणिक दृष्टिकोण एवं अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों में विषय की गहन समझ विकसित की जा रही है।
परिषद् द्वारा राज्य में पर्यावरणीय गतिविधियों को मज़बूत करने के लिए इन इको-क्लब को अभिनव पर्यावरणीय परियोजनाएं भी प्रदान की जा रही हैं। विद्यालयों में इको-क्लब द्वारा वर्षा जल संचयन (छत के ऊपर/पक्के क्षेत्र), विद्यालय परिसर में जड़ी-बूड़ी आधारित उद्यानों का विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (कचरे से धन की अवधारणा), स्कूल परिसर के सौंदर्यीकरण तथा विज्ञान एवं पर्यावरण आदर्श प्रदर्शन प्रयोगशालाओं की स्थापना जैसी विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद द्वारा प्रदेश के 100 इको क्लब विद्यालयों में प्लास्टिक अपशिष्ट क्रय योजना भी लागू की गई है।
परिषद राज्य के इको-क्लब विद्यालयों के माध्यम से ‘ग्रीन हिमाचल स्वच्छ हिमाचल’ की अवधारणा के साथ ‘एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम’ विषय पर प्रति वर्ष वृक्षारोपण अभियान भी चला रहा है।
इस अभियान के माध्यम से वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा और वर्तमान वित्त वर्ष में विभिन्न प्रजातियों के 26,106 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें औषधीय पौधे, पुष्प, ईंधन और पशुचारे से संबंधित पौधे रोपित किए गए हैं।
इसके अलावा परिषद् द्वारा राज्य के इको-क्लब विद्यालयों में रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण की अवधारणा का भी प्रचार किया जा रहा है। रूफ टॉप सौर ऊर्जा पावर प्लांट स्थापित करने के लिए 20 स्कूलों की पहचान की गई है।
प्रतिबंध के बावजूद कई जगहों पर हुई थी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और एमएम सुंदरेश की बेंच में होगी। आपको बत्ता दें कि डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित है। एक याचिका वरिष्ठ पत्रकार एनराम, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा और अधिवक्ता प्रशांत भूषण द्वारा दायर और अधिवक्ता एमएल शर्मा द्वारा दायर एक अन्य याचिका पर विचार करेगी।
20 जनवरी को केंद्र की मोदी सरकार ने यूटयूब और ट्विटर को डॉक्यूमेंट्री शेयर करने वाले लिंक को हटाने का आदेश दिया था। शर्मा की याचिका में आईटी अधिनियम के तहत 21 जनवरी के आदेश को अवैध, दुर्भावनापूर्ण और मनमाना, असंवैधानिक और भारत के संविधान के अधिकारातीत और अमान्य होने के कारण रद्द करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।
डॉक्यूमेंट्री को सोशल मीडिया और ऑनलाइन चैनलों पर प्रतिबंधित कर दिया गया है, लेकिन कांग्रेस समेत कई दूसरे दलों और उससे जुड़े संगठनों ने डॉक्यूमेंट्री को सार्वजनिक स्थानों पर चलाकर दिखाया था। जेएनयू, डीयू, ओस्मानिया यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों में इसकी स्क्रीनिंग को लेकर तनाव का माहौल बना जब बीजेपी समर्थित संगठनों ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का विरोध किया।
शर्मा की याचिका में तर्क दिया गया है कि BBC डॉक्यूमेंट्री ने 2002 के दंगों के पीड़ितों के साथ-साथ दंगों के परिदृश्य में शामिल अन्य संबंधित व्यक्तियों की मूल रिकॉर्डिंग के साथ वास्तविक तथ्यों को दर्शाया है और इसे न्यायिक न्याय के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
बीबीसी ने इंडिया: द मोदी क्वेश्चन नाम से दो पार्ट की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इस डॉक्यूमेंट्री के पहले पार्ट के आते ही यह विवादों में घिर गई थी। इसमें 2002 के गुजरात दंगों के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि यह गुजरात दंगों के दौरान की गई कुछ पहलुओं की जांच रिपोर्ट का हिस्सा है. वहीं केंद्र सरकार ने इसे प्रोपेगेंडा बताया है।डॉक्यूमेंट्री की रिलीज के साथ ही केंद्र सरकार ने इसे शेयर करने वाले यूट्यूब वीडियो और ट्विटर लिंक को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट को हटाने के सरकार के फैसले की विपक्षी पार्टी की तरफ से जमकर विरोध किया गया और इसे सेंसरशिप कहा गया।
शिमला।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मनाली रवाना होंगे। उनका रात्रि विश्राम मनाली रेस्ट हाउस में होगा। 2 जनवरी को हिडिम्बा माता मंदिर में पूजा अर्चना करके विंटर कार्निवाल की शुरुआत करेंगे। इसके बाद परिधि गृह से झाकियों को हरी झंडी दिखाएंगे। फिर झांकियों को निरीक्षण करेंगे।
मनाली मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। इसके बाद करीब 3 बजे मनाली से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम सुक्खू का रात्रि ठहराव हिमाचल सदन में होगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 जनवरी को नई दिल्ली से धर्मशाला जाएंगे। उनका करीब 12 बजे दोपहर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला पहुंचने का कार्यक्रम है। पुलिस ग्राउंड से सर्किट हाउस धर्मशाला जाएंगे।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/01-to-06-Jan.-HCM-Tour.pdf” title=”01 to 06 Jan. HCM Tour”]
सीएम सुक्खू करीब 15 मिनट रुकने के बाद साढ़े 12 बजे जोरावर स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। जोरावर स्टेडियम में जन आभार रैली को संबोधित करेंगे। चार जनवरी से 6 जनवरी तक धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र अटेंड करेंगे।