Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

मंडी: शिवरात्रि में दिव्यांगों, वृद्धाश्रमों के बुर्जुगों को भी मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

ewn24news choice of himachal 16 Feb,2023 4:56 am



    मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार दिव्यांगों, वृद्धाश्रमों में रह रहे बुजुर्गों तथा निराश्रितों को भी सांस्कृतिक स्टार संध्याओं में अपना हुनर दिखाने का अवसर दिया जाएगा, "सुखाश्रय-अब सपने होंगे पूरे" थीम पर आधारित कार्यक्रम शिवरात्रि महोत्सव की 19 फरवरी को आयोजित होने वाली पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत किया जाएगा। यह जानकारी सांस्कृतिक उपसमिति की संयोजक अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
    नौवीं के छात्र ने जेब खर्च से बचत कर 11 हजार रुपए किए दान 

    उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में 19 से लेकर 24 तक सांस्कृतिक संध्याएं मंडी के सेरी मंच पर आयोजित की जाएंगी। पहली सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल, सैंड आर्ट तथा साबरी बंधु बतौर स्टार कलाकार चयनित किए गए हैं, 20 फरवरी को हिमाचली नाइट के रूप में आयोजित की जाएगी जिसमें लमन बैंड, गीता भारद्वाज तथा नाटी किंग कुलदीप शर्मा बतौर स्टार कलाकार भाग लेंगे।

    21 फरवरी को सारेगामा लिटिल चैंप फेम पायल ठाकुर, एक्स सर्विस मेन लीग द्वारा शहीदों को प्रणाम पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जबकि, ममता भारद्वाज व अभिजीत श्रीवास्तव रियलिटी शो फेम बतौर स्टार कलाकार भाग लेंगे। 22 फरवरी को अरिन अर्शदीप, गोपाल शर्मा, बालीवुड प्ले बैक सिंगर शबाब सबरी बतौर स्टार कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
    रणधीर शर्मा बोले-कांग्रेस का आर्थिक स्थिति को लेकर रोना महज दिखावा 

    23 फरवरी को रमेश ठाकुर, वाइस आफ इंडिया फेम विनीत सिंह, पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती बतौर स्टार कलाकार भाग लेंगे। 24 फरवरी को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में विनर वॉइस आफ पंजाब दीपेश राही तथा अभिज्ञा बैंड व विक्की चौहान बतौर स्टार कलाकार भाग लेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि इसके अतिरिक्त मंडी जिला के स्थानीय तथा राज्य के अन्य जिलों के लोक कलाकारों को भी सांस्कृतिक संध्याओं में अवसर दिया जा रहा है।




    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather