अगोजर के किशोरी लाल और सिंबरो देवी को ewn24 news choice of himachal की तरफ से शादी की 50वीं सालगिरह मुबारक
-
Himachal Latest
-
Trending News
अगोजर के किशोरी लाल और सिंबरो देवी को ewn24 news choice of himachal की तरफ से शादी की 50वीं सालगिरह मुबारक
घुमारवीं। हिमाचल के बिलासपुर जिला में चलती कार के आगे अचानक जंगली जानवर आने के चलते कार खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई है और 12 साल के बच्चे सहित तीन लोग घायल हैं।
कार सवार लोगों के बयान के मुताबिक सड़क में तेंदुआ आ गया था। इससे चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी।
बता दें कि हिम्मत सिंह (48) पुत्र सोहन लाल, रतन चंद (66) पुत्र स्वर्गीय हरी सिंह, निर्मला देवी (63) और रोहित (12) निवासी हवाण घुमारवीं जिला बिलासपुर मंडी के जमथ से शादी समारोह से लौट रहे थे।
कार हिम्मत सिंह चला रहा है। कार जब त्रिफालघाट के करीब बैहल नवाण के निकट पहुंची तो अचानक सड़क पर जंगली जानवर आ गया और चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई।
मामले की सूचना घुमारवीं पुलिस स्टेशन में दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने हिम्मत सिंह को मृत घोषित कर दिया। रतन चंद, निर्मला देवी, और रोहित (12) घायल हुए हैं। उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है।
कार में सवार इन लोगों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कार के आगे अचानक तेंदुआ आ गया और चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है। (बिलासपुर)
इंफाल। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा आज अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मैतेई रीति रिवाज के साथ विवाह किया। मणिपुरी पोशाक में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
सफेद रंग की ड्रेस पहने अभिनेता एक आदर्श मणिपुरी दूल्हे के रूप में दिखे वहीं, लिन भी पारंपरिक मणिपुरी दुल्हन के रूप में तैयार हुईं।
एक मणिपुरी दूल्हे के पारंपरिक पहनावे में एक सफेद सूती धोती या लपेटा हुआ पैंट, एक कुर्ता और एक पगड़ी (स्थानीय रूप से कोकीट के रूप में जाना जाता है) शामिल हैं। अन्य दूल्हों की तरह रणदीप भी सादे सफेद शॉल में नजर आए।
वहीं लिन (Lin Laishram) ने पोटलोई या पोलोई नाम की पोशाक पहनी थी, जो मोटे कपड़े और कठोर बांस से बनी एक बेलनाकार स्कर्ट है। इसे अक्सर साटन और मखमली कपड़े से सजाया जाता है और गहनों और चमक से अलंकृत किया जाता है।
रणदीप की शादी बॉलीवुड में होने वाली अब तक सभी शादियों से एकदम अलग है। रणदीप ने शादी के लिए बेहद खास जगह को चुना है।
एक्टर ने अपने वेडिंग कार्ड इस जगह का जिक्र करते हुए लिखा था, ‘महाभारत में जिस जगह अर्जुन ने मणिपुर की प्रिंसेस चित्रांगदा से शादी की थी, हम उसी जगह दोस्तों और फैमिली के आशीर्वाद से सात फेरे लेने जा रहे हैं।’ इस नए सफर की शुरुआत पर हम आपके आशीर्वाद और प्यार की उम्मीद करते हैं।
बता दें कि रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) मणिपुर की रहने वाली हैं। वो एक मॉडल, अभिनेत्री और व्यवसायी हैं। लिन एलीट मॉडलिंग एजेंसी मुंबई से जुड़ी हुई थीं। वह इंडिया फैशन वीक, न्यूयॉर्क ब्राइडल वीक जैसे फैशन शोज से भी जुड़ी रही हैं।
लिन ने 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू किया था। इसके बाद 2014 में उन्हें ‘मैरी कॉम’, 2015 में ‘उमरिका’, 2017 में ‘रंगून’ और ‘कैदी बंद’ जैसी फिल्मों में देखा गया था। उन्हें 2019 की ‘अखोनी’ फिल्म में देखा गया था।
लिन न्यूयॉर्क की एक ज्वेलरी ब्रांड की एंबेसडर भी रह चुकी हैं। 2008 में शिलांग में आयोजित मिस नॉर्थ ईस्ट में लिन ने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें वो पहली रनर अप रही थीं।
शिमला। शादी में शरीक होने जा रहे एक युवक की कार हादसे में मौत हो गई। हादसा शिमला जिला के पुलिस थाना चौपाल के तहत रेवल पुल खेल में हुआ है।
बता दें कि बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे अनिल कुमार (35) पुत्र ज्ञान सिंह गांव डोग तहसील चौपाल (शिमला) कार (HP08A-4242) में सवार होकर किसी शादी समारोह में शरीक होने जा रहा था। रेवलपुल खेल में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई।
हादसे में अनिल कुमार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना चौपाल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
शिमला। हिमाचल में शादियों का सीजन चला हुआ है। आगे कई आयोजन होने हैं। पर मौसम की अपडेट शादी वालों के लिए टेंशन भरी है। क्योंकि अपडेट के अनुसार हिमाचल में 28 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में जिन घरों में शादियां हैं, उन्हें सलाह है कि बारिश से बचने के इंतजाम कर लें।
हिमाचल में आज भी मौसम साफ बना हुआ है। पर 23 जनवरी से मौसम करवट बदल सकता है। 23 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद 24, 25, 26, 27 और 28 जनवरी को अधिकांश स्थानों बर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
23, 24 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार मैदानी और निचली पहाड़ियों में एक-दो स्थानों पर 23 और 24 जनवरी को गर्जन के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।
चंबा, कांगड़ा कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों में एक-दो स्थानों पर 24 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों में हल्का हिमपात हुआ है। हिमाचल में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं।