Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

ऊना : मुबारकपुर में गला घोंटकर फेंकी थी पंजाब की युवती

ewn24news choice of himachal 27 Jan,2023 1:35 am

    पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    मुबारकपुर। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिले युवती के शव मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि युवती की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उसका पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस को जब युवती की लाश मिली थी तो उसके गले में एक मफलर लिपटा हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवती का गला उसी मफलर के साथ घोंटा गया है।


    इसके अलावा डॉक्टर्स को युवती के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस अब हत्यारे की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस ने युवती के मोबाइल की अलग-अलग मोबाइल ऑपरेटर्स की कॉल डिटेल रिपोर्ट ले ली है। पुलिस टीमें अब सीडीआर को खंगाल रहीं हैं। मामले की जांच एसएचओ अंब आशीष पठानिया कर रहे हैं। युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए टांडा हॉस्पिटल कांगड़ा भी वह खुद गए थे।


    गौर हो कि 21 साल की नेहा घर पर परिजनों को ये बोलकर निकली कि वह सहेली की शादी में जा रही है, लेकिन उनको क्या पता था कि बेटी कभी वापस लौट कर आएगी ही नहीं। नेहा का शव सड़क किनारे पड़ा मिला और उसकी पहचान करने में काफी समय लग गया। जब उसकी मौत की खबर मां-बाप को लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला का है।

    परिजनों को लगा सहेली की शादी में गई है बेटी, आ गई मौत की खबर ...

    भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिले युवती के शव की पहचान बलजीत कौर उर्फ नेहा उम्र 21 वर्ष पुत्री रामजी निवासी मोहल्ला संतोखपुरा तहसील व थाना फिल्लौर जिला जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। युवती के पिता मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी नेहा है। नेहा दसवीं तक पढ़ी थी और पढ़ाई के बाद घर पर ही रहती थी।


    20 जनवरी को उसके भाई ने बहन नेहा को सेकंड हैंड मोबाइल खरीद कर दिया था। 21 जनवरी को नेहा ने मां से कहा कि वह सहेली की शादी में जा रही है और वह दो दिन बाद आ जाएगी। 23 जनवरी को नेहा का शव अंब के घेवट बेहड़ में सड़क किनारे बरामद किया गया।


    अंब थाना से 24 जनवरी को उनके काउंसलर को फोन आने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने शव की शिनाख्त की। बुधवार को आईजी सुमेधा द्विवेदी, एएसपी प्रवीण कुमार, डीएसपी वसुधा वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया ऐर साक्ष्य जुटाए। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा गया है।



    बता दें कि 23 जनवरी सोमवार को भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर उपमंडल अंब के घेवट बेहड़ में सड़क किनारे युवती का शव बरामद किया गया था। शव मुबारकपुर से भरवाईं की तरफ मुबारकपुर से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क किनारे नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलने के बाद अंब पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।


    युवती ने काली जीन, लाल रंग का स्वेटर पहन रखा था और उसके गले में मफलर भी लिपटा हुआ था। युवती की पहचान नहीं हो पा रही थी जिसके लिए पुलिस ने इस मामले में आगे बढ़ने के लिए जिला व पड़ोसी राज्यों के पुलिस थानों से किसी भी तरह की गुमशुदगी का मामला दर्ज होने की लॉग मांगी थी।


    पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही एक मोबाइल भी बरामद किया था। इसके अलावा पुलिस को घटनास्थल से कुछ भी नहीं मिल पाया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवती को मार कर फेंका गया है, लेकिन पुलिस की जांच में ही सारी बात का खुलासा हो पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब फॉरेंसिक और कॉल डिटेल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ और साफ हो पाएगा।


    हिमाचल: युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने को बनेगी नई परमिट प्रणाली


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather