कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत आज मणिपुर के थोबल से हुई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी विशेष रूप से शामिल हुए।
इंफाल। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा आज अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मैतेई रीति रिवाज के साथ विवाह किया। मणिपुरी पोशाक में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
सफेद रंग की ड्रेस पहने अभिनेता एक आदर्श मणिपुरी दूल्हे के रूप में दिखे वहीं, लिन भी पारंपरिक मणिपुरी दुल्हन के रूप में तैयार हुईं।
एक मणिपुरी दूल्हे के पारंपरिक पहनावे में एक सफेद सूती धोती या लपेटा हुआ पैंट, एक कुर्ता और एक पगड़ी (स्थानीय रूप से कोकीट के रूप में जाना जाता है) शामिल हैं। अन्य दूल्हों की तरह रणदीप भी सादे सफेद शॉल में नजर आए।
वहीं लिन (Lin Laishram) ने पोटलोई या पोलोई नाम की पोशाक पहनी थी, जो मोटे कपड़े और कठोर बांस से बनी एक बेलनाकार स्कर्ट है। इसे अक्सर साटन और मखमली कपड़े से सजाया जाता है और गहनों और चमक से अलंकृत किया जाता है।
महाभारत के समय यहां अर्जुन ने चित्रांगदा से की थी शादी
रणदीप की शादी बॉलीवुड में होने वाली अब तक सभी शादियों से एकदम अलग है। रणदीप ने शादी के लिए बेहद खास जगह को चुना है।
एक्टर ने अपने वेडिंग कार्ड इस जगह का जिक्र करते हुए लिखा था, ‘महाभारत में जिस जगह अर्जुन ने मणिपुर की प्रिंसेस चित्रांगदा से शादी की थी, हम उसी जगह दोस्तों और फैमिली के आशीर्वाद से सात फेरे लेने जा रहे हैं।’ इस नए सफर की शुरुआत पर हम आपके आशीर्वाद और प्यार की उम्मीद करते हैं।
बता दें कि रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) मणिपुर की रहने वाली हैं। वो एक मॉडल, अभिनेत्री और व्यवसायी हैं। लिन एलीट मॉडलिंग एजेंसी मुंबई से जुड़ी हुई थीं। वह इंडिया फैशन वीक, न्यूयॉर्क ब्राइडल वीक जैसे फैशन शोज से भी जुड़ी रही हैं।
लिन ने 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू किया था। इसके बाद 2014 में उन्हें ‘मैरी कॉम’, 2015 में ‘उमरिका’, 2017 में ‘रंगून’ और ‘कैदी बंद’ जैसी फिल्मों में देखा गया था। उन्हें 2019 की ‘अखोनी’ फिल्म में देखा गया था।
लिन न्यूयॉर्क की एक ज्वेलरी ब्रांड की एंबेसडर भी रह चुकी हैं। 2008 में शिलांग में आयोजित मिस नॉर्थ ईस्ट में लिन ने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें वो पहली रनर अप रही थीं।
अन्य आरोपियों को पकड़ने में जुटीं पुलिस की 12 टीमें
नई दिल्ली। मणिपुर में कुकी समुदाय की दो युवतियों को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने की शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से देशभर में रोष है। वीडियो सामने आने के बाद घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर पुलिस हरकत में आई और आज सुबह पहली गिरफ्तारी हुई। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। पुलिस ने उसे आज सुबह थॉउबल जिले से गिरफ्तार किया है। हेरादास की उम्र 32 साल है। पुलिस ने उसकी पहचान वायरल हुए वीडियो से की है, जिसमें वह हरी टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है।
मणिपुर पुलिस के मुताबिक, हेरादास ही इस मामले में मुख्य आरोपी है। वायरल हुए इस वीडियो के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अब चुप्पी तोड़ी है और इस घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में कहा, मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। मणिपुर घटना पर मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा है।
मणिपुर की जो घटना सामने आई है, किसी भी सभ्य समाज के लिए यह शर्मसार करने वाली है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले कितने हैं कौन हैं, वे अपनी जगह पर हैं, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। उनके कारण 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है।
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से की अपील पीएम ने कहा, मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे अपने राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें। खासकर हमारी माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं। घटना चाहे राजस्थान की हो, छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो।
इस देश में हिंदुस्तान के किसी भी कोने में किसी भी राज्य सरकार में राजनीति से ऊपर उठकर के कानून व्यवस्था महत्व और नारी सम्मान होना चाहिए। मैं देशवासियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपनी पूरी शक्ति से एक के बाद एक कदम उठाएगा। मणिपुर में जो बेटियों के साथ हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।
वहीं, मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं उन दो युवतियों के प्रति हैं, जिनके साथ बेहद अपमानजनक और अमानवीय कृत्य किया गया, जैसा कि कल सामने आए दुखद वीडियो में दिखाया गया है।
वीडियो सामने आने के तुरंत बाद घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर पुलिस हरकत में आई और आज सुबह पहली गिरफ्तारी की। अभी गहन जांच चल रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसमें मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाए। हमारे समाज में ऐसे घिनौने कृत्यों के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है।
मणिपुर में युवतियों के साथ हुई दरिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर सरकार से इस मामले में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी है।
इस मामले में कोर्ट अगले शुक्रवार को सुनवाई करेगा। SC ने कहा, मणिपुर में दो युवतियों को नग्न कर घुमाने का जो वीडियो सामने आया है, वो वास्तव में परेशान करने वाला है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से कार्रवाई करने को कहा है।
CJI का कहना है कि यह बिल्कुल अस्वीकार्य है, सांप्रदायिक झगड़े के क्षेत्र में युवतियों को एक उपकरण के रूप में उपयोग करना। जो वीडियो सामने आए हैं उससे हम बेहद परेशान हैं।
अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अब समय आ गया है कि सरकार वास्तव में कदम उठाए और कार्रवाई करे। संवैधानिक लोकतंत्र में यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। यह बहुत परेशान करने वाला है।