Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : राजेंद्र राणा की पोस्ट और सुधीर के कमेंट पर भाजपा की चुटकी

महेंद्र धर्माणी ने पार्टी में अंतर्कलह दिया करार

शिमला। हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट और उस पर धर्मशाला से कांग्रेस के विधायक व पूर्व में मंत्री सुधीर शर्मा के कमेंट पर बीजेपी ने चुटकी ली है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस सरकार व पार्टी के बीच अंतर्कलह बताते हुए प्रदेश के विकास के लिए बाधा करार दिया है।

भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह चरम सीमा पर पहुंच रही है, जिस प्रकार से एक के बाद एक कांग्रेस के नेता अपना दर्द जनता के समक्ष ला रहे हैं, उससे पता चल रहा है कि ये नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।

सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट ने मचाई खलबली-आखिर क्या इशारा

कांग्रेस नेता राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट और उस पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का समर्थन यह स्पष्ट करता है कि राजेंद्र राणा कांग्रेस में एक युद्ध का आगाज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महाभारत शुरू होने जा रहा है।

सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में राणा का दर्द साफ तौर पर झलकता हुआ नजर आ रहा है, राणा ने महाभारत का प्रसंग सुनाते हुए हिमाचल कांग्रेस में भी महाभारत की चर्चाओं को हवा दे दी है।

बड़ी राहत : चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 पर चक्की मोड़ के पास दौड़ने लगी बसें

राजेंद्र राणा ने लिखा- जो विवादों से दूर रहते हैं, वही दिलों पर राज करते हैं। जो विवादों में उलझ जाते हैं, वे अक्सर दिलों से भी उतर जाते हैं। महाभारत का प्रसंग देखिए- पांडवों ने सिर्फ पांच गांव ही तो मांगे थे और दुर्योधन ने सुई की नोक के बराबर भी जमीन देने से इनकार कर दिया था। एक ज़िद ने महाभारत रच दिया। सुकून भरी जिंदगी के लिए विवादों से दू बेहद जरूरी।

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए में होंगे VIP दर्शन, क्या रहेगी पूरी व्यवस्था-पढ़ें

राणा की इसी पोस्ट पर मंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायक सुधीर शर्मा ने भी कमेंट किया है। सुधीर शर्मा ने लिखा- तुलसी नर का क्या बड़ा, समय बड़ा बलवान। भीलां लूटी गोपियां, वही अर्जुन वही बाण।

यानी गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं, समय बड़ा बलवान होता है, वो समय ही है जो व्यक्ति को छोटा या बड़ा बनाता है, जैसे एक बार जब महान धनुर्धर अर्जुन का समय खराब हुआ तो वह भीलों के हमले से गोपियों की रक्षा नहीं कर पाए। इसके बाद सियासी हलचल को देखकर बीजेपी ने इसे सरकार में महाभारत का आगाज बताया है।

बता दें कि सरकार में तीन मंत्री पद खाली हैं। ये कब भरे जाएंगे यह तय नहीं है, लेकिन ये दोनो नेता मंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में इस पोस्ट ने खलबली मचा दी है।

केंद्र सरकार के खिलाफ फूटा ट्रेड यूनियन का गुस्सा, डीसी ऑफिस शिमला के बाहर किया प्रदर्शन

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला में बोतल बंद पानी खरीदने के झंझट से मिलेगा छुटकारा-होगा कुछ ऐसा

50 जगह की चिन्हित जहां मिलेगा शुद्ध पेयजल

धर्मशाला। कांगड़ा के धर्मशाला में आने वाले समय में बोतल बंद पानी खरीदने के झंझटों से छुटकारा मिलेगा। शहर और आसपास ऐसे करीब 50 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां सभी के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी, जिससे लोगों को प्लास्टिक बोतल बंद पानी खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बड़ी सहूलियत होगी। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात मंगलवार को धर्मशाला में जल शक्ति भवन का शिलान्यास करते हुए कही।

भारत में ड्राइवर AC केबिन में बैठकर दौड़ाएंगे ट्रक, गडकरी ने फाइल की साइन

2.22 करोड रुपये से बनने वाला जल शक्ति विभाग का यह कार्यालय भवन तीन मंजिला होगा, जिसमें स्थापत्य कला और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उचित समायोजन होगा। विधायक ने नए भवन के निर्माण में भूकंप रोधी तकनीक समेत विद्युत व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्मेताल करने की बात कही।

सलूणी क्षेत्र को छोड़कर चंबा के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य, कोई पाबंदी नहीं

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में विकास को नई दिशा और गति देने के लिए सुनियोजित तरीके के साथ काम किया जा रहा है। धर्मशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की धनराशि को सही ढंग से इस्तेमाल करने पर फोकस किया गया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने धर्मशाला के ढगवार में 250 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने को स्वीकृति दी है। इसके संचालन से लेकर विपणन संबंधी गतिविधियों के लिए एनडीडीबी की सहायता ली जाएगी।

SIU टीम ने कांगड़ा में चिट्टे के साथ तीन धरे, एक पंजाब निवासी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते कल शिमला में इसे बैठक लेकर प्रोजेक्ट को स्वीकृति देते हुए कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने को कहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। ढगवार दुग्ध संयंत्र की क्षमता एक लाख लीटर से तीन लाख लीटर तक होगी, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले दूध के उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। प्रदेश में डेयरी आधारित उद्योग को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बनाने में यह कदम बहुत कारगर साबित होगा।

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल कैंपस के लिए पहले चरण की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसका कार्य गति पकडे़गा। इसके अलावा सरकार ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के बाद, रनवे की लंबाई 3010 मीटर तक बढ़ाई जाएगी जो ए-320 प्रकार के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त होगी। यह कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की सरकार की योजना के कार्यान्वयन के लिए दूरगामी भूमिका निभाएगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने तथा युवाओं को खेल सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में 7 जगहें चिन्हित की गई हैं जहां धर्मशाला के पुलिस मैदान से भी बड़े आकार क मैदान खेल स्टेडियम के तौर पर विकसित किए जाएंगे। इससे युवाओं को गांवों में खेल को लेकर अच्छी सुविधा मिलेगी। खेल स्टेडियम बनाने को लेकर एफआरए मामले तैयार करने का काम किया जा रहा है, जल्द ही वन विभाग से इसकी स्वीकृति प्राप्त कर ली जाएगी और बरसात के बाद तुरंत इनका काम आरंभ किया जाएगा।

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

https://youtu.be/iQiKV_0pUpo   https://youtu.be/IoLMi8IRqlI

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक विस्टाडोम ट्रेन का ट्रायल शुरू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल कैबिनेट बैठक : SMC व कंप्यूटर शिक्षकों को लेकर लिया ये फैसला

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News KHAS KHABAR Kangra PHOTO GALLERY

सुक्खू का हाथ पकड़ चले सुधीर… क्या कहती है यह तस्वीर

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री 23 मई को शिमला से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। कांगड़ा एयरपोर्ट पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुधीर शर्मा का हाथ पकड़ आगे बढ़ गए।

Breaking : हिमाचल में अब रात 11 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, आदेश जारी

अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुधीर शर्मा को हाथ पकड़कर कहां तक ले जाते यह तो भविष्य बताएगा। पर कांगड़ा जिला से अभी तक एक ही कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सरकार में अभी तीन कैबिनेट मंत्रियों की जगह है। यह तस्वीर किस ओर इशारा कर रही, आपको पता तो जरूर बताएं।

पालमपुर: क्षितिज राणा ने पास की UPSC परीक्षा, HPS एग्जाम भी किया है क्लेयर

 

सिरमौर : नावल का 25 वर्षीय सैनिक सचिन शर्मा जिंदगी की जंग हारा

हिमाचल घूमने आईं टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत

चंबा: रात से घर नहीं लौटा था व्यक्ति, नदी में गिरी मिली कार-गई जान

हिमाचल में कांस्टेबल के 1226 पदों पर होगी भर्ती, सरकार को भेजा प्रस्ताव

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सुधीर बोले- कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण महत्वपूर्ण, रोजगार के मिलेंगे अवसर

क्षेत्र में पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

धर्मशाला। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण राष्ट्रीय दृष्टि से बेहद अहम है। एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर चल रही प्रक्रिया पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन और रोजगार के अवसरों में कई गुणा इजाफा होगा, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार महत्वपूर्ण है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प साकार होने के साथ क्षेत्र का भी भाग्य बदलेगा।

प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा विस्तारीकरण

सुधीर शर्मा ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण हर प्रकार से हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि बड़ा एयरपोर्ट बनने से यहां बड़े जहाजों के साथ मालवाहक जहाज भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में हजारों-लाखों लोगों के लिए रोजगार के बड़े प्रोजेक्ट आएंगे। सुधीर शर्मा ने कहा इससे हमारे प्रदेश और विशेषकर कांगड़ा जिला में फिल्म इंडस्ट्री, आईटी पार्क और अन्य बड़ी परियोजनाओं के लिए भी रास्ते खुलेंगे।

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-‘लोकतंत्र की हत्या कर रही सुक्खू सरकार’

उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या में कई गुणा वृद्धि होगी, जिससे जिले में व्यापार और पर्यटन कारोबार मजबूत होगा। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की आमदन में इजाफा होगा तथा रोजगार के नए साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा विस्तारीकरण से स्थानीय लोग भी किफायती दामों में बड़े शहरों की यात्रा कर सकेंगे, जिससे पैसों के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।

उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा, व्यापारी, विद्यार्थी के साथ-साथ हर वर्ग को इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कांगड़ा बल्कि ऊना, हमीरपुर और चम्बा जिले के लोागों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से क्षेत्र और लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार देश के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस विस्तारीकरण से किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सेना और देश के सुरक्षा बलों को यह बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

शिमला : गर्ल्स कॉलेज RKMV में भिड़ी ABVP-SFI की छात्राएं, रॉड व डंडों से किया हमला

बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा पर्यटन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश के अन्य हिस्सों के अलावा विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से सैलानियों को आने में आसानी होगी और बेहतर कनेक्टिविटी से उनकी संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ, खेल गतिविधियां और हर प्रकार के पर्यटन को आकर्षित करने की क्षमता है। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण जिले में कनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले में पौंग बांध में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ाना, आईटी पार्क का निर्माण, गोल्फ कोर्स निर्माण, धर्मशाला को एक्जीबिशन इंडस्ट्री हब बनाने के साथ साथ धौलाधार की पहाड़ियों में टेंट सिटी विकसित करने जैसी कईं परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासन दिन रात कसरत कर रहा है। पर्यटन की दृष्टि से इन तमाम व्यवस्थाओं को विकसित करने के साथ जरूरी है सैलानियों के लिए कनेक्टिविटी को सुगम बनाना। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी सबसे आवश्यक विषय है। जिले में कनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने से पर्यटकों की आमद स्वतः ही बढ़ेगी।

RKMV मारपीट मामला : ABVP कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें लोग

सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की निर्णायक कार्यशैली और दूरदृष्टि के चलते कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया को अब गति मिली है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हर लिहाज से क्षेत्र के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते इसको लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार को लेकर इस प्रकार का प्रारूप बनाया जा रहा है कि कम से कम लोग विस्थापित हों। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भ्रमित न हों। सुधीर शर्मा ने युवाओं से आग्रह किया कि एयरपोर्ट विस्तार की भविष्य की उपयोगिता को देखते हुए इसका विरोध न करें। उन्होंने कहा कि यह विस्तारीकरण जिला कांगड़ा, प्रदेश और राष्ट्रीय सुरक्षा तीनों लिहाज से महत्वपूर्ण है, इसलिए लोग भ्रमित न हों और सरकार पर विश्वास रखें।

लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन

औपचारिकताओं को पूर्ण कर तेज गति से होगा विस्तार: डीसी

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की परियोजना के कार्यान्वयन में केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान शाला (सीडब्ल्यूपीआरएस) पुणे की विशेषज्ञ सेवाएं ली गई थीं। उन्होंने कहा कि इस दल ने एयरपोर्ट रनवे ब्रिज के निर्माण और उससे जुड़े हर पहलू के गहन अध्ययन के उपरांत व्यवहारिकता रिपार्ट सौंपे दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब इसको लेकर आगे बढ़ने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारिकरण को लेकर सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) ने सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए अपना कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रशासन हिपा को पूरा सहयोग करेगी और औपचारिकताओं को पूर्ण कर विस्तार कार्य को तेज गति से किया जाएगा।

हिमाचल सरकार की पाकिस्तान से तुलना पर भड़के विक्रमादित्य सिंह, कही यह बात

स्थानीय लोगों की आर्थिकी होगी मजबूत

कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी राय दी है। वालिया टूर एंड ट्रैवल्स धर्मशाला के संजीव कुमार वालिया, धर्मशाला टैक्सी यूनियन के प्रधान मेहर सिंह ठाकुर तथा होटल व्यवसायी अनीश माटा ने विस्तारिकरण का स्वागत करते हुए बताया कि इससे क्षेत्र में बड़ी फ्लाइटस आएंगी, जिससे होटल इंडस्ट्री के साथ-साथ टैक्सी चालकों और छोटे दुकानदारों का भी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि बड़े जहाज आने से पर्यटकों की संख्या बड़ेगी, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी बढ़ने के साथ, जिला कांगड़ा का विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को अच्छी सुविधाओं के साथ सस्ते दाम में हवाई टिकट उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें भी लाभ होगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Himachal Latest Kangra

धर्मशाला में चलेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें, 9 चार्जिंग स्टेशन स्थापित : सुधीर शर्मा

परिवहन मंत्री जल्द ही हरी झंडी दिखाकर करेंगे बसों को रवाना

धर्मशाला। धर्मशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा आईटी पार्क के साथ ही अब शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर फोकस कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन से धर्मशाला शहर में यातायात को सुगम, प्रदूषण रहित और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी और शहर स्मार्ट बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

सीमेंट कंपनी विवाद: सीएम सुक्खू के अधिकारियों को निर्देश, दो दिन में करें वार्ता

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी हैं, जिनमें से एक बस एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की जा चुकी है। इसके अलावा शहर में 9 चार्जिंग स्टेशन भी लगा दिए गए हैं। शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में बहुत जल्द इलेक्ट्रिक परिवहन सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे शहर के उन वार्डों में बस सुविधा मिलेगी, जहां बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं।

सुधीर शर्मा ने बताया कि पूर्व में सरकार में मंत्री रहते उन्होंने स्मार्ट सिटी की डीपीआर में इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को शामिल किया था। उन्होंने बताया कि जल्द ही परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण में मदद करने वाली ये बसें शहर को सही मायने में स्मार्ट बनाएंगी। धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी ने फेम इंडिया योजना के तहत इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है।

कांगड़ा : बनखंडी में बनेगा हिमाचल हिमाचल का सबसे बड़ा Zoo

उन्होंने बताया कि धर्मशाला में 10 ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। 9 ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। इससे ई-वाहन मालिकों को भी जल्द यह सहूलियत मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी एक साइट रिजर्व रखी गई है। धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एचआरटीसी के सहयोग से 15 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाएगी।

इलेक्ट्रिक बस में 15 से 25 सीटें होंगी, जिसमें दिव्यांग व्हील चेयर के साथ बैठ कर बस में सफर कर सकते हैं। ई-बस एयर सस्पेंशन इन्फ्रास्ट्रक्चर व एयर कंडीशनिंग के चलते अधिक आरामदायक होंगी। यह बसें कम समय में चार्ज होंगी। इलेक्ट्रिक बस फेम-2 (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक वाहन) के तहत इनका निर्माण करवाया गया है।

बर्फबारी से बंद था रास्ता, सीएम सुक्खू ने बीमार महिला को करवाया एयरलिफ्ट

मैक्लोडगंज बस अड्डे का उद्घाटन जल्द

सुधीर शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत बने मैक्लोडगंज बस अड्डे का भी जल्द ही परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के हाथों उद्घाटन कराया जाएगा। साथ ही धर्मशाला बस अड्डे का शीघ्र निर्माण कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें