Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : नावल का 25 वर्षीय सैनिक सचिन शर्मा जिंदगी की जंग हारा

नाहन। ट्रेन हादसे में घायला जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल का सैनिक सचिन शर्मा जिंदगी की जंग हार गया है। 25 वर्षीय सैनिक सचिन शर्मा पुत्र देव स्वरूप शर्मा निवासी नावल ने आर्मी कमांड हॉस्पिटल चंडी मंदिर में दम तोड़ दिया। फरवरी में सचिन के साथ एक हादसा हुआ था।

हिमाचल घूमने आईं टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत

सचिन घर से छुट्टी काट कर ड्यूटी के लिए जम्मू-कश्मीर लौट रहा था। पंजाब के होशियारपुर के समीप कुछ बदमाशों की लूटपाट व महिला से छेड़छाड़ की थी। उस समय सचिन ने उनको रोकने की कोशिश तो बदमाशों ने उसको चलती ट्रेन से फेंक दिया था। हादसे के कुछ समय बाद ही सचिन कोमा में चला गया था। उसके बाद उसके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ था।

21 मई की सुबह भी सचिन ने बातचीत की, मगर इसके बाद धीरे-धीरे स्वास्थ्य बिगड़ता गया। 48 घंटे के भीतर ही सचिन ने दम तोड़ दिया। 7 अप्रैल को सचिन के घर बेटी ने जन्म लिया। सचिन के घर में डेढ़ महीने की बेटी, पत्नी नेहा शर्मा, मां कमलेश देवी के अलावा कॉलेज में पढ़ रही बहन साक्षी शर्मा है।

चंबा: रात से घर नहीं लौटा था व्यक्ति, नदी में गिरी मिली कार-गई जान

चचेरे भाई जय प्रकाश और राजेश गौतम ने बताया कि 20 फरवरी, 2023 को ये ट्रेन हादसा हुआ था। 72 टैंक रेजीमेंट से 4 राष्ट्रीय राइफल्स में प्रतिनियुक्ति पर सेवारत सैनिक सचिन 20 फरवरी को करीब एक माह की छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहा था।

सचिन ने अंबाला से जम्मू की ट्रेन ली। टांडा रेलवे स्टेशन से आगे सचिन की आंख खुली तो उसने देखा कि कुछ लोग सवारियों के बैग को तलाश रहे थे साथ ही महिलाओं से छेड़छाड भी कर रहे थे।

हिमाचल में कांस्टेबल के 1226 पदों पर होगी भर्ती, सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस पर सचिन ने आपत्ति जताई तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक लुटेरे ने सचिन के सिर पर पीछे से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। लुटेरों ने सचिन का पर्स निकाला और उसे अचेत अवस्था में चलती ट्रेन से ही नीचे फेंक दिया। वह रात भर पटरी के नजदीक पड़ा रहा।

होश आने पर बहुत मुश्किल से समीप की एक गौशाला में पहुंचा। मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सचिन ने पूरी घटना यूनिट को भी बताई। लुटेरे बैग व पैसों के अलावा सचिन की सरकारी वर्दी भी ले गए थे। तब से सचिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा था।

हिमाचल के शुभम धीमान ने पास की UPSC की परीक्षा, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

सैनिक सचिन शर्मा की पार्थिव देह को मंगलवार शाम घर पहुंची। बुधवार सुबह सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। जिला सिरमौर सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने बताया कि सैनिक के अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार की राशि जारी कर दी गई है। परिवार को जल्द ही 5 लाख रुपए की राशि का चेक भी भेंट किया जाएगा।

हिमाचल में बारिश : गर्मी से मिली राहत, ओलावृष्टि से किसान चिंतित

शिमला : शादी में जा रहे थे युवक, सड़क से लुढ़की कार, तीन की गई जान

शिमला को निकले राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर

मंडी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, क्लर्क, वाहन चालक के पदों को होंगे साक्षात्कार

UGC NET December-2022 को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए पूरी डिटेल

मंडी : नशे में धुत्त चालक ने कार से तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक की गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *