Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : जिला परिषद कर्मियों की हड़ताल 22 दिन बाद खत्म, सरकार से मिला ये आश्वासन

शिमला। जिला परिषद कैडर अधिकारी व कर्मचारियों की 22 दिन से चल रही हड़ताल आज समाप्त हो गई है। सोमवार से सभी कर्मचारी व अधिकारियों ने कार्य पर लौटने का फैसला लिया है।

पंचायती राज विभाग में विलय व छठे वेतन आयोग का लाभ न मिलने की मांग को लेकर जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए थे।

नूरपुर : मनाली से पठानकोट जा रही निजी बस पलटी, पास लेते हुआ हादसा

शनिवार को जिला परिषद कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला और लगभग एक घंटे तक चली बैठक के बाद सरकार की ओर से मिले आश्वासन पर हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया गया।

पंचायती राज मंत्री ने कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जिला परिषद कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापिस ले ली है।

HAS प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आउट, एक अक्टूबर को हुआ था पेपर

आज जिला परिषद कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला और बैठक की गई जिसमें उन्हें विश्वास दिलवाया गया है कि उनकी मांगें सरकार चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इनकी हड़ताल के चलते आपदा के समय कार्य मे रुकावट आ रही थी।

उनसे पहले भी हड़ताल समाप्त करने की अपील की गई थी। मुख्यमंत्री ने भी स्वयं जिला परिषद कर्मियों की मांगों को प्रमुखता से करने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में इन प्रवासी श्रमिकों के भी बनेंगे राशन कार्ड, करें आवेदन

कर्मचारियों को कहा गया है कि अभी प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है समय आने पर उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए 30 अक्टूबर को कर्मचारियों व अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है जिसमें इनकी सभी मांगों पर मंथन किया जाएगा।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने SET के लिए मांगे आवेदन, यह है लास्ट डेट

उन्होंने कहा कि मांगें रखना सभी का हक है और उनकी मांगें जायज भी हैं। सरकार इसके प्रति गंभीर है। सरकार झूठे आश्वासन नहीं देना चाहती, समय आने पर सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो बर्खास्तगी के पत्र जारी किए गए थे सोमवार को जो ज्वाइन करेगा उन टर्मिनेशन लेटर को भी वापस ले लिया जाएगा।

धर्मशाला-ज्वालाजी-चिंतपूर्णी : HRTC की प्रथम दर्शन बस सेवा शुरू, जानें किराया और टाइमिंग 

 

बैजनाथ : बीड़ बिलिंग घाटी से भरी थी उड़ान, जान गंवा बैठा लखनऊ का पैराग्लाइडर पायलट

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : एक करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज, 5 करोड़ की तैयारी 

हिमाचल : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नाम पर ऐसे हो रही ठगी, रहें सावधान 

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का कांगड़ा और मंडी जिला का दौरा तय, जानें डिटेल 

 

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

हिमाचल : किस सर्कल में कितने वन मित्र होंगे तैनात, कितने घंटे करना होगा काम-जानें
HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट
हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : हड़ताल पर डटे कर्मियों पर सरकार की सख्त कार्रवाई, 167 जेई की सेवाएं समाप्त

जिला परिषद कर्मियों की हड़ताल से प्रभावित हो रहे विकास कार्य

शिमला। पंचायती राज विभाग में विलय और छठे वेतन आयोग की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे हिमाचल जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों पर सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकार ने वीरवार को हड़ताल पर डटे 167 कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

इस कार्रवाई पर सरकार की तरफ से ये तर्क दिया गया है कि कनिष्ठ अभियंताओं के हड़ताल पर होने से पंचायतों में मनरेगा का भुगतान नहीं हो पा रहा और आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्य प्रभावित हो रहा है।

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

कार्रवाई को लेकर जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और सभी जिलों के अतिरिक्त जिला उपायुक्तों को पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।

इसी के साथ सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त 164 तकनीकी लोगों को आउटसोर्स के आधार पर एक साल के लिए सेवाओं पर रखने का फैसला लिया है। दरअसल, जिला परिषद कैडर कर्मियों की हड़ताल से प्रदेश की 3615 पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Big Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी- इस दिन होगा

इससे पहले 30 सितंबर से हड़ताल जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ बैठक भी हुई थी जो बेनतीजा रही।

इसके बाद पंचायती राज मंत्री ने इस आपदा की घड़ी में जिला परिषद कैडर से हड़ताल समाप्त करने की अपील करते हुए कहा था कि वे सरकार को कठोर कदम उठाने पर मजबूर न करें। सरकार ने हड़ताली कर्मियों को नोटिस भी जारी किए थे लेकिन वे काम पर नहीं लौटे।

इसके बाद पंचायतीराज विभाग ने जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से 18 अक्तूबर तक हड़ताली कर्मियों का विवरण मांगा था और वीरवार से उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में सिविल सर्विसेज एग्जाम की मुफ्त कोचिंग को करें आवेदन

बता दें कि पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग को लेकर 30 सितंबर से प्रदेश के 88 विकास खंडों में सेवाएं दे रहे में करीब 4,700 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारी शिमला में प्रदेश सचिवालय के बाहर भी मांग मनवाने के लिए प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

हमीरपुर : जेबीटी बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण जरूरी, ऑनलाइन करवाएं

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों के विरोध पर कहा था कि यह हड़ताल का सही समय नहीं है। कर्मचारियों को समझाना चाहिए कि प्रदेश आपदा से जूझ रहा है।

सरकार गंभीर है और समय आने पर उनकी मांगों को पूरा कर लिया जाएगा। इस तरह से दबाव डाल कर समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। अब हड़ताल छोड़कर कर्मचारियों को काम पर लौटना चाहिए।

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान- हिमाचल में पर्यटक वाहनों पर लगने वाला टैक्स होगा कम 

 

हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट

 

हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह

हिमाचल के इन स्कूलों में खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों पर लगी रोक, आदेश जारी

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
हिमाचल में बेटियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने पर विचार-बनेगी कमेटी

HRTC लगेज पॉलिसी : छात्रों को राहत, नहीं लगेगा लैपटॉप का किराया 

हिमाचल में इंतकाल के 22 हजार से अधिक मामले लंबित, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हिमाचल के मेडिकल कॉलेज हाईकोर्ट के फैसले की उड़ा रहे धज्जियां-जानें कैसे 

IGMC शिमला से निकाले सुरक्षा कर्मियों को नौकरी पर न रखा तो देंगे गिरफ्तारियां 

HRTC बस में भी स्वाइप कर सकेंगे क्रेडिट-डेबिट कार्ड, तीन माह में शुरू होगी सुविधा

हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

HRTC कर्मियों और पेंशनर को दिवाली का तोहफा, भरे जाएंगे कंडक्टर के 300 पद

हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल दर्शन योजना : बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी चलेंगी सीधी बसें

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
धर्मशाला : चौके-छक्कों के साथ मौज-मस्ती, विदेशी खिलाड़ियों को भा रही हसीन वादियां
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल जिला परिषद कैडर कर्मचारी हड़ताल को लेकर क्या बोले सीएम सुक्खू- जानें 

परिस्थितियां ठीक होने पर मांगों पर होगा विचार
शिमला। हिमाचल जिला परिषद कैडर कर्मचारी हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने जिला परिषद के  कर्मचारियों को स्टेट कैडर में शामिल करने का कार्य कर दिया है। जब प्रदेश की परिस्थितियां ठीक होगी, तब उनकी इन मांगों पर भी विचार किया जाएगा।
IGMC शिमला से निकाले सुरक्षा कर्मियों को नौकरी पर न रखा तो देंगे गिरफ्तारियां
बता दें कि हिमाचल में लगभग 4700 जिला परिषद कैडर कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं, जो लंबे समय से पंचायती राज विभाग में मर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार में रहते हुए आम जनता को ठगने का काम किया। प्रदेश में राजस्व विभाग से जुड़े इंतकाल के करीब 22 हजार मामले लंबित पड़े हुए हैं।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब जन मंच का आयोजन किया गया, तो इन मामलों का निपटारा क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि जन मंच के नाम पर भाजपा आम लोगों को ठगती रही, लेकिन अब कांग्रेस सरकार आम लोगों की इस समस्या का समाधान करेगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संसाधनों पर आपदा प्रभावितों के लिए राहत पैकेज जारी किया है। इसकी शुरुआत जिला मंडी से होने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक हिमाचल प्रदेश को कोई सहायता नहीं दी है।
विशेष राहत पैकेज देना तो दूर, अब तक हिमाचल प्रदेश की ओर से क्लेम किया गया नुकसान का मुआवजा भी केंद्र सरकार की ओर से नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय टीम हिमाचल प्रदेश के नुकसान का जायजा लेकर गई है। ऐसे में अब भी राज्य सरकार को उम्मीद है कि केंद्र हिमाचल प्रदेश के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का चरित्र आम जनता के सामने आ चुका है। विधानसभा में सरकारी संकल्प के दौरान भाजपा विधायकों ने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने वाले संकल्प का साथ नहीं दिया।
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

कांगड़ा : बीड़ बिलिंग प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में 32 देश के पैराग्लाइडर लेंगे भाग 

 

बैजनाथ : पार्टी से लौट रहे थे तीन लोग, राजगुंधा के पास खाई में गिरी कार, गई जान

हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

 

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को किया सम्मानित 

 

सुप्रीम कोर्ट का समलैंगिक शादियों को मान्यता देने से इंकार, मौलिक अधिकार नहीं माना 
HRTC लगेज पॉलिसी फेल करने का षड्यंत्र, दो कंडक्टर बर्खास्त-रखेंगे अपना पक्ष

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

हिमाचल दर्शन योजना : बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी चलेंगी सीधी बसें

धर्मशाला : चौके-छक्कों के साथ मौज-मस्ती, विदेशी खिलाड़ियों को भा रही हसीन वादियां

नवरात्र पर HRTC का बड़ा फैसला : दो शक्तिपीठों के लिए दौड़ेगी बस

वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल जिला परिषद कर्मियों को मंत्री की दो टूक, खत्म करो हड़ताल-काम पर लौट आओ

विभाग 15 दिन के भीतर करेगा बैठक

शिमला। हिमाचल जिला परिषद कैडर के अधिकारी और कर्मचारी पंचायती राज विभाग में विलय और छठे वेतन आयोग की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन 56 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

मंगलवार को सचिवालय में जिला परिषद कैडर की पंचायती राज मंत्री के साथ बैठक भी हुई, जो बेनतीजा रही। वहीं, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इस आपदा की घड़ी में जिला परिषद कैडर से हड़ताल समाप्त करने की अपील करते हुए कहा है कि वे सरकार को कठोर कदम उठाने पर मजबूर न करें।

धर्मशाला : मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बंद, ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

 

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जिला परिषद कैडर कर्मचारियों का पंचायती राज में विलय व वेतन का मुद्दा है, जिसको लेकर पिछले कल एक बैठक भी की गई। उन्होंने कहा कि विभाग 15 दिन के भीतर उनके साथ एक बार फिर बैठक करेगा, जिससे इनका मुद्दा हल हो सके।

उन्होंने कहा कि सरकार उनके मुद्दे के प्रति गंभीर है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला है। जल्द ही इसके लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया जाएगा।

मंडी : रिटायर शास्त्री चिंत राम के खाते में आए 36850 रुपए, खुशी से झूमा परिवार

 

उन्होंने कहा कि इस मामले का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। इस मामले में काफी लीगल फॉर्मेलटीज हैं। इसलिए इस मामले में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि विभाग में नो वर्क नो पे पहले से लागू है। कुछ कर्मी कॉन्ट्रैक्ट पर भी हैं, इसलिए वह कर्मियों से अपील करते हैं कि हड़ताल खत्म कर दें।

इस आपदा की घड़ी में जो भी कार्य होने हैं, वे पंचायतों के माध्यम से होने हैं। इसलिए कार्य पर वापस आ जाएं। अगर उनका इसी तरह अड़ियल रवैया रहा तो सरकार को मजबूरन कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 

वहीं, उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त घरों को लेकर कहा कि वह स्वयं 12 अगस्त को दिल्ली गए थे और केंद्र को आपदा से उस समय 6500 क्षतिग्रस्त घरों की स्थिति से अवगत करवाया था।

लुहणू मैदान में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

केंद्र ने 6551 घर की ग्रांट मंजूर कर दी थी, जिसमें से 4234 घर आबंटित कर दिए गए थे और 18 लोग पात्र नहीं थे। वहीं कुछ ने इसे लेने से मना किया। उसके बाद अब जो स्थिति है, उसमें लगभग 9500 घरों की ग्रांट मिलनी है और उम्मीद है कि जल्द ही वह ग्रांट केंद्र से आ जाएगी।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के ये रिजल्ट किए घोषित

 

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक का शव गहरी खाई में मिला 

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : 30 छात्रों को बांटे लैपटॉप-298 को भी जल्द मिलेंगे

 

कांगड़ा के बनखंडी में तीन साल में बनकर तैयार होगा सबसे बड़ा चिड़ियाघर

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

कांगड़ा : 31 अक्टूबर तक करवा लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा राशन कार्ड 

 

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में जिला परिषद कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बड़ी अपडेट

मंत्री के साथ बेनतीजा रही बैठक, जारी रहेगा आंदोलन

शिमला। हिमाचल में जिला परिषद कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। चार दिन से चल रही जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी महासंघ की अनिश्चितकालीन काम छोड़ो हड़ताल के बाद मंगलवार को पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह के साथ कर्मचारियों की बैठक हुई, जोकि बेनतीजा रही है।

SMC अध्यापकों ने चेताया : सुक्खू सरकार जल्द करे नियमित वरना करेंगे अनशन

कर्मचारियों ने हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया है। हिमाचल जिला परिषद कैडर के कर्मचारी व अधिकारी लंबे अरसे से उन्हें पंचायती राज विभाग में मर्ज करने की मांग कर रहा हैं, जिसको लेकर सरकार की तरफ से केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

जिला परिषद कैडर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि बैठक में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ दो दौर की वार्ता हुई, जिसमें मंत्री की तरफ से आगामी कैबिनेट बैठक में मांगों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी का गठन करने की बात कही गई।

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक को तलाश रही टीम को खाई में मिली बॉडी

15 दिन के भीतर कमेटी वित्तीय अनियमितों को दूर करने को लेकर आश्वासन मिला है, लेकिन जिला परिषद कैडर कर्मचारी पंचायती राज विभाग में मर्ज करने की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर सरकार का रवैया नकारात्मक है।

हिमाचल राजस्व विभाग की ये पोस्ट  स्टेट कैडर घोषित, नोटिफिकेशन जारी 

 

इसलिए जिला परिषद कर्मचारी व अधिकारी महासंघ ने हड़ताल को मांग पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन काम छोड़ो हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि प्रदेश में लगभग 4700 जिला परिषद कैडर कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं, जो लंबे समय से पंचायती राज विभाग में मर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : 30 छात्रों को बांटे लैपटॉप-298 को भी जल्द मिलेंगे

 

हिमाचल में बारिश के आसार अभी नहीं, अगले 6 दिन तक साफ रहेगा मौसम

 

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

मनाली में दिल्ली का पर्यटक 5 दिन से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

कांगड़ा : 31 अक्टूबर तक करवा लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा राशन कार्ड 

 

डमटाल : होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मालिक धरा- दो महिलाएं रेस्क्यू 

 

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र
हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित
Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ