Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल जिला परिषद कैडर कर्मचारी हड़ताल को लेकर क्या बोले सीएम सुक्खू- जानें 

परिस्थितियां ठीक होने पर मांगों पर होगा विचार
शिमला। हिमाचल जिला परिषद कैडर कर्मचारी हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने जिला परिषद के  कर्मचारियों को स्टेट कैडर में शामिल करने का कार्य कर दिया है। जब प्रदेश की परिस्थितियां ठीक होगी, तब उनकी इन मांगों पर भी विचार किया जाएगा।
IGMC शिमला से निकाले सुरक्षा कर्मियों को नौकरी पर न रखा तो देंगे गिरफ्तारियां
बता दें कि हिमाचल में लगभग 4700 जिला परिषद कैडर कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं, जो लंबे समय से पंचायती राज विभाग में मर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार में रहते हुए आम जनता को ठगने का काम किया। प्रदेश में राजस्व विभाग से जुड़े इंतकाल के करीब 22 हजार मामले लंबित पड़े हुए हैं।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब जन मंच का आयोजन किया गया, तो इन मामलों का निपटारा क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि जन मंच के नाम पर भाजपा आम लोगों को ठगती रही, लेकिन अब कांग्रेस सरकार आम लोगों की इस समस्या का समाधान करेगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संसाधनों पर आपदा प्रभावितों के लिए राहत पैकेज जारी किया है। इसकी शुरुआत जिला मंडी से होने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक हिमाचल प्रदेश को कोई सहायता नहीं दी है।
विशेष राहत पैकेज देना तो दूर, अब तक हिमाचल प्रदेश की ओर से क्लेम किया गया नुकसान का मुआवजा भी केंद्र सरकार की ओर से नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय टीम हिमाचल प्रदेश के नुकसान का जायजा लेकर गई है। ऐसे में अब भी राज्य सरकार को उम्मीद है कि केंद्र हिमाचल प्रदेश के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का चरित्र आम जनता के सामने आ चुका है। विधानसभा में सरकारी संकल्प के दौरान भाजपा विधायकों ने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने वाले संकल्प का साथ नहीं दिया।
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

कांगड़ा : बीड़ बिलिंग प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में 32 देश के पैराग्लाइडर लेंगे भाग 

 

बैजनाथ : पार्टी से लौट रहे थे तीन लोग, राजगुंधा के पास खाई में गिरी कार, गई जान

हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

 

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को किया सम्मानित 

 

सुप्रीम कोर्ट का समलैंगिक शादियों को मान्यता देने से इंकार, मौलिक अधिकार नहीं माना 
HRTC लगेज पॉलिसी फेल करने का षड्यंत्र, दो कंडक्टर बर्खास्त-रखेंगे अपना पक्ष

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

हिमाचल दर्शन योजना : बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी चलेंगी सीधी बसें

धर्मशाला : चौके-छक्कों के साथ मौज-मस्ती, विदेशी खिलाड़ियों को भा रही हसीन वादियां

नवरात्र पर HRTC का बड़ा फैसला : दो शक्तिपीठों के लिए दौड़ेगी बस

वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *