Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विधानसभा स्पीकर से मिले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और तीन मंत्री

शिमला। हिमाचल सचिवालय में आज शाम को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक टल गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कुछ मंत्री सचिवालय पहुंच गए थे। पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सचिवालय में कुछ देर चेंबर में बैठने के बाद अचानक हिमाचल विधानसभा की तरफ निकल गए।

Breaking : हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह व रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी उनके साथ थे। विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उक्त मंत्रियों ने विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली : मुख्यमंत्री अचानक सचिवालय से निकले

 

किस विषय को लेकर मुलाकात हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पर कयास लगाए जा रहे हैं कि बागियों की सदस्यता रद्द करने से संबंधित किसी मुद्दे पर मुलाकात हुई है।

हिमाचल कैबिनेट : बजट घोषणाओं को मंजूरी, एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय

 

कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल विधानसभा बजट सत्र समाप्त हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष भी व्यस्त थे। इसके चलते मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसलिए मुख्यमंत्री और मंत्री उनसे मिलने पहुंचे थे। और कोई बात नहीं है।

हिमाचल में ग्रुप सी और डी कर्मचारियों के तबादलों से हटा बेन- पढ़ें आदेश
हमीरपुर : सिपला कंपनी में भरे जाएंगे 39 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार

 

पंचकूला में बागी नेताओं से मिले विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री सुक्खू को भी थी जानकारी

हमीरपुर गांधी चौक पर हंगामा : कांग्रेस व आजाद विधायक के समर्थकों में हाथापाई

Himachal Cabinet : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आशा, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को लेकर बड़ा फैसला- जानें डिटेल

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें

हिमाचल में दो दिन भारी व बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 27 तक करें आवेदन

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : जिला परिषद कर्मियों की हड़ताल 22 दिन बाद खत्म, सरकार से मिला ये आश्वासन

शिमला। जिला परिषद कैडर अधिकारी व कर्मचारियों की 22 दिन से चल रही हड़ताल आज समाप्त हो गई है। सोमवार से सभी कर्मचारी व अधिकारियों ने कार्य पर लौटने का फैसला लिया है।

पंचायती राज विभाग में विलय व छठे वेतन आयोग का लाभ न मिलने की मांग को लेकर जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए थे।

नूरपुर : मनाली से पठानकोट जा रही निजी बस पलटी, पास लेते हुआ हादसा

शनिवार को जिला परिषद कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला और लगभग एक घंटे तक चली बैठक के बाद सरकार की ओर से मिले आश्वासन पर हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया गया।

पंचायती राज मंत्री ने कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जिला परिषद कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापिस ले ली है।

HAS प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आउट, एक अक्टूबर को हुआ था पेपर

आज जिला परिषद कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला और बैठक की गई जिसमें उन्हें विश्वास दिलवाया गया है कि उनकी मांगें सरकार चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इनकी हड़ताल के चलते आपदा के समय कार्य मे रुकावट आ रही थी।

उनसे पहले भी हड़ताल समाप्त करने की अपील की गई थी। मुख्यमंत्री ने भी स्वयं जिला परिषद कर्मियों की मांगों को प्रमुखता से करने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में इन प्रवासी श्रमिकों के भी बनेंगे राशन कार्ड, करें आवेदन

कर्मचारियों को कहा गया है कि अभी प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है समय आने पर उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए 30 अक्टूबर को कर्मचारियों व अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है जिसमें इनकी सभी मांगों पर मंथन किया जाएगा।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने SET के लिए मांगे आवेदन, यह है लास्ट डेट

उन्होंने कहा कि मांगें रखना सभी का हक है और उनकी मांगें जायज भी हैं। सरकार इसके प्रति गंभीर है। सरकार झूठे आश्वासन नहीं देना चाहती, समय आने पर सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो बर्खास्तगी के पत्र जारी किए गए थे सोमवार को जो ज्वाइन करेगा उन टर्मिनेशन लेटर को भी वापस ले लिया जाएगा।

धर्मशाला-ज्वालाजी-चिंतपूर्णी : HRTC की प्रथम दर्शन बस सेवा शुरू, जानें किराया और टाइमिंग 

 

बैजनाथ : बीड़ बिलिंग घाटी से भरी थी उड़ान, जान गंवा बैठा लखनऊ का पैराग्लाइडर पायलट

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : एक करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज, 5 करोड़ की तैयारी 

हिमाचल : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नाम पर ऐसे हो रही ठगी, रहें सावधान 

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का कांगड़ा और मंडी जिला का दौरा तय, जानें डिटेल 

 

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

हिमाचल : किस सर्कल में कितने वन मित्र होंगे तैनात, कितने घंटे करना होगा काम-जानें
HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट
हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शिमला में शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित

 

शिमला। देशभर में बुधवार को कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी शिमला के बचत भवन में शहीदों को याद कर सभी की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान कारगिल युद्ध में जीत दिलाने वाले वीरों और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। आज से 24 साल पहले 26 जुलाई के दिन ही भारत के वीर सैनिकों ने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी देकर पाकिस्तानी घुसपैठिए और आतंकवादियों को कारगिल से खदेड़ा था।

Breaking : हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कारगिल युद्ध को अघोषित युद्ध बताते हुए कहा कि इस युद्ध में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले जवानों में सर्वाधिक हिमाचल प्रदेश के थे। कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों के परिवारों व युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देने वाले वीरों को सम्मानित किया गया है। हम आभारी हैं कि शहीदों के बलिदान के कारण ही हम आज खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।

मंडी-कुल्लू एनएच-21 यातायात के लिए बहाल, 6 मील के पास भूस्खलन से था बंद

 

वहीं, धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने देश की रक्षा हेतु वीरगति को प्राप्त हुए नायकों के बलिदान को सदैव स्मरण करने और उनके गौरवमय इतिहास को संजोए रखने की शपथ भी दिलाई।

डीसी ने धर्मशाला स्थित युद्ध स्मारक में कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर अपने अतुलनीय साहस और शौर्य से दुश्मनों को पराजित कर विश्वभर में भारतीय सेना का डंका बजाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन किया। उन्होंने यहां पर बलिदानी वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अतुल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों ने हर मौके पर बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

 

सैनिकों के त्याग, बलिदान के चलते देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी सैनिक सीमाओं की रक्षा के लिए डटे रहते हैं।
इस दौरान एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर केवीपीएस संबयाल सहित बलिदानी वीरों के परिजन, सेना के अधिकारी, जवान, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

पालमपुर में कारगिल विजय दिवस पर संयुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश के गौरवमयी इतिहास की रक्षा हेतु, पूर्ण रूप से समर्पित रहने की प्रतिज्ञा ली। इससे पहले कारगिल दिवस पर नगर निगम की महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, निगम आयुक्त डॉ आशीष शर्मा, तहसीलदार सार्थक शर्मा ने पालमपुर में कारगिल युद्ध और अन्य युद्धों में वीरगति प्राप्त करने वाले शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

मंडी : नहाने उतरा था 22 साल का युवक, रिवालसर झील में समा गया

 

हिमाचल : 26 व 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

 

धर्मशाला : दस्तावेजों में जालसाजी कर बढ़ाई जन्मतिथि, 6 साल अधिक कर ली नौकरी

 

 

शिमला सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का हल्ला, उग्र आंदोलन को चेताया 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ