शिमला। राजधानी शिमला स्थित हनुमान मंदिर जाखू में लगे एस्केलेटर अष्टमी, नवमी और हनुमान जयंती पर केवल एक दिशा में ऊपर की ओर ही चलाए जाएंगे। इस संबंध में उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता ने लिखित आदेश जारी किए हैं।
आदेशानुसार 17 अप्रैल नवमी और 23 अप्रैल हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ होने की आशंका रहती है। इसके चलते मंदिर परिसर में लगे एस्कलेटर इन दिनों केवल ऊपर की ओर ही चलाए जाएंगे। ऊपर से नीचे की ओर आने के लिए भक्तों को पैदल मार्ग का उपयोग करना होगा।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज 77वां हिमाचल दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिमला के ऐतिहासिक रिज पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इस दौरान पुलिस बल की टुकड़ियों के सलामी दस्तों ने रिज मैदान पर मार्च पास्ट किया। वहीं इस दौरान हिमाचली संस्कृति की ख़ास झलक भी देखने को मिली।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 77 वें हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राज्य होने के बावजूद और अनेक उपलब्धियों को प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के एक छोटा राज्य होने के बावजूद इसकी ख्याति पूरे देश में है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नशे के खिलाफ हिमाचल प्रदेश को जंग छेड़ने की ज़रूरत।
वहीं इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 77 वें हिमाचल दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार का उद्देश्य है कि 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी लोग इस उद्देश्य के साथ में काम करें ताकि हिमाचल को समृद्धशाली प्रदेश बनाया जा सके।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हर्ष और उल्लास के साथ आज हिमाचल दिवस मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा भी इसी ऊर्जा के साथ यह दिवस मनाएं और देश के उत्थान के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर हिमाचल प्रदेश विकसित और समृद्ध बनाना है।
325 वां खालसा पंथ का सिरजना दिवस के उपलक्ष्य पर सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में जाकर माथा टेका। बैसाखी के इस शुभ अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन सत्संग और लंगर का आयोजन किया गया।
बैसाखी पर्व पर राजधानी के बस स्टेंड स्थित गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन पाठ किया गया, जिसमें बाहरी राज्यों के रागी जत्थों ने कीर्तन और अरदास की।
सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी जिसके कारण इस त्योहार की महत्ता, गरिमा और बढ़ जाती है।
गुरुद्वारा सिंह सभा शिमला के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने देशवासियों को बैसाखी की बधाई देते हुए कहा कि सुबह से सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब शिमला में बैसाखी पर्व के अवसर पर गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया और पूरे दिन कीर्तन सत्संग चलता रहा।
शिमला। जिला शिमला के समरहिल चौक पर स्थित ठाकुर ढाबा के स्टोर में गुरुवार दोपहर भीषण अग्निकांड हुआ है। यहां पर दुर्गा मंदिर के लिए लंगर बन रहा था। लंगर बना रहा एक कामगार भी आंशिक रूप से आग में झुलस गया।
आज दोपहर करीब एक बजे समरहिल चौक पर स्थित ठाकुर ढाबा के स्टोर में खाना बनाते हुए अचानक आग लग गई। भारी धुआं उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बालूगंज व शिमला मालरोड से फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी बालूगंज और समरहिल चौकी भी मौके पर पहुंचे।
आग लगने के कारण भारी नुकसान हुआ है। अग्निशमन कर्मियों के मुताबिक समरहिल चौक पर स्थित दुर्गा मंदिर में शाम को लंगर होना था। इसके लिए मंदिर के पास एक स्टोर में भोजन की तैयारी चल रही थी।
दोपहर करीब एक बजे अचानक एक सिलैंडर से गैस का रिसाव हुआ और आग भड़क गई और आसपास की दुकानों में फैलने लगी। इस दौरान खाना बना रहा मस्त राम झुलस गया।
अग्निशमन केंद्र के प्रभारी गोपाल ने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब आधा घंटा लगा। एक सिलेंडर में रिसाव होने से आग भड़की थी। दमकल कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर जलते हुए गैस सिलेंडर को बाहर निकाला और आग बुझाने में सफलता हासिल की।
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के स्क्रीनिंग और सब्जेक्ट ऑब्जेक्टिव टेस्ट (SAT) का अस्थायी शेड्यूल जारी किया है। स्क्रीनिंग और सब्जेक्ट ऑब्जेक्टिव टेस्ट मई माह में होगा।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में पुलिस ने चिट्टे के साथ एक युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक पंजाब के पूर्व मंत्री का बेटा व पंजाब पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। इनमें से एक युवती भी है।
शिमला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुराने बस स्टैंड के पास निजी होटल से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की टीम ने आरोपियों के कब्जे से 42.89 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की है। पुलिस ने चिट्टे की खेप कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आएं और कहां सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस आरोपियों के बैंक डिटेल्स भी खंगाल रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से चिट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूछताछ कर रही है कि यह चिट्टा कहां सप्लाई करना था और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं इसको लेकर जांच की जा रही है।
बता दें कि स्पेशल सेल तीन की टीम पेट्रोलिंग पर थी। टीम को उक्त आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद टीम ने होटल में दबिश दी।
कमरे में प्रकाश सिंह (37) पुत्र सुच्चा सिंह, मकान नंबर 512 सेक्टर 36 चंडीगढ़ व गांव लंगाह जिला बिलासपुर गुरदासपुर, अबनी (19) गांव सांगला किन्नौर, अजय कुमार (27) पुत्र चमन लाल वीपीओ नरखेरिया पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला, शुभम कौशल (26) पुत्र संदीप कौशल मकान नंबर 204, ब्लॉक ए कांसल सेक्टर 1 चंडीगढ़ और बलविंदर (22) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव नड्डा पीओ नयागांव मोहाली पंजाब के रूप में हुई है।
स्पेशल सेल की टीम ने जांच के दौरान 42.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
बताया जा रहा कि पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह का बेटा प्रकाश सिंह पहले भी नशा तस्करी के केस में पकड़ा गया था। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करने जा रहे थे।
पुलिस आरोपियों के बैक वर्ड लिंकेज भी खंगाल रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से चिट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
उधर, एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिमला के निजी होटल में पांच लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिमला। पंजाब के पूर्व मंत्री के बेटे सहित पांच आरोपियों को हिमाचल के जिला शिमला में पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवती भी शामिल है। गुप्त सूचना पर शिमला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने कार्रवाई की है।
टीम ने शिमला के पुराने बस स्टैंड के पास एक होटल से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 42.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
बता दें कि स्पेशल सेल तीन की टीम पेट्रोलिंग पर थी। टीम को उक्त आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद टीम ने होटल में दबिश दी।
कमरे में प्रकाश सिंह (37) पुत्र सुच्चा सिंह, मकान नंबर 512 सेक्टर 36 चंडीगढ़ व गांव लंगाह जिला बिलासपुर गुरदासपुर, अबनी (19) गांव सांगला किन्नौर, अजय कुमार (27) पुत्र चमन लाल वीपीओ नरखेरिया पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला, शुभम कौशल (26) पुत्र संदीप कौशल मकान नंबर 204, ब्लॉक ए कांसल सेक्टर 1 चंडीगढ़ और बलविंदर (22) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव नड्डा पीओ नयागांव मोहाली पंजाब के रूप में हुई है।
स्पेशल सेल की टीम ने जांच के दौरान 42.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
बताया जा रहा कि पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह का बेटा प्रकाश सिंह पहले भी नशा तस्करी के केस में पकड़ा गया था। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करने जा रहे थे।
पुलिस आरोपियों के बैक वर्ड लिंकेज भी खंगाल रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से चिट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
उधर, एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिमला के निजी होटल में पांच लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिमला। जिला शिमला में कोटगढ़ के जाबड़ गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। यहां पर दो मंजिला भवन के टॉप फ्लोर में मंगलवार सुबह आग लग गई। मकान से धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे पुलिस थाना कुमारसैन के तहतकोटगढ़ के जाबड़ गांव निवासी कुलदीप मेहता के घर में अचानक आग लग गई। मकान से आग की लपटें और भारी धुंआ उठता देखकर लोग घबरा गए।
कुछ लोग आग बुझाने दौड़े तो कुछ से पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचित किया। आग दो मंजिला भवन के टॉप फ्लोर में लगी। हवा तेज होने के कारण आग की लपटें और तेजी से फैलने लगीं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निकांड में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन मकान का टॉप फ्लोर व उसमें रखा सामान पूरी तरह जल कर राख हो गया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
राणा बोले- 7 नेताओं की तरफ से भी नोटिस जल्द जारी होंगे
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के बाद भाजपा में शामिल पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने भी मुख्यमंत्री को लीगल नोटिस भेजा है। राजेंद्र राणा ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपराधिक और सिविल मानहानि का नोटिस भेजा है।
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा भाजपा में शामिल सभी नेता मुख्यमंत्री को लीगल नोटिस देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 15 करोड़ रुपए लेने के सबूत सार्वजनिक करें अन्यथा अदालती कार्रवाई को तैयार रहें। राजेंद्र राणा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री के पास प्रमाण हैं तो सभी 9 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उनको जेल में डालें।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप लगाने के लिए मुख्यमंत्री को सभी 9 नेताओं और प्रदेश की जनता से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री के पद पर बैठे नेता को इस तरह के तथ्यहीन आरोप लगाना शोभा नहीं देता। राजेंद्र राणा कहा कि उनके और पूर्व मुख्यमंत्री सुधीर शर्मा के बाद शेष 7 नेताओं की तरफ से सीएम को जल्द नोटिस जारी हो जाएंगे।
राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी नाकामी को छिपाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। इसी कारण आज सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या घटकर 34 तक पहुंच गई है।
गौर हो कि सबसे पहले पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में 5 करोड़ रुपए मानहानि का दावा करने के अलावा 55000 रुपए का अतिरिक्त भुगतान करने को कहा गया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ने जो झूठे आरोप लगाए हैं, उससे उनके मान-सम्मान को धक्का लगा है।
मुख्यमंत्री की तरफ से कही गईं ये बातें प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर 15-15 करोड़ रुपए में बिके होने और अपनी विधायकी को नीलाम करने के आरोप निराधार हैं, ऐसे में उन्होंने लीगल नोटिस के साथ क्रिमिनल एक्शन लेने की भी मांग की है।
इस बारे हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने आदेश जारी कर दिए हैं।
मीडिया एंड सोशल मीडिया कमेटी में नरेश चौहान, सुशांत कपरेट, अनीता वर्मा और किरण धाल्टा को शामिल किया गया है।
वहीं, यशवंत छाज्टा को इलेक्शन कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सौरभ चौहान, यदुपति ठाकुर, प्रशांत शर्मा, चंदन राणा, अमित सैनी और शुभ्रा जिंटा को सह प्रभारी बनाया गया है।