पांच दिन येलो अलर्ट है जारी
शिमला। हिमाचल में मौसम करवट बदल सकता है। 13 अप्रैल को लोग सतर्क रहें। 13 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इस दिन अलग-अलग स्थानों पर आंधी, तूफान, बिजली गिरने और गस्टी हवाओं (तेज हवाएं) के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती हैं।
शिमला में पंजाब के पूर्व मंत्री के बेटे सहित 5 चिट्टे के साथ गिरफ्तार, एक लड़की भी शामिल
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार पांच दिन येलो अलर्ट जारी है। 10 से 12 और 14 व 15 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी है। अलग अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ आंधी की संभावना है।
10 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। बाकी जगह एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। 11 को पूरे हिमाचल में एक दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है।
जवाली में टेंपरेरी नंबर बोलेरो से 15 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद
12 को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। 13 से 15 अप्रैल तक पूरे हिमाचल में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है।
12 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हिमाचल में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य हैं।
HPPSC : लेक्चरर स्कूल न्यू हिंदी पेपर -1 और 2 की उत्तर कुंजी जारी