Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

चंडीगढ़ में होगी हिमाचल कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने बुलाई बैठक

शिमला। कांग्रेस हाईकमान द्वारा हिमाचल प्रदेश में गठित ‘कोऑर्डिनेशन कमेटी’ की आज चंडीगढ़ में पहली बैठक होगी। लोकसभा चुनाव के दौरान होने जा रही यह बैठक काफी अहम मानी जा सकती है। जानकारी है कि बैठक दोपहर बाद तीन बजे होगी।

इसमें हिमाचल सरकार और संगठन के बीच तालमेल बैठाने के अलावा लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी। मंडी सीट से प्रतिभा सिंह को चुनाव लड़ने के लिए मनाने के प्रयास होंगे। क्योंकि, प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

लोकसभा चुनाव : मंडी में इन मतदान केंद्रों के भवन बदले-डिटेल में जानें

वहीं, भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से टिकट दी है। ऐसे में अगर प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ने के लिए मान जाती है तो मंडी में प्रतिभा सिंह और कंगना रनौत के बीच चुनाव जंग होगी। लेकिन, प्रतिभा सिंह का चुनाव लड़ने को लेकर क्या रुख रहता है यह बैठक के बाद ही पता चला पाएगा।

शिमला : NSUI ने कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

हिमाचल के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला द्वारा बुलाई मीटिंग में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल और रामलाल ठाकुर शामिल होंगे।

हिमाचल : विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस के सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशी को लेकर भी चर्चा संभव है। वहीं, सरकार के सभी मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की जा सकती हैं।

हिमाचल मौसम अलर्ट : बारिश के आसार, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : NSUI ने कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

शिमला। हिमाचल कांग्रेस के बागी लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर का एनएसयूआई (NSUI) ने घेराव किया। एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने रवि ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

हिमाचल : विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

बता दें कि रवि ठाकुर शिमला रिज पर स्थित एक रेस्टोरेंट में थे। एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने रेस्टोरेंट के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद कार्यकर्ता रेस्टोरेंट में घुस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला और स्थिति पर काबू पाया।

वहीं, कांग्रेस के बागियों को भाजपा टिकट की घोषणा होते ही भाजपा में बगावत शुरू हो गई है। लाहौल स्पीति से कांग्रेस से बीजेपी में आए रवि ठाकुर को टिकट देने से पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मार्कण्डेय में नाराज हो गए हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यह भी कहा कि वह कांग्रेस की टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं।

हिमाचल मौसम अलर्ट : बारिश के आसार, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अलर्ट : बारिश के आसार, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में आज यानी मंगलवार से छह दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि आज और कल हिमाचल के कुछ स्थानों पर बारिश, जबकि 28 से 31 मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश बर्फबारी की संभावना है। वहीं, निचले और मैदानी भागों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई स्थानों पर अंधड़ और ओलावृष्टि के येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के ऊना जिला में सर्वाधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज। किया गया है।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

शिमला। हिमाचल भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा ज्वाइन करने आए नेताओं को भाजपा ने टिकट दी है। धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजेन्द्र राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविन्द्र कुमार भुट्टो को टिकट दी है।

IPL 2024 : धर्मशाला में होंगे दो मैच, BCCI ने पूरा शेड्यूल किया जारी

बता दें कि उक्त 6 नेता 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर आए थे। इसमें सुधीर शर्मा पूर्व की कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

फरवरी माह में राज्यसभा चुनाव में इन 6 नेताओं ने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को मत डाला था। इसके बाद से ही हिमाचल में सियासी हलचल शुरू हो गई थी‌।

हमीरपुर के सुजानपुर ब्लॉक में कांग्रेस ने कार्यकारी अध्यक्ष किया नियुक्त-जानें

कांग्रेस सरकार ने बजट पारित होने को लेकर व्हीप जारी किया था, लेकिन उक्त 6 नेताओं पर व्हीप उल्लंघन का आरोप लगा। हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने इन 6 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी थी। सदस्यता रद्द होने के चलते धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, लाहौल-स्पीति, गगरेट और कुटलैहड़ में उपचुनाव होने हैं।

लोकसभा चुनाव के साथ ही 1 जून को इन सीटों पर भी वोट डालेंगे और 4 जून को रिजल्ट निकलेगा।

लोकसभा चुनाव : होली पर प्रत्याशियों को लेकर सुक्खू का बड़ा खुलासा-पढ़ें खबर

इसके बाद उक्त 6 नेताओं ने भाजपा का दामन लिया। अब इन्हें 6 नेताओं को भाजपा ने टिकट दी है।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

लोकसभा चुनाव : होली पर प्रत्याशियों को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा खुलासा-पढ़ें खबर

शिमला। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में होली धूमधाम से मनाई गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों व कार्यकर्ताओं के साथ होली के मौके पर एकजुटता का संदेश दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह व पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी ओक ओवर पहुंचे और होली के रंग में रंगे दिखे। मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य, प्रतिभा संग नाटी भी डाली।

शिमला रिज पर पर्यटकों ने खूब खेली होली, ओक ओवर में भी जमा रंग

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि आने वाला समय प्यार, समृद्धि का होगा। उनका लक्ष्य 2026 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर व 2032 तक देश का सबसे अमीर राज्य बनाने का है। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की चर्चा हो गई है। चारों सीटों पर नए जिताऊ लोगों को टिकट दिया जाएगा। जल्द ही टिकट की घोषणा भी की जाएगी।

हिमाचल मेडी होला मोहल्ला : पवित्र झरने में स्नान कर रहे थे श्रद्धालु, पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो की गई जान

वहीं, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी होली के पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आने वाला समय प्रदेश के लिए सुक्खू समृद्धि तरक्की लेकर आए।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

भाजपा में शामिल होने के बाद शिमला पहुंचे 6 बागी और 3 निर्दलीय, हुआ स्वागत

पीटरहॉफ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी

शिमला। हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही सदस्यता से इस्तीफा दे चुके तीन निर्दलीय आशीष शर्मा, केएल ठाकुर और होशियार सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी बागी भाजपा में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे।

हिमाचल : 6 बागियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला, सीटीओ चौक पर प्रदर्शन

बिंदल ने सभी 9 विधायकों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा हिमाचल का यह बहुत महत्वपूर्ण क्षण है। 70 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सत्ताधारी दल के 9 विधायक विपक्षी दल की पार्टी में शामिल हुए। इस प्रकार का क्रम कभी भी प्रदेश में नहीं हुआ।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हम सभी विधायकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं और इनके पार्टी में आने से पार्टी को बल मिला है। कांग्रेस की सरकार में घुटन का माहौल है और इस कारण सभी विधायक कांग्रेस पार्टी में खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रतिशोध की राजनीति कर रही है और यह इस कांग्रेस के पत्तन का सबसे बड़ा कारण है।

उसके उपरांत सभी नौ विधायकों का शिमला पीटरहॉफ पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ सभी का स्वागत किया और परिसर को भगवामय कर दिया। जय श्री राम के नारों के साथ पूरा वातावरण ऊर्जामय हो गया।

हिमाचल कांग्रेस के 6 बागियों और तीन निर्दलीय विधायकों ने ज्वाइन की भाजपा

सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करती है। सुधीर शर्मा ने कहा कि जब हम अपने लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं तो विधायक होने का क्या मतलब है।

इसलिए राज्यसभा चुनाव में हमने हर्ष महाजन को वोट दिया जो हमारे राज्य से हैं। आज हम सब अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं। जब किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे और आपकी बात सुनने वाला कोई ना हो तो ऐसी जगह पर नहीं रहना चाहिए।

राजेंद्र राणा ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी, उनकी सुनवाई नहीं हुई। सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने सहित अन्य मुद्दों पर गौर नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों से की गई गारंटी पूरी नहीं कर रही है। हम लोगों के प्रति जवाबदेह हैं, लेकिन जब लोगों ने हमसे पूछा तो हमारे पास कोई जवाब नहीं था।

शिमला में भाजपा विधायक दल बैठक की बड़ी अपडेट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

सीएम तानाशाह बन गए हैं और लोगों को अपमानित कर रहे। विधायकों की सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार विधायकों के मुताबिक नहीं चल रही है, बल्कि सुखविंदर सुक्खू और उनके सहयोगी चला रहे हैं। हिमाचल सरकार वेंटिलेटर पर है। हम मुख्यमंत्री सुक्खू पर मानहानि का दावा करेंगे।

रवि ठाकुर ने कहा कि उन्होंने लाहौल-स्पीति की 40 साल तक बिना किसी स्वार्थ के कांग्रेस में रहकर सेवा की। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में हमेशा निष्ठा से जुड़ा रहा, लेकिन कांग्रेस सरकार में प्रताड़ना झेलनी पड़ी, मुझे असंवैधानिक तरीके से विधानसभा से निलंबित भी किया गया।

जब-जब जनता के हक के लिए आवाज उठाई, हमेशा दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन मैं हार नहीं मानूंगा और जनता के हक की लड़ाई के लिए आवाज़ उठाता रहूंगा।

मंडी : पंजाब से पनीर लेकर आई जीप खाई में गिरी, तीन लोगों की गई जान

साथ ही बहुत जल्द लाहौल-स्पीति का दौरा भी करूंगा। रवि ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल बजट का 90 फीसदी हिस्सा केंद्र से आता है। यही कारण है कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र लाहौल-स्पीति को ध्यान में रखते हुए हर्ष महाजन को वोट दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण था विधानसभा अध्यक्ष ने हमें बिना किसी कारण के निलंबित कर दिया।

चैतन्य शर्मा ने कहा कि वह सत्ता लाभ के लिए नहीं, आम जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। कहा कि वह युवाओं, महिलाओं की मांग को प्रमुखता से उठते रहे हैं और अपने क्षेत्र के विकास के लिए वह तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए वोट करना उनका अपना मौलिक अधिकार है और अपने विवेक की आवाज सुनकर ही उन्होंने राज्यसभा के लिए वोट किया।

होशियार सिंह ने कहा कि इस वक्त हिमाचल प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं। चाहे आर्थिक स्थिति हो या कानून व्यवस्था हो। हम निर्दलीय विधायक हैं और हमें राज्यसभा चुनाव में वोट देने का पूरा अधिकार था। पिछले 15 महीनों में विकास कार्य पूरी तरह से रुके पड़े हैं और इसलिए हमने खुद ही यह (इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने का) फैसला किया है।

इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि कांग्रेस की कार्यक्षमता चरमरा गई है। ना तो हाईकमान का कोई प्रभाव है और ना ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कोई सम्मान बचा है। विधानसभा क्षेत्र के हित में यह फैसला लिया।

आशीष शर्मा ने कहा कि हमने राज्य और विधानसभा क्षेत्र के हित में यह फैसला लिया है। जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में यह देश आगे बढ़ रहा है, यह हमारा सौभाग्य है कि हमें भी यह मौका मिला है कि हम इसमें कुछ योगदान दें।

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : 6 बागियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला, सीटीओ चौक पर प्रदर्शन

जनता के जनादेश के साथ भद्दा मजाक करार

शिमला। कांग्रेस के 6 बागियों द्वारा बीजेपी का दामन थामने के बाद युवा कांग्रेस ने इसे जनता के जनादेश के साथ मजाक बताते हुए हमला बोला है।

युवा कांग्रेस ने सीटीओ चौक पर बागी 6 नेताओं और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस का कहना है कि भाजपा देश में खरीद फरोख्त की राजनीति कर रही है।

हिमाचल कांग्रेस के 6 बागियों और तीन निर्दलीय विधायकों ने ज्वाइन की भाजपा

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि जनता ने इन नेताओं को 5 साल के लिए चुनकर भेजा था, लेकिन इन विधायकों ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के निशान पर चुनाव जीतने वाले विधायकों ने आज दिल्ली में बीजेपी का दामन थामा है।

उन्होंने कहा कि विधायकों पर भाजपा ने दबाव बनाकर खरीदा है। कांग्रेस पार्टी युवा कांग्रेस खरीद फरोख्त की राजनीति की निंदा करती है। बागी 6 को कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने लड़ाई लड़कर विधायक बनाया था। यह जनादेश के साथ भद्दा मजाक है।

शिमला में भाजपा विधायक दल बैठक की बड़ी अपडेट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

निगम भंडारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता सब देख रही है। केंद्र सरकार इलेक्टोरल बॉन्ड पर चुप्पी साध कर बैठी है। कांग्रेस के खाते सीज किए गए हैं। प्रदेश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में सभी बातों का जरूर जवाब देगी।

दिल्ली में कल भाजपा ज्वाइन करेंगे 6 बागी और इस्तीफा दे चुके तीन निर्दलीय विधायक

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कांग्रेस के 6 बागियों और तीन निर्दलीय विधायकों ने ज्वाइन की भाजपा

दिल्ली पार्टी कार्यालय में थामा भाजपा का दामन

शिमला। हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी नेताओं और इस्तीफा दे चुके तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की उपस्थिति में धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेन्द्र राणा, बड़सर के पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, लाहौल-स्पीति के रवि ठाकुर, गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य, कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेन्द्र भुट्टो, देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और नालागढ़ के निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर ने भाजपा का दामन थामा।

शिमला में भाजपा विधायक दल बैठक की बड़ी अपडेट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

भाजपा ज्वाइन करने वाले ये सभी नेता अब भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा और नालागढ़ के निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर पहले भाजपा में थे।

राजेंद्र राणा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे‌। वर्ष 2017 में उन्होंने उस समय के मुख्यमंत्री चेहरे प्रेम कुमार धूमल को हराया था।

मंडी : पंजाब से पनीर लेकर आई जीप खाई में गिरी, तीन लोगों की गई जान

प्रेम कुमार धूमल के हारने से भाजपा में सत्ता का केंद्र बदला था और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बने थे।केएल ठाकुर को भाजपा ने टिकट नहीं दी थी और वह आजाद चुनाव मैदान में कूदे थे और जीते भी।

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में भाजपा विधायक दल बैठक की बड़ी अपडेट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

शिमला। हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक शिमला में संपन्न हुई। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तृत रूप में चर्चा की गई।

पार्टी के धरातल पर विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं, उनके सफल आयोजन के ऊपर भी एक सटीक रणनीति तय की गई। त्रिदेव सम्मेलन, माइक्रो डोनेशन, लाभार्थी संपर्क, पन्ना प्रमुख सम्मेलन, मेरा बूथ सबसे मजबूत ऐसे काफी कार्यक्रमों के बारे में एक ठोस नीति तैयार की गई।

इस्तीफा देने के बाद क्या बोले हिमाचल के तीनों आजाद विधायक- पढ़ें खबर

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को दिल्ली जाना पड़ गया। इस कारण बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में सभी संसदीय क्षेत्रों में अच्छे कार्यक्रम करे और कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बड़ी जीत हासिल करे, इसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

इस्तीफा देने के बाद क्या बोले हिमाचल के तीनों आजाद विधायक- पढ़ें खबर

तीनों नेता जल्द भाजपा का थामेंगे दामन

शिमला। हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। तीनों विधायकों ने विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा।

तीनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ने की बात कही है।  तीनों निर्दलीय विधायक जल्द बीजेपी ज्वाइन करेंगे।

हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा, विधानसभा सचिव को सौंपा 

नालागढ़ से निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह और हमीरपुर से आशीष शर्मा ने इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम रुक गए थे।

उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह फैसला अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के हित में लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बदले की राजनीति कर रहे हैं।

हिमाचल विधानसभा पहुंचे तीन निर्दलीय विधायक, सदस्यता से देंगे इस्तीफा

उनके ऊपर एफआईआर की जा रही हैं। परिवारों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। उनके कारोबार ठप हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। वे जल्द भाजपा ज्वाइन करके भाजपा के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास को देखते हुए यह फैसला लिया है।