Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन अभिषेक राणा का इस्तीफा

प्रभारी राजीव शुक्ला को भेजा, कारण निजी बताया

 

शिमला। हमीरपुर जिला के सुजानपुर क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला को इस्तीफा भेजा है। बता दें कि अंदर खाते सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा भी सरकार से खफा चल रहे हैं।

राजेंद्र राणा की बात करें तो उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था और 2017 में सुजानपुर से भाजपा के दिक्कत नेता और उस वक्त मुख्यमंत्री चेहरे प्रेम कुमार धूमल को हराया था। राजेंद्र राणा की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह से काफी नजदीकियां मानी जाती थीं।

HPBose ने SOS परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र भरने की तिथि बढ़ाई

पर इस बार हिमाचल में सत्ता बदली और कांग्रेस में भी परिवर्तन हुआ। सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनें। जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो राजेंद्र राणा को मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। पर ऐसा नहीं हो पाया है।

अभिषेक राणा ने इस्तीफे में लिखा है कि पिछले पांच साल से इस पद पर कार्य करते रहे हैं। लेकिन अब सर्व कल्याणकारी संस्था का ट्रस्टी और अध्यक्ष होने के नाते अधिक समय एनजीओ को देना चाहता हूं। हमारी संस्था पूरे हिमाचल प्रदेश में विभिन्न प्रभावशाली सामाजिक पहलों में सक्रिय रूप से लगी हुई है। हमारी सेवाओं के लिए बढ़ते अनुरोध के कारण निरंतर सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मेरा पूरा ध्यान आवश्यक हो गया है।

हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मियों को पुरानी पेंशन, MD को हटाने की मांग पर बड़ी अपडेट 

हिमाचल : रोड शो पर निकले थे महिंद्रा शोरूम में काम करने वाले 5 युवक, गवां बैठे जान

हिमाचल : एकल नारी व विधवाओं को आर्थिक सहायता, वार्षिक आय 3 लाख हो सकती तय 

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला