Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

राणा ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर दागे सवाल, मांगा जवाब- पूछा, फाइव स्टार का सच

राजेंद्र राणा ने फेसबुक पर डाली पोस्ट

 

शिमला। हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागियों का मुद्दा गरमाया हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जनसभाओं में बागियों पर निशाना साधने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं, पहले पंचकूला तो अब ऋषिकेश में बैठे बागी नेती भी फेसबुक पर पोस्ट डालकर मुद्दे को गर्म रख रहे हैं।

अब कांग्रेस के बागी और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कुछ सवाल दागे हैं। साथ ही उन सवालों का जवाब मांगा है।

हिमाचल : मंदिर जा रहे थे 8 लोग, खेत में पलटी बोलेरो, दादा-पोते की गई जान

राजेंद्र राणा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा कि सुक्खू जी, आप सवालों के कटघरे में हैं … जनता को आप इन बिंदुओं पर क्या कहना चाहेंगे…?  क्या हैं आपके पास इन सवालों के जवाब ..?क्या आप यह बताएंगे कि हमारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में योगदान था या सरकार न बनने देने में योगदान था। कर्मठ कार्यकर्ताओं और हमारी मेहनत से ही सरकार बनी थी, क्या आप इस सच से भी आंख मूंद लेंगे।

क्या चुने हुए प्रतिनिधियों पर झूठे केस बनाकर और दबाव बनाकर आप प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। आप चंडीगढ़ के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान हिमाचल भवन के CM suit में रुकने की बजाय अपने सुरक्षाकर्मियों को दाएं बाएं करके फाइव स्टार होटल में ही क्यों रुकते थे ? इसका राज भी प्रदेश की जनता आपसे जानना चाहती है। क्या आप वह राज बताने का नैतिक साहस दिखाएंगे।

क्या यह सच नहीं है कि आप चुने हुए विधायकों की जगह अपने मित्रों को तरजीह दे रहे थे और विधायकों के काम रोक कर और उन्हें मिलने का समय न देकर उन्हें जलील कर रहे थे। विकास के मामले में उनके हलकों की अनदेखी कर रहे थे। क्या आप प्रदेश की जनता को यह बताने का साहस दिखाएंगे कि आपके कैबिनेट रैंक प्राप्त मित्र क्या गुल खिला रहे हैं। आपने लूट की छूट क्यों दे रख है।

चंबा : चवर्ख से लौट रहे थे चार युवक, खड्ड में गिरी बोलेरो- 2 की गई जान 

आपने हिमाचल को आगे ले जाने की बजाय पिछले 12 महीने से बैक गियर में डाल रखा है। क्या यह सच नहीं है। एक तरफ आप आर्थिक संकट का रोना रो रहे हैं और दूसरी तरफ धड़ाधड़ झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। आर्थिक संकट और झूठी घोषणाओं का गणित भी जनता आपसे जानना चाहती है।

क्या यह सच नहीं है कि आपने हिमाचल के स्वाभिमान को राज्यसभा चुनाव में बेचने की कोशिश की और स्वाभिमान की रक्षा करने वालों को आप गद्दार करार दे रहे हैं।

Big Breaking : हिमाचल के किन्नौर में गिरा ग्लेशियर, झारखंड के तीन मजदूरों की गई जान- दो घायल

क्या आप हिमाचल की जनता को यह भी बताएंगे कि एक तरफ आप प्रदेश में आर्थिक संकट की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ आप इस छोटे से पहाड़ी राज्य में 20 से ज्यादा ओएसडी, एडवाइजर, मीडिया कोऑर्डिनेटर की फौज खड़ी करके जनता के टैक्स का पैसा उन पर लुटा रहे हैं।

इतने ओएसडी, एडवाइजर और मीडिया कोऑर्डिनेटर तो देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भी नहीं हैं, लेकिन आपने हिमाचल के खजाने पर इनका बोझ डाल रखा है। आप बताइए कि हिमाचल की जनता को इन सब महानुभावों का क्या लाभ मिल रहा है।

हिमाचल : मंदिर जा रहे थे 8 लोग, खेत में पलटी बोलेरो, दादा-पोते की गई जान

एक तरफ आप प्रदेश में लीगल क्रेशर बंद करवा रहे हैं, दूसरी तरफ आपके परिवार की माइनिंग बरसातों में भी जारी रहती है। क्या यह सच नहीं है कि आपके परिजन कैपटिव क्रशरज को अवैध रूप से मैटेरियल सप्लाई कर रहे हैं और बिना नंबर के कई टिप्पर भी इस काम में लगे हुए हैं, जिनका पुलिस भी चालान नहीं कर रही है। बिना एक्स फार्म के धड़ाधड़ ट्रक भर भर कर जा रहे हैं।

यह सारा क्या खेल है मुख्यमंत्री जी..? क्या मुख्यमंत्री होने के नाते आपके परिवार को इस लूट का कोई संवैधानिक विशेषाधिकार मिला हुआ है। जनता को आपसे इसका भी जवाब चाहिए।
वहीं, सुधीर शर्मा ने भी फेसबुक पर ‘वसुधा का नेता कौन हुआ’ शीर्षक से एक कविता पोस्ट की है।

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

 

 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *