Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest ENTERTAINMENT Kullu

मनाली की ‘सरजमीं’ पर उतरे बॉलीवुड सितारे, सुनील शेट्टी के बाद काजोल भी पहुंचीं

फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची स्टारकास्ट

मनाली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की पर्यटन नगरी मनाली में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लग गया है। एक साथ आए आधा दर्जन से अधिक स्टार कलाकारों ने पर्यटन नगरी की रौनक को दोगुना कर दिया है। सुपर स्टार काजोल सहित इब्राहिम अली खान, पृथ्वीराज, सुनील शेट्टी व नंदा देवी भी मनाली पहुंच गए हैं। मनाली शहर मुंबई में तब्दील हो गया है। काजोल स्पेन रिजॉर्ट में ठहरी हैं, जबकि अन्य सभी कलाकार बड़ागढ़ रिजॉर्ट में रुके हुए हैं।

काजोल सहित साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज व इब्राहिम खान करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिन्दी फिल्म सरजमीं की शूटिंग के लिए मनाली आए हैं जबकि सुनील शेट्टी, नंदा देवी व जुगल हंसराज वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे हैं।

MIS के तहत बागवानों का 83 करोड़ बकाया, बागवानी मंत्री बोले-केंद्र देगा तभी होगा भुगतान

दूसरी ओर विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही चार्ली चोपड़ा वेब सीरीज की शूटिंग भी जारी है। लारा दत्ता, गुलशन ग्रोवर व शबाना आजमी भी शूटिंग में व्यस्त हैं।

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

स्पेन रिजॉर्ट के मैनेजर राकेश नेगी ने बताया कि काजोल का रिजॉर्ट में पहुंचने पर कुल्लवी टोपी व मफलर पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि मनाली के सुहावने मौसम को देख सभी कलाकार बहुत खुश हैं।

मंडी : भरे जाएंगे टीजीटी के बैचवाइज 46 पद, 27 फरवरी तक करें आवेदन

स्थानीय कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक स्टार कलाकार मनाली पहुंचे हैं, वहीं सरजमीं फिल्म की शूटिंग मनाली सहित लाहौल की वादियों में की जाएगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू मनाली से जाएंगे नई दिल्ली, फिर धर्मशाला की पकड़ेंगे राह

मनाली में विंटर कार्निवाल का करेंगे शुभारंभ

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मनाली रवाना होंगे। उनका रात्रि विश्राम मनाली रेस्ट हाउस में होगा। 2 जनवरी को हिडिम्बा माता मंदिर में पूजा अर्चना करके विंटर कार्निवाल की शुरुआत करेंगे। इसके बाद परिधि गृह से झाकियों को हरी झंडी दिखाएंगे। फिर झांकियों को निरीक्षण करेंगे।

शिमला: आरडी धीमान ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ

 

मनाली मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। इसके बाद करीब 3 बजे मनाली से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम सुक्खू का रात्रि ठहराव हिमाचल सदन में होगा।

कुफर पाल स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, होनहारों को बांटे इनाम

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 जनवरी को नई दिल्ली से धर्मशाला जाएंगे। उनका करीब 12 बजे दोपहर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला पहुंचने का कार्यक्रम है। पुलिस ग्राउंड से सर्किट हाउस धर्मशाला जाएंगे।

हिमाचल: सभी जिलों में होगी कांग्रेस की आभार रैली, 3 को धर्मशाला में 

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/01-to-06-Jan.-HCM-Tour.pdf” title=”01 to 06 Jan. HCM Tour”]

 

सीएम सुक्खू करीब 15 मिनट रुकने के बाद साढ़े 12 बजे जोरावर स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। जोरावर स्टेडियम में जन आभार रैली को संबोधित करेंगे। चार जनवरी से 6 जनवरी तक धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र अटेंड करेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS ACCIDENT Top News Himachal Latest Kullu State News

कुल्लू में हादसा : सड़क से उतकर ब्यास किनारे गिरी कार, दो की गई जान

एक व्यक्ति की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की पर्यटन नगरी मनाली में शनिवार को एक दुखद हादसा पेश आया है। नेहरु कुण्ड के समीप कुलंग में एक कार सड़क से उतरकर ब्यास नदी के किनारे जाकर गिरी।। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार नेहरु कुण्ड के समीप कुलंग नामक स्थान पर पाला यानी ब्लैक आइस जमी होने के कारण कार अचानक स्किड हो गई। कार में तीन लोग सवार थे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
मरने वालों में एक कुल्लू के बवेली का रहने वाला है जबकि दूसरी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं घायल व्यक्ति मनाली में चश्मे बेचने का काम करता था, जो दूसरे राज्य का रहने वाला है। पुलिस अभी उनकी पूरी तरह से पहचान करने में जुटी हुई है।
डीएसपी मनाली हेम चंद वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest ENTERTAINMENT Kullu State News

बर्फ के दीदार को मनाली पहुंचे कॉमेडियन कपिल शर्मा और सिंगर गुरु रंधावा

एक्ट्रेस योगिता भी साथ, बड़ागढ़ रिजॉर्ट रुके
मनाली। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। बर्फ का दीदार करने की चाह में पर्यटक भारी संख्या में पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी हिमाचल आ रहे हैं। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा, गायक गुरू रंधावा और एक्ट्रेस योगिता बर्फ का दीदार करने मनाली पहुंचे हैं।
धर्मशाला : नववर्ष के दौरान होटल और रेस्टोरेंट 12 बजे तक रहेंगे खुले
मनाली के बड़ागढ़ रिजॉर्ट पहुंचने पर अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता बागवान नकुल खुल्लर, गुनाल खुल्लर व जीएम नीलम पाण्डे ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार टोपी पहनाकर कलाकरों का स्वागत किया।
हालांकि अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि ये कलाकार न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आए हैं या किसी फिल्म की शूटिंग के लिए। बड़ागढ़ रिजार्ट के मालिक नकुल खुल्लर ने बताया कि कपिल बाय एयर भुन्तर पहुंचे और वहां से कार के माध्यम से यहां पहुंचे हैं। हालांकि उनका कार्यक्रम गुप्त रखा गया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

हिमाचल में बढ़ रही सैलानियों की आवाजाही : 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

24 घंटे में 10,689 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया

काजा। हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। सैलानी बर्फ का दीदार करने और नए साल का जश्न मनाने लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। लाहौल-स्पीति पुलिस के अनुसार पिछले 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने अटल टनल क्रॉस की है।

पिछले 24 घंटे में अब तक अटल टनल रोहतांग से जिला लाहौल-स्पीति में कुल 19,383 वाहनों का आवागमन हुआ है। ये आंकड़ा 25 दिसंबर प्रातः 08 बजे से 26 दिसंबर प्रातः 08 बजे तक का है। इन वाहनों में प्रदेश के अन्दर व बाहर के पर्यटकों की काफी संख्या में आवाजाही रही। जिला लाहौल-स्पीति में बड़ी संख्या में देश भर से पर्यटक आ रहे हैं।

हिमाचल: 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

आंकड़ों के अनुसार हिमाचल के कुल 6120 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है और 5198 वाहन बाहर निकले हैं। बाहरी राज्यों के 4569 वाहनों ने प्रवेश किया तो 3496 वाहन बाहर निकले हैं। यानी कुल 10,689 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है और 8,694 वाहन बाहर निकले हैं।

इससे पहले 24 दिसंबर सुबह आठ बजे से 25 दिसंबर सुबह 8 बजे तक 10 हजार 519 वाहनों ने अटल टनल क्रॉस की थी। इसमें 5635 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया तो 4,884 बाहर निकले। इन वाहनों में हिमाचल के 4,023 ने प्रवेश किया तो 3447 बाहर निकले। ऐसे ही 1612 बाहरी राज्यों के वाहनों ने प्रवेश किया तो 1437 बाहर निकले।

शिमला में क्रिसमस की धूम, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम-दिखे मायूस

गौर हो कि हिमाचल के जिला लाहौल-स्पीति में क्रिसमस व नव वर्ष के चलते दिन-प्रतिदिन पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछली 24 घंटे में इतनी संख्या में वाहनों के अटल टनल कॉस करने की बात इस बात को प्रमाणित कर रही है कि पर्यटक काफी संख्या में घाटी का रुख कर रहे हैं।

पुलिस ने जिला के राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं व यातायात ड्यूटी पर कार्यरत जिला लाहौल-स्पीति के पुलिसकर्मियों व अटल सुरंग रोहतांग की सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्था में कार्यरत तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह के पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता से यातायात का आवागमन सुव्यवस्थित व निर्बाध रहा है।

मंडी : क्रिसमस मनाने मनाली जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार

बता दें कि हिमाचल में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई है जिसके चलते पर्यटकों का मायूसी हाथ लगी है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। यह भी कारण हो सकता है कि पर्यटक लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं।

सर्दियों में आंवला का सेवन कितना फायदेमंद, जानिए चमत्कारी गुण

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी : क्रिसमस मनाने मनाली जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार

चालक की गई जान, दंपत्ति सहित दो बच्चे घायल

सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए पर्यटकों का आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच पर्यटकों से भरी एक कार सड़क हादसा की शिकार हो गई। ये हादसा मंडी जिला के सुंदरनगर में हराबाग के पास पेश आया है।

जयराम की बड़ी बात, अगर मिशन लोटस हुआ तो भाजपा नहीं जिम्मेदार

क्रिसमस मनाने मनाली जा रहे पर्यटकों की कार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईव 21 पर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि कार में सवार दंपत्ति सहित दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार किशोर बाई मोतियानी निवासी अहमदाबाद (गुजरात) से क्रिसमस मनाने मनाली जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार (HR61C-8597) चंडीगढ़-मनाली एनएच 21 पर हराबाग के पास पहुंची तो चालक चेतक सिंह का बैलेंस बिगड़ गया और कार पैराफिट से टकराने के बाद नाले में जा गिरी।

सीएम सुक्खू बोले, बिना बजट और एक चपरासी के सहारे खोल दिए संस्थान

स्थानीय लोगों को घटना का पता लगा तो उन्होंने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया जहां पर डॉक्टरो ने चालक के चेतक सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल: 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

सीएम सुक्खू का क्वारंटाइन पीरियड खत्म, इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu Lahoul Spiti

हिमाचल: 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

तीन हजार से अधिक बाहरी राज्यों के वाहन

मनाली। हिमाचल में क्रिसमस पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पिछले 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने अटल टनल रोहतांग क्रॉस की है। लाहौल स्पीति पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 24 दिसंबर सुबह आठ बजे से 25 दिसंबर सुबह 8 बजे तक 10 हजार 519 वाहनों ने अटल टनल क्रॉस की है। इसमें 5635 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है तो 4,884 बाहर निकले हैं। इन वाहनों में हिमाचल के 4,023 ने प्रवेश किया है तो 3447 बाहर निकले है। ऐसे ही 1612 बाहरी राज्यों के वाहनों ने प्रवेश किया है तो 1437 बाहर निकले हैं।

शिमला में क्रिसमस की धूम, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम-दिखे मायूस

बता दें कि हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति में क्रिसमस व नव वर्ष के चलते दिन-प्रतिदिन पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछली 24 घंटे में इतनी संख्या में वाहनों के अटल टनल कॉस करने की बात इस बात को प्रमाणित कर रही है कि पर्यटक काफी संख्या में घाटी का रुख कर रहे हैं। 10 हजार वाहनों में पर्यटकों की संख्या 50 हजार के करीब या अधिक भी हो सकती है।

जयराम ठाकुर चुने गए हिमाचल भाजपा विधायक दल के नेता

पुलिस ने जिला के राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं व यातायात ड्यूटी पर कार्यरत जिला लाहौल स्पीति के पुलिसकर्मियों व अटल सुरंग रोहतांग की सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्था में कार्यरत तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह के पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता से यातायात का आवागमन सुव्यवस्थित व निर्बाध रहा है।

हिमाचल: पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसे में महाराष्ट्र के पर्यटक की गई जान-पायलट घायल

 

बता दें कि हिमाचल में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई है। इसके चलते पर्यटकों का मायूसी हाथ लगी है। पर लाहौल स्पीति और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आज हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। यह भी कारण हो सकता है कि पर्यटक लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं।

JOA IT पेपर लीक मामला : काफी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य मिले

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu State News

मनाली : खखनाल में ढाई मंजिला मकान में भड़की आग, सामान जलकर राख

मनाली। कुल्लू जिला में मनाली के खखनाल गांव में रविवार सुबह ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। आग दूसरी मंजिल के एक कमरे भी भड़की है। अग्निकांड में घर में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया है। यह मकान सुदर्शना ठाकुर का बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

SSC: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के टियर- I की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी 

आग लगने की खबर पुलिस और अग्निशमन विभाग को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग को काबू पाने में जुट गई है। अग्निकांड में किसी तरह के जानी नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।

CBSE की फेक वेबसाइट बनाकर हो रही ठगी, बोर्ड ने किया आगाह

पौष महीने की पहली एकादशी 19 को, भगवान विष्णु-मां लक्ष्मी के साथ करें तुलसी पूजा 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें