Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जयराम ठाकुर चुने गए हिमाचल भाजपा विधायक दल के नेता

शिमला के पीटरहॉफ में हुई बैठक में लिया फैसला

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं। शिमला के पीटरहॉफ में रविवार सुबह हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया। सभी विधायकों ने एक मत से जयराम ठाकुर का नाम दिया।

हिमाचल: पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसे में महाराष्ट्र के पर्यटक की गई जान-पायलट घायल 

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विनोद तावड़े पर्यवेक्षक के रुप में सम्मिलित हुए। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप , भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और मंगल पांडे उपस्थित रहे।

मंगल पांडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चयन हुआ है।

JOA IT पेपर लीक मामला : काफी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य मिले

उन्होंने बताया कि उनका नाम विपिन परमार, सतपाल सत्ती, बलवीर वर्मा, डॉक्टर जनक राज सहित सभी 24 विधायकों ने प्रस्तावित किया और कुछ क्षणों में उनके नाम पर मोहर लगी।

पांडे ने बताया कि जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार में रहते हुए अच्छा कार्य किया और उनकी देखरेख में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की नकारात्मक सरकार का सामना करेगी।

कांगड़ा : 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *