Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मंडी में कंगना को टक्कर दे सकते हैं विक्रमादित्य, प्रतिभा बोलीं-नाम पर हुई चर्चा

दिल्ली दौरे से लौटीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से की बात

शिमला। मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत एक युवा हैं ऐसे में उनका टक्कर देने के लिए एक युवा नेता की आवश्यकता है। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही।

हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा और 6 विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में टिकट पर मंथन जारी है। इसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी दिल्ली दौरे पर थीं।

Breaking हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट

 

दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट के नाम पर चर्चा जारी है।

प्रतिभा ने कहा कि मंडी सीट पर विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर पार्टी विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा चेहरा होने का फैक्टर विक्रमादित्य सिंह के साथ भी है हालांकि अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है।

कांगड़ा : डमटाल में 3280 लीटर स्प्रिट और 9 लाख से अधिक नकदी बरामद

 

विक्रमादित्य सिंह के मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके नाम पर पैनल में चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य के युवा होने का फैक्टर उनके पक्ष में है। मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत एक युवा हैं ऐसे में उनका टक्कर देने के लिए एक युवा नेता की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य एक यूथ आइकॉन है ऐसे में क्षेत्र का युवा भी उनके साथ जुड़ेगा। इन्हीं सब तथ्यों के आधार पर सभी ने पैनल में उनका नाम सुझाया है।

कांगड़ा : वजूद तो खो ही रही गुलेर रियासत की राजधानी हरिपुर, अब संस्कृति पर भी संकट

 

प्रतिभा सिंह ने कहा हालांकि मौजूदा सांसद होने के नाते उनका टिकट काटना आसान नहीं है लेकिन सभी तथ्यों का आधार पर सभी नेताओं में विक्रमादित्य के नाम का सुझाव आया है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीते दिन एक बयान में कहा कि कांग्रेस से बागी होने वाले नेताओं को होली लॉज उत्साहित करता रहा। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह नेता बच्चे नहीं है जो उनके उकसाने से पार्टी छोड़कर चले गए।

बीड़-बिलिंग : उड़ान भरने के बाद पैराग्लाइडर क्रैश, नोएडा निवासी महिला की गई जान

 

उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा एक बड़ा चुनाव जीत कर आए थे सुधीर शर्मा चार बार के विधायक और पूर्व में मंत्री रहे भी थे। ऐसे में इन नेताओं की भी सरकार से आशाएं थी और इस बात को हमने भी सरकार के समक्ष बार बार रखा था।

समय रहते अगर इन नेताओं को तरजीह दी जाती तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। विक्रमादित्य सिंह को पार्टी आलाकमान ने ही इन नेताओं के साथ समन्वय बिठाने के निर्देश दिए थे।

 

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी

हिमाचल मौसम अपडेट : ये दो दिन येलो अलर्ट जारी, आंधी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

ऊना : तालाब में नहाने उतरे थे तीन मासूम, गंवा बैठे जान

कांगड़ा : भडियाड़ा में घर से 103 पेटी अवैध शराब बरामद, शैड में थीं रखी
हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी

हिमाचल : पोस्ट कोड 1025, 1036 और 1072 के तहत आवेदन करने वाले दें ध्यान 

चैत्र नवरात्र हो रहे शुरू : जान लें कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और विधि
कांगड़ा : महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक, पर वोट कम 

हिमाचल : 10 अप्रैल को सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, यह रहेगा असर
हिमाचल में HAS, तहसीलदार, पंचायत अधिकारी सहित इन पदों पर निकली भर्ती-करें आवेदन

पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें
हिमाचल राज्यसभा चुनाव : पर्ची सिस्टम से रिजल्ट को चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका दायर

HPPSC : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों का विस्तृत विज्ञापन जारी

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ

हिमाचल के चंबा में आया भूकंप, मंडी और कांगड़ा में भी महसूस हुए झटके, 5.3 रही तीव्रता

हिमाचल : एक जून को राजपत्रित अवकाश घोषित, 19 अप्रैल, 20 और 25 मई को इन्हें छुट्टी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Himachal Latest Mandi PHOTO GALLERY

इंदिरा मार्किट मंडी में चाय की चुस्कियों के साथ चर्चा

मंडी। इंदिरा मार्किट मंडी में भाजपा द्वारा लगाए गए “नमो टी स्टोल” पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने चाय की चुस्कियों का लुत्फ उठाया।

इस दौरान भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर भी चर्चा की।

 

हिमाचल : चैतन्य शर्मा के पिता और विधायक आशीष शर्मा की अग्रिम जमानत बढ़ी 

मंडी में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक : कंगना की मौजूदगी से रूठे वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचे

हिमाचल : मार्च माह में खूब बरसे मेघ, प्री मानसून सीजन में अच्छी बारिश

HRTC के 13 बस डिपो इस माह होंगे कैशलेस, निगम ने टारगेट किया फिक्स

लोकसभा चुनाव आचार संहिता के दौरान हिमाचल में 1.20 करोड़ रुपए की अवैध शराब व मादक पदार्थ जब्त

रोजी रोटी की तलाश को उत्तराखंड से आया था रोहड़ू, नेपाली ने तेजधार हथियार से ले ली जान
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक : कंगना की मौजूदगी से रूठे वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचे

मंडी। भारतीय जनता पार्टी मंडी संसदीय क्षेत्र की पदाधिकारियों की बैठक भीमाकाली मंदिर में सोमवार को आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत बैठक में पहुंचीं। कंगना का मंडी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

चिंतपूर्णी : मां को मोक्ष प्राप्ति के लिए 70 किलोमीटर पैदल चली बेटी आस्था अग्निहोत्री 

 

इसके बाद कंगना का सभी कार्यकर्ताओं में पदाधिकारी द्वारा परिचय करवाया गया। बैठक में भाजपा संसदीय क्षेत्र मंडी में कंगना रनौत के चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति तय की गई। इसके साथ ही अन्य मामलों पर भी चर्चा होगी।

बैठक में भाजपा के लाहौल-स्पीति से प्रत्याशी रवि ठाकुर भी पहुंचे। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा द्वारा कंगना को टिकट देने के बाद नाराज चल रहे पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा बैठक में नहीं पहुंचे।

HRTC लग्जरी बसों में किराया बढ़ोतरी को लेकर अपडेट- सच आया सामने

 

इसके साथ ही लाहौल-स्पीति से भाजपा से दूर चल रहे पूरे मंत्री डा. रामलाल मारर्कंडेय ने भी बैठक से किनारा किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि छोटी काशी मंडी से भाजपा परिवार ने इस बार नारीशक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने पर ही कांग्रेस के लोगों ने मंडी की बेटी के प्रति अभद्र टिप्पणियां करना शुरू कर दिया।

देवभूमि की बहन-बेटियों का अपमान सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता इस अपमान का जवाब लोकसभा चुनाव में जरूर देगी।

हिमाचल : श्री नैना देवी में बस की टक्कर से अलीगढ़ निवासी महिला की गई जान

 

पार्टी के सभी साथियों से मेरा आग्रह है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की ऐतिहासिक जीत के लिए पूरे जोश के साथ कार्य करें।

इसी के साथ द्रंग विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले पंचायत प्रधान प्रेम सिंह आज 70 से अधिक लोगों के साथ कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए।

जयराम ठाकुर ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर आप सभी के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। आइए, लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने हेतु एकजुटता के साथ कार्य करें।

हिमाचल : मार्च माह में खूब बरसे मेघ, प्री मानसून सीजन में अच्छी बारिश

 

HRTC के 13 बस डिपो इस माह होंगे कैशलेस, निगम ने टारगेट किया फिक्स

लोकसभा चुनाव आचार संहिता के दौरान हिमाचल में 1.20 करोड़ रुपए की अवैध शराब व मादक पदार्थ जब्त

रोजी रोटी की तलाश को उत्तराखंड से आया था रोहड़ू, नेपाली ने तेजधार हथियार से ले ली जान

हिमाचल : एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजे शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

हिमाचल : किन्नौर के मलिंग में बर्फ से फिसली HRTC बस, बीच सड़क पलटी

कांगड़ा बस अड्डे के पास तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, चपेट में आई स्कूटी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News ENTERTAINMENT State News

रनौत परिवार में आया नन्हा मेहमान, कंगना ने शेयर की तस्वीरें, अश्वथामा रखा नाम

मुंबई। नवरात्र के पावन अवसर पर एक्ट्रेस कंगना रनौत के परिवार में नन्हा मेहमान आया है। कंगना बुआ बन गई हैं। कंगना के भाई अक्षत रनौत और उनकी धर्मपत्नी ऋतु रनौत को बेटा हुआ है।

कंगना नन्हे मेहमान के आने से बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चे के साथ अपनी व परिवार की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ कंगना ने बच्चे के नाम का भी खुलासा कर दिया है।

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

कंगना रनौत ने लिखा, “आज इस सौभाग्यपूर्ण दिन पर हमारे परिवार को संतान प्राप्ति हुई है, मेरे भाई अक्षत रनौत और उनकी धर्मपत्नी ऋतु रनौत को सौभाग्य से पुत्र प्राप्ति हुई है।

इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अश्वथामा रनौत ( Ashwatthama Ranaut) रखा है। आप सब हमारे परिवार के नये सदस्य को आशिर्वाद दे, हम अपनी असीम प्रसन्नता आप सब के साथ बाँटते हैं 🙏 आपके आभारी रनौत परिवार ”

हिमाचल : काम पर लौटना चाहते कुछ बर्खास्त जिला परिषद कैडर जेई, मंत्री बोले-स्वागत है

अपने भाई और भाभी के लिए कंगना ने लिखा, “मेरी प्यारी रितु, तुम्हें एक हँसती-खिलखिलाती लड़की से एक उत्कृष्ट महिला और अब एक सौम्य माँ में बदलते हुए देखकर बहुत ख़ुशी हुई। आपके और अक्षत के जीवन के इस गौरवशाली अध्याय के लिए मेरा सारा प्यार और आशीर्वाद।

आपका खुशहाल परिवार एक खूबसूरत तस्वीर बनाता है जो मेरे दिल को इस तरह से भर देता है कि मैं संभवतः कभी भी शब्दों में इसका वर्णन नहीं कर सकती। प्यार और आशीर्वाद हमेशा, दीदी…. ”

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार

बता दें कि अश्वत्थामा पांडवों और कौरवों के गुरु द्रोणाचार्य का पुत्र था। वह महाभारत का अमर पात्र था जिसे ना तो युद्ध में कोई मार पाया और ना युद्ध के बाद।

पौराणिक गाथाओं में जितने भी लोग चिरंजीवी हैं, उन सभी के लिए यह वरदान है, सिर्फ अश्वत्थामा को छोड़कर। अश्वथामा के लिए अमरत्व वरदान नहीं, बल्कि श्राप है। भगवान श्रीकृष्ण ने उसे चिरकाल तक पृथ्वी पर भटकते रहने का श्राप दिया था।

अश्वत्थामा महावीर था। उसके भीतर महाभारत युद्ध को अकेले ख़त्म करने की शक्ति थी। उसके पास ऐसे दिव्य अस्त्र थे, जो उस कुरुक्षेत्र में किसी के पास नहीं थे। लेकिन, लीलाधर श्रीकृष्ण के आगे उसकी एक ना चली।’ महाभारत युद्ध के बाद 18 योद्धा जीवित बचे, अश्वत्थामा उनमें से एक था।

धर्मशाला : रक्षा पेंशनभोगी घर बैठे जमा करवा सकते हैं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

महाभारत युद्ध में भीष्म पितामह के शर शय्या पर पड़ने के बाद गुरु द्रोण कौरवों के सेनापति बने। द्रोण और उनके पुत्र अश्वत्थामा ने पांडव पक्ष के कई दिग्गज सेनापति मार गिराए।

यह देखकर श्रीकृष्ण ने चाल चली। उन्होंने भीम को इशारा किया और भीम ने अवंतिराज के अश्वत्थामा नामक हाथी का वध कर दिया। वह रणभूमि में उद्घोष करने लगे कि उन्होंने अश्वत्थामा का वध कर दिया।

गुरु द्रोण को भीम की बात पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने धर्मराज युधिष्ठिर से इसकी सत्यता पूछी, क्योंकि वह झूठ नहीं बोलते थे। युधिष्ठिर ने जवाब दिया, ‘अश्वत्थामा मारा गया, परंतु हाथी।’

हाथी बोलते समय श्रीकृष्ण ने शंखनाद कर दिया, जिसके शोर के चलते गुरु द्रोणाचार्य ‘हाथी’ शब्द नहीं सुन पाए। आचार्य द्रोण शोक में डूब गए और उन्होंने शस्त्र त्याग दिए। तभी द्रौपदी के भाई धृष्टद्युम्न ने तलवार से उनका सिर काट दिया।

हिमाचल : शादी की भाजी, शुगर फ्री मिठाइयों का लें जायका, गिफ्ट पैक भी उपलब्ध 

अश्वत्थामा प्रतिशोध की आग में जल रहा था। वह युद्ध समाप्त होने के बाद पांडव शिविर में पहुंचा। वहां पांडवों के पांच पुत्र सो रहे थे। अश्वत्थामा उन्हें पांडव समझ कर मार आया।

उसने उत्तरा की कोख में पल रहे अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित पर भी ब्रह्मास्त्र चलाकर पांडवों के वंश का समूल नाश करने का प्रयास किया। भगवान श्रीकृष्ण उसके इस कृत्य से बहुत क्रोधित हुए। उन्होंने अश्वत्थामा के माथे की मणि निकलवा ली और उसे चिरकाल तक भटकते रहने का श्राप दिया।

कहते हैं कि अश्वत्थामा के माथे से मणि के स्थान से मवाद बहता रहता है। उससे जुड़ी कई किवदंतियां भी हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि वह कई मंदिरों में आकर पूजा करता है, मवाद को रोकने के लिए घी जैसी चीज़ें मांगता है।

 

मंडी : पत्नी की हत्या के दोषी पति को 10 साल का कठोर कारावास

 

धर्मशाला : रक्षा पेंशनभोगी घर बैठे जमा करवा सकते हैं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

हिमाचल : शादी की भाजी, शुगर फ्री मिठाइयों का लें जायका, गिफ्ट पैक भी उपलब्ध 

 

हिमाचल : किस सर्कल में कितने वन मित्र होंगे तैनात, कितने घंटे करना होगा काम-जानें

 

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद

HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट

हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें
हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
HRTC लगेज पॉलिसी : छात्रों को राहत, नहीं लगेगा लैपटॉप का किराया 

हिमाचल में इंतकाल के 22 हजार से अधिक मामले लंबित, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

HRTC बस में भी स्वाइप कर सकेंगे क्रेडिट-डेबिट कार्ड, तीन माह में शुरू होगी सुविधा

हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 
हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

कंगना की पोस्ट पर बोले नरेश चौहान : करोड़ों की मिली मदद पर अब तक नहीं आई कोई शिकायत

शिमला। हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फेसबुक पोस्ट के बाद प्रदेश में सियासी माहौल भी गर्म हो गया है।

दरअसल, कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5 लाख रुपए दिए, मगर साथ ही आपदा राहत कोष पोर्टल के काम न करने पर सरकार तंज कसा और इसे शर्मनाक बताया। इस पर अब मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुख की सरकार पर कंगना का बड़ा हमला : बोलीं-आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकते

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान इस दौरान कंगना रनौत पर सीधी टिप्पणी करने से बचते हुए नजर आए मगर अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने कंगना को जवाब देते हुए कहा कि जब से राहत कोष की स्थापना हुई है इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर दान दिया। उन्होंने कहा कि आंकड़ा 200 करोड़ के ऊपर जा चुका है और छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लक से भी पैसे दिए हैं।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

नरेश चौहान ने कहा कि दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी करोड़ों की मदद दी तो आमिर खान जैसे अभिनेता ने भी सहायता दी और अपनी पहचान भी गोपनीय रखी मगर इस तरह की कोई शिकायत देखने को नहीं मिली।

उन्होंने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी ने अपने-अपने भाव से आपदा राहत कोष में अंश दान दिया है। लिहाजा कौन किस भावना से दे रहा है इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं। जो कोई भी मदद दे रहा है उन सबका सरकार आभार जताती है।

कांगड़ा जिला के बाद ऊना में देह व्यापार का पर्दाफाश : होटल मालिक सहित पंजाब की महिला पर FIR

बता दें कि कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल में आपदा के लिए दान देने का प्रयास कर रही हूं, लेकिन वहां की सरकार एक आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकती, कितने शर्म की बात है। पूरे दिन 50-60 से अधिक बार प्रयास करने के बाद भी कुछ राशि ही दान कर सकी।

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

वहीं, वाटर सेस को लेकर कंपनियों को भेजे गए नोटिस पर प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में आई तो सरकार का खजाना खाली था। ऐसे में सरकार की प्रतिबद्धता प्रदेश सरकार के स्रोत बढ़ाने में है। इसी कड़ी में वाटर सेस लगाया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार निजी कंपनियों के साथ लगातार संपर्क में है और बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत हुई तो वाटर सेस पर लगाई गई दरों पर सरकार कंपनियों के साथ नेगोशिएशन भी कर सकती है।

 

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 
HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद
हमीरपुर में रोजगार : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड्स के 100 पदों पर भर्ती

मंडी : रिटायर शास्त्री चिंत राम के खाते में आए 36850 रुपए, खुशी से झूमा परिवार

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest ENTERTAINMENT Viral news Shimla State News

सुख की सरकार पर कंगना का बड़ा हमला : बोलीं-आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकते

शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों के लिए लोग आपदा कोष में दान कर रहे हैं। हिमाचल से होने के बावजूद कंगना रनौत की ओर से आर्थिक मदद नहीं करने को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब हल्ला मचा था। अब कंगना रनौत ने सुख की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल में आपदा के लिए दान देने का प्रयास कर रही हूं, लेकिन वहां की सरकार एक आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकती, कितने शर्म की बात है। पूरे दिन 50-60 से अधिक बार प्रयास करने के बाद भी कुछ राशि ही दान कर सकी।

कांगड़ा जिला के बाद ऊना में देह व्यापार का पर्दाफाश : होटल मालिक सहित पंजाब की महिला पर FIR

 

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 
HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

हमीरपुर में रोजगार : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड्स के 100 पदों पर भर्ती
पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

मंडी : रिटायर शास्त्री चिंत राम के खाते में आए 36850 रुपए, खुशी से झूमा परिवार

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ