Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Jobs/Career

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

शिमला। हिमाचल में 10वीं पास युवक व युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। कांस्टेबल (जीडी) बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एसएसएफ और राइफलमैन जीडी असम राइफल्स के 26146 पदों पर भर्ती होगी।

इसके लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल (जीडी) सेंट्रल आर्म्ड फोर्स, एसएसएफ, राइफलमैन (जीडी) असम राइफल्स परीक्षा-2024 को लेकर नोटिस जारी कर दिया है।

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू- करें आवेदन

 

इसके लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन https://SSC.nic.in पर कर सकते हैं। आवेदन में शुद्धि के लिए 4 से 6 जनवरी 2024 तक समय मिलेगा। आवेदन शुल्क 100 रुपए लगेगा। महिला, एससी, एसटी और एक्स सर्विसमेन के लिए आवेदन शुल्क में छूट होगी।

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र
ये रहेगी लंबाई

भर्ती के लिए पुरुषों की लंबाई 170 सेंटीमीटर और महिलाओं की 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। कुछ वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट भी रहेगी। इसमें ST पुरुष के लिए 162.5 और महिला के लिए 150.0 लंबाई रहेगी।

हिमाचल डोगरा के लिए पुरुष की लंबाई 165.0 और महिला की 155.0 रहेगी। बिना फुलाए छाती 80 सेंटीमीटर और फुलाकर 5 सेंटीमीटर अधिक होनी चाहिए। इसमें भी ST के लिए छाती बिना फुलाए 76 और डोगरा के लिए 78 होनी चाहिए। महिला अभ्यर्थियों की छाती का माप नहीं लिया जाएगा।

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन
160 नंबर का होगा सीबीटी

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में 80 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न दो नंबर का होगा। पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। पेपर एक घंटे का होगा। इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग, सामान ज्ञान, एलीमेंट्री मेथ और अंग्रेजी/हिंदी के प्रश्न होंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 26146 पदों पर भर्ती होगी। इसमें पुरुषों के लिए 23347 पद हैं। इसमें 9626 अनारक्षित हैं। एससी के लिए 3334, एसटी के लिए 2354, ओबीसी के लिए 4776 और ईडब्ल्यूएस के लिए 3257 पद आरक्षित हैं।

महिलाओं के लिए 2799 पद हैं। इसमें 1183 अनारक्षित हैं। एससी के लिए 408, एसटी के लिए 248, ओबीसी के लिए 584, ईडब्ल्यूएस के लिए 376 पद हैं। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट फरवरी मार्च 2024 में होना प्रस्तावित है।

हिमाचल में हमीरपुर और शिमला में परीक्षा केंद्र होंगे। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और अन्य प्रकार की अधिक जानकारी को एसएससी की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/11/Notice_24112023-2.pdf” title=”Notice_24112023 (2)”]

क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह

हिमाचल : 80 हजार की शॉल और 50 हजार तक का रूमाल बने आकर्षण
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

हिमाचल में जेल वार्डर के 91 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन
SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

मंडी : अखबार में लपेटकर नहीं बेच सकते तले खाद्य पदार्थ, हो सकती है कार्रवाई
SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news