बहुत से विकास कार्य चल रहे सांसद की बदोलत
हिमाचल : रेड अलर्ट के बीच कहां होगी भारी बर्फबारी और बारिश, डिटेल में जानें
हिमाचल बजट : शादी सहित अन्य समारोह के लिए डिपुओं से खरीद सकेंगे सरसों तेल और रिफाइंड
हरिपुर। मियां बीबी राजी तो अब क्या करेगी पुलिस। जी हां शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।
पुलिस में शिकायत होने के बाद युवक ने युवती के साथ शादी करने को हामी भर दी है। शुक्रवार को देहरा में कोर्ट मैरिज भी हो गई है। दोनों की शादी होने के बाद लड़की पक्ष ने पुलिस में दी शिकायत वापस ले ली है।
बता दें कि कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत पुलिस स्टेशन हरिपुर के अंतर्गत 19 साल की युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण को शिकायत पहुंची थी।
आरोप था कि युवक दिसंबर महीने से युवती के साथ शोषण कर रहा था। इससे पहले गुरुवार को युवती अचानक अपने घर से लापता हो गई थी।
काफी छानबीन करने के बाद भी जब घर वालों को नहीं मिली तो उन्होंने उसकी गुमशुदगी की शिकायत हरिपुर थाना में दी। पर गुरुवार को ही युवती को घर वालों ने खुद ही ढूंढ निकाला। उसने अपनी मां को अपने साथ हुए सारे घटनाक्रम के बारे में बताया।
युवती की मां ने पुलिस थाना हरिपुर में शिकायत दी कि उसकी बेटी का शारीरिक शोषण हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई। अब जिस युवक पर शारीरिक शोषण के आरोप लगे थे, उसने लड़की के साथ शादी करने के लिए हां कर दी। शुक्रवार को दोनों की कोर्ट मैरिज भी हो गई।
डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती द्वारा कोर्ट में दिए बयान के अनुसार लड़के ने उसके साथ शादी करने को हां कर दी है। उनकी आपसी रजामंदी के साथ कोर्ट में शादी भी हो गई है। इसके चलते वह अपनी शिकायत को वापस लेना चाहते हैं।
देहरा। कांगड़ा जिला के देहरा के तहत 33 केवी फीडर और 11 केवी फीडर में 23 और 24 जनवरी, 2024 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता शांति भूषण ने बताया कि कांगड़ा जिला के देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के तहत 132 केवी उपकेंद्र देहरा का आवधिक परीक्षण किया जा रहा है।
इसके चलते 23 जनवरी को सभी 33 केवी फीडर डाडासीबा, प्रागपुर, हरिपुर, नादौन, कांगड़ा में जरूरत पड़ने पर आशिंक समयकाल के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, 24 जनवरी को सभी 33 केवी व 11 केवी फीडर कुंदलीहार, खब्बली, देहरा, ढलियारा, गुम्मर, प्रागपुर में सुबह 10 से लेकर कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेंगे। सहायक अभियंता शांति भूषण ने सभी लोगों से सहयोग के अपील की है।
देहरा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा जिला के प्रागपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू 19 जनवरी, 2024 यानी कल सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर अनाडेल ग्राउंड से नक्की ग्राउंड प्रागपुर के लिए निकलेंगे।
नक्की ग्राउंड में उतरने के बाद करीब 12 बजकर 15 मिनट पर नक्की खड्ड प्रागपुर पहुंचेंगे। यहां पर वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही मंडवारा से करोल वाया चनौरा बस्ती, बाबा बलोटू मंदिर, सुकेड़ रोड़ का लोकार्पण करेंगे। बणी से प्रागपुर वाया डांगरा सिद्ध रोड़ पर पुलों का भी लोकार्पण करेंगे।
करीब अढ़ाई बजे नक्की खड्ड से प्रागपुर विश्राम गृह जाएंगे। यहां लंच करने के बाद करीब चार बजे नक्की ग्राउंड से शिमला के लिए निकलेंगे। करीब चार बजकर 50 मिनट पर उनका ओक ओवर पहुंचने का कार्यक्रम है।
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में पौंग बांध इको सेंसिटिव जोन का मुद्दा सुर्खियां बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर लोगों में खूब चर्चा है। कथित रूप से लोग विस्थापन से सहमे हुए हैं।
इसी बीच पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के निजी सचिव क्षितिज जैन का एक पत्र सामने आया है। क्षितिज जैन ने यह पत्र केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के निजी सचिव विनय कौशल को लिखा है।
पत्र के अनुसार केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की 27 दिसंबर को पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्री से बैठक हुई।
मीटिंग के दौरान कांगड़ा जिला स्थित पौंग बांध के आसपास प्रस्तावित इको सेंसेटिव जोन और उससे उत्पन्न होने वाली स्थानीय चिंताओं पर व्यापक परिचर्चा की गई।
स्थानीय लोगों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए यह मंत्रालय इस मुद्दे पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रहा है।
मंत्रालय के इको सेंसेटिव जोन हेतु निर्धारित विशेषज्ञ समिति ने 27 दिसंबर को हुई बैठक में राज्य सरकार के प्रस्तुतीकरण पर समग्र रूप से विचार करते हुए इसे आस्थगित करने का निर्णय लिया है।
देहरा। कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत नेहरन पुखर में मंगलवार सुबह सड़क हादसा पेश आया है।
नेहरन पुखर में एनएच 503 पर एक निजी बस और बांस से भरे ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में फिलहाल किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, नेहरन पुखर में एनएच 503 पर आज सुबह एक निजी बस (HP 36E2997) ने बांस से भरे ट्रक (HP 37G 1558) को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक पालमपुर का है। कंडक्टर वाली साइड से बस ट्रक से टकराई।
भिड़ंत के चलते बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। बांस कंडक्टर साइड से अंदर भी घुस गए हैं। बताया जा रहा है कि बस देहरा से डाडासीबा की तरफ जा रही थी।
हादसे के समय बस में अधिक सवारियां नहीं थीं। ट्रक में रखें बांस किसी सवारी को लगते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, गनीमत ये है कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
धर्मशाला। युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला युवा उत्सव में भाषण प्रतियोगिता में आर्यन कटोच ने पहला, नीतीश कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। कहानी लेखन में मृदुल ने पहला, आर्यन कटोच ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह से पोस्टर मेकिंग में महक पठानिया ने पहले सिकंदर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया फोटोग्राफी में नितिन कुमार ने पहला, ऋतिक राणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल लोकगीत प्रतियोगिता में देहरा ने पहला, नगरोटा बगवां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता में देहरा ने पहला, नगरोटा बगवां ब्लॉक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोक गीत प्रतियोगिता में देहरा ने पहले नगरोटा बगवां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता में देहरा ने पहला और धर्मशाला ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विजेताओं को मुख्यातिथि सेवानिवृत प्रिंसिपल राजकुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह जानकारी जिला युवा समन्वयक सन्नी कुमार ने देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेताओं को बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय उत्सव के लिए चयनित किया गया है।
उन्होंने बताया कि निर्णायक मंडल के रूप में सुर सागर संगीत ज्वाली के निदेशक राम सिंह, डॉ सतीश ठाकुर, वीना कटोच, नीलम सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य शामिल रहीं। इस अवसर पर इस अवसर विभिन्न खंडों के खंड स्तरीय युवा स्वयंसेवी विशेष रूप से मौजूद रहे।
देहरा। कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत लोअर सुनहेत गोलीकांड में मौके पर पुलिस को दो बंदूकें मिली हैं। पुलिस ने बंदूकों को कब्जे में लिया है और जांच को भेज दिया है। किस बंदूक से गोली चली इस बारे अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
जांच पूरी होने के बाद पुलिस खुलासा करेगी कि किस बंदूक से और कैसे गोली चली। बंदूकों के बारे में और भी खुलासा जांच के बाद हो पाएगा। मौके पर विजय और प्रवीण ही थे। पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
गौर हो, कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत लोअर सुनहेत के जंगल में गोली लगने से व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक विजय कुमार के भाई विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस थाना देहरा में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विनोद कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव बाहल सलागड़ी डाकघर सूहीं तहसील देहरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई विजय कुमार उर्फ विक्कू (45) की प्रवीण कुमार पुत्र स्व. प्रकाश चंद निवासी बाटल सलागड़ी पोस्ट ऑफिस नलेटी तहसील देहरा ने जानबूझ कर फेरा लिंक रोड के ऊपर चेचला जंगल में गोली मार हत्या की है।
विनोद ने बताया कि करीब 5-6 महीने पहले भी प्रवीण ने उसके भाई के साथ लड़ाई-झगड़ा किया था। रंजिश के चलते ही प्रवीण ने उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बता दें, कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत लोअर सुनहेत के जंगल में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान विजय कुमार उर्फ विक्कू (45) पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव बाहल सलागड़ी पीओ सूही तहसील देहरा के रूप में हुई है। विजय कुमार ट्रैक्टर चालक था।
विजय कुमार का शव फेरा लिंक रोड के ऊपर लोअर सुनहेत के जंगल में खाई में गिरा पड़ा मिला। डीएसपी देहरा अनिल कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
घटना के पीछे क्या कारण रहे यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने विजय कुमार के साथी प्रवीण को गिरफ्तार है। हालांकि, गोली लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार विजय कुमार उर्फ विक्कू अपने गांव के प्रवीण के साथ शिकार पर गया था। उसके भाई को विजय कुमार को गोली लगने की सूचना मिली। जानकारी पंचायत प्रधान को दी गई।
पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, विजय के परिजनों के अनुसार विजय कुमार की साजिशन हत्या हुई है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। भाई और अन्य लोगों के बयान लिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि दो बंदूकें शव के पास ही बरामद हुई हैं। पुलिस ने विजय कुमार के साथी प्रवीण को गिरफ्तार किया है और मामले की आगामी जांच कर रही है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
देहरा। कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत लोअर सुनहेत के जंगल में गोली लगने से व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

देहरा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत लोअर सुनहेत के जंगल में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान विजय कुमार उर्फ विक्कू (45) पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव बाहल सलागड़ी पीओ सूही तहसील देहरा के रूप में हुई है। विजय कुमार ट्रैक्टर चालक था।
विजय कुमार का शव फेरा लिंक रोड के ऊपर लोअर सुनहेत के जंगल में खाई में गिरा पड़ा मिला। डीएसपी देहरा अनिल कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
घटना के पीछे क्या कारण रहे यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने विजय कुमार के साथी परवीन को गिरफ्तार है। हालांकि, गोली लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार विजय कुमार उर्फ विक्कू अपने गांव के प्रवीण के साथ शिकार पर गया था। उसके भाई को विजय कुमार को गोली लगने की सूचना मिली। जानकारी पंचायत प्रधान को दी गई।
पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, विजय के परिजनों के अनुसार विजय कुमार की साजिशन हत्या हुई है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। भाई और अन्य लोगों के बयान लिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि लोडेड बंदूक शव के पास ही बरामद हुई है। पुलिस ने विजय कुमार के साथी प्रवीण को गिरफ्तार किया है और मामले की आगामी जांच कर रही है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।