Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Viral news Kangra State News

हरिपुर : मियां बीबी राजी तो अब क्या करेगी पुलिस, युवक-युवती की कोर्ट मैरिज

लड़की वालों ने वापस ली शिकायत

हरिपुर। मियां बीबी राजी तो अब क्या करेगी पुलिस। जी हां शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।

पुलिस में शिकायत होने के बाद युवक ने युवती के साथ शादी करने को हामी भर दी है। शुक्रवार को देहरा में कोर्ट मैरिज भी हो गई है। दोनों की शादी होने के बाद लड़की पक्ष ने पुलिस में दी शिकायत वापस ले ली है।

Breaking : एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट

बता दें कि कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत पुलिस स्टेशन हरिपुर के अंतर्गत 19 साल की युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण को शिकायत पहुंची थी।

आरोप था कि युवक दिसंबर महीने से युवती के साथ शोषण कर रहा था। इससे पहले गुरुवार को युवती अचानक अपने घर से लापता हो गई थी।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

 

काफी छानबीन करने के बाद भी जब घर वालों को नहीं मिली तो उन्होंने उसकी गुमशुदगी की शिकायत हरिपुर थाना में दी। पर गुरुवार को ही युवती को घर वालों ने खुद ही ढूंढ निकाला। उसने अपनी मां को अपने साथ हुए सारे घटनाक्रम के बारे में बताया।

बद्दी : परफ्यूम फैक्ट्री में भड़की आग, अंदर फंसे कई मजदूर-कुछ छत से कूदे

 

युवती की मां ने पुलिस थाना हरिपुर में शिकायत दी कि उसकी बेटी का शारीरिक शोषण हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई। अब जिस युवक पर शारीरिक शोषण के आरोप लगे थे, उसने लड़की के साथ शादी करने के लिए हां कर दी। शुक्रवार को दोनों की कोर्ट मैरिज भी हो गई।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट भी किया घोषित, डिटेल में जानें 

 

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती द्वारा कोर्ट में दिए बयान के अनुसार लड़के ने उसके साथ शादी करने को हां कर दी है। उनकी आपसी रजामंदी के साथ कोर्ट में शादी भी हो गई है। इसके चलते वह अपनी शिकायत को वापस लेना चाहते हैं।

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

 

हिमाचल के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

ऊना निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी घोषित

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें

Budget 2024 : आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को बड़ी राहत-जानें मुख्य बातें

हिमाचल : चार HPAS अफसरों का तबादला, दो को अतिरिक्त कार्यभार
वन मित्र योजना : मंडी में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित- डिटेल में जानें

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद
धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24