Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra

नूरपुर: गद्दी यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन, अर्जुन शर्मा बने प्रधान

सरन सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान व त्रिलोक समयाल को मिला महासचिव का पद

ऋषि महाजन/ नूरपुर। हिमाचल प्रदेश गद्दी यूनियन मंडल नूरपुर का चुनाव रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नूरपुर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व कर्मचारी नेता व गद्दी यूनियन के उपाध्य़क्ष मदन भरमौरी ने की। जिसमें सबसे पहले गद्दी यूनियन के पूर्व महासचिव नेक राम ने पुरृानी कार्यकारिणी को भंग किया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी ज्ञान ठाकुर ने नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने की अनुमति दी।

मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान 

जिसमें सर्वप्रथम जगदीश चौहान ने संघ की गतिविधियों बारे अवगत करवाया इसके अलावा करनैल सिंह शक्ति प्रसाद अर्जुन शर्मा सरवन ठाकुर व अन्य कई सदस्यों द्वारा अपने विचार रखे व विस्तृत चर्चा करने के बाद चुनावी प्रक्रिया को शुरू करते हुए सर्वसम्मति से चुनाव किए गए।

IND VS AUS 2ND TEST: टीम इंडिया ने 6 विकेट से रौंदा ऑस्ट्रेलिया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

जिसमें अर्जुन शर्मा को प्रधान, सरन सिंह को उपप्रधान, त्रिलोक समयाल को महासचिव, राकेश पठानिया को कोषाध्यक्ष, श्रवण कुमार को मुख्य सलाहकार, ज्ञान ठाकुर व मदन भरमौरी को सलाहकार, जगदीश चौहान को कानूनी सलाहकार, कुल प्रकाश, सरला देवी को उप प्रधान, करनैल सिंह सह सचिव शक्ति प्रसाद,अमित शर्मा प्रेस सचिव, यशपाल राणा, अशोक कुमार लेखा निरीक्षक, पवन कुमार, विक्रम सिंह प्रचार सचिव, संतोख कपूर कल्चर सचिव, नेकराज , अंग्रेज सिंह, देवराज, संजू शर्मा, कुलदीप सिंह, करनैल सिंह को संगठन सचिव मनोज कुमार, खुशवंत चौहान, अमित शर्मा, अश्विनी चौहान, राजकुमार, तेजू राम, दूनी चंद, वीर सिंह, ब्रातिया राम, लाट राम, मंदो राम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

पहाड़ तपे: शिमला में 17 तो भुंतर में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड-राहत की उम्मीद 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल के 22वें गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी को लेंगे शपथ

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 16 को बिहार के लिए होंगे रवाना

शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी को शपथ लेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह दोपहर बाद 2 बजे राजभवन में होगा। गवर्नर हाउस में हिमाचल हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस सबीना नए राज्यपाल को शपथ दिलाएंगी।

नूरपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर विशेष अभियान चलाएगा प्रशासन

सरकार ने नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्यपाल की शपथ से 2 दिन पहले मौजूदा गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर कल शिमला पहुंचेंगे। परसों वह बिहार के लिए रवाना होंगे। वह 17 फरवरी को बिहार के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेंगे।

कुल्लू : खोखे में लगी आग, 80 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जला, दो ने भागकर बचाई जान

बता दें कि शिव प्रताप शुक्ला मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश के 22वें राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किए गए शिव प्रताप शुक्ला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के तौर पर भी काम किया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest State News

राजीव भवन में मनाया पूर्ण राज्यत्व दिवस, सांसद प्रतिभा सिंह ने किया ध्वजारोहण

शिमला। हिमाचल प्रदेश आज 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम हमीरपुर में आयोजित किया जा रहा है, वहीं कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में लाई जाएगी नई रोजगार नीति, निवेश को देंगे बढ़ावा 

प्रतिभा सिंह ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने 25 जनवरी, 1971 को बर्फबारी के बीच शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था। हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा देने में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूरा प्रदेश धूमधाम से आज इस दिवस को मना रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल के नए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने राज्य सचिवालय में संभाला कार्यभार

शिमला। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी प्रबोध सक्सेना ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले सक्सेना नई सरकार के नए मुख्य सचिव हैं। मुख्य सचिव के तौर पर पूरे राज्य की अफसरशाही की कमान सक्सेना के हाथों में है। ऐसे में उन पर कांग्रेस की नई सरकार की नीतियों का फायदा जनता तक पहुंचाने के लिए बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

हिमाचल : अनाथ बच्चों के लिए बड़ा ऐलान, मुफ्त शिक्षा-जेब खर्च भी देगी सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद प्रबोध सक्सेना ने कहा कि अभी सरकार को बने 3 हफ्ते का ही समय हुआ है। उन्हें भी नई सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। वह सरकार की नीतियों को को जनता तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

हिमाचल: तेज रफ्तारी ने छीन ली सांसें, तीन लोगों की गई जान-एक घायल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लीग से हटकर काम कर रहे हैं। ऐसे में सक्सेना पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहने वाली है। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की इस गारंटी को पूरा करने में मुख्य सचिव की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहेगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Sirmaur State News

स्पेशल स्टोरी : डूंगाकन्सर का ये तालाब है खास, कभी नहीं सूखता पानी, चूड़धार से भी नाता

राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थान हैं जहां पर कुछ न कुछ विशेष होता ही है। आज हम भी ऐसे ही एक विशेष स्थान के बारे में आपको जानकारी देने वाले है। आज हम आपको ऐसे तालाब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कुछ खास विशेषताएं हैं।
जिस जगह पर ये तालाब है उसका नाम है डूंगाकन्सर जो जिला शिमला व जिला सिरमौर को अलग-अलग बांटता है। यानी कह लीजिए कि ये तालाब शिमला और सिरमौर जिला की सीमा के बिलकुल बीच में है। इस तालाब के एक ओर जिला शिमला का पुलवाहल इलाका और दूसरी तरफ सिरमौर जिला की पझौता वैली का ठण्डीधार, बेड़ जमोली ओर भ्राच इलाका पड़ता है। ये तालाब इसलिए खास है क्योंकि ये कभी सूखता नहीं है। सर्दियों के समय इसका पानी जम जरूर जाता है जैसा कि इन दिनों जम चुका है।
पझौता वैली का ठण्डीधार, बेड़ जमोली ओर भ्राच इलाके में यदि कोई भी पूजन होता है या मंदिर में पूजा करनी होती है जिसे पहाड़ी भाषा में सिन्ज कहते हैं। उस सिन्ज को करने के लिए जो पंडित बैठते हैं वो अलग-अलग तरह की सामग्रियां मंगवाते हैं जिसमें पांच व सात या 9 तालाबों का पानी भी मंगवाया जाता है। वो उस तालाब का पानी मंगवाते जो तालाब कभी सूखता नहीं है। उनमें से ये तालाब भी एक है। यहां का पानी पूजा आदि में इस्तेमाल किया जाता है।
इसक जगह की एक और विशेषता ये है कि पुलवाहल या पझौता इलाके के लोग जब शिरगुल महाराज की तपोस्थली चूड़धार की यात्रा पर निकलते हैं तो इसी तालाब से होकर जाना होता है। एक तरह से ये तालाब जंगल के बीचोंबीच राहगीरों के लिए एक चिन्ह का काम भी करता है ताकि कोई रास्ता भटक न जाए।
ये वीडियो हमें भेजा है ठंडीधार के भ्राच गांव से राजपूत सुनील छींटा ने ….. आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी है तो आप हमें ewn24news@gmail.com पर मेल कर सकते हैं ….

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए

आज साढ़े 6 बजे के बाद ही जारी हो सकेंगे एग्जिट पोल के नतीजे

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के आम चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों को जारी करने के टाइम में संशोधन किया गया है। एग्जिट पोल के नतीजे पांच दिसंबर को शाम साढ़े 6 बजे के बाद ही जारी हो सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO Himachal) के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। बताया गया है कि आयोग की अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आम चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे 5 दिसंबर 2022 को शाम साढ़े छह बजे के बाद ही जारी किए जा सकते हैं।

TGT, पीजीटी के पदों को आज से करें आवेदन, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर 

बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को हुआ है। अब 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होने हैं। 8 दिसंबर को तस्वीर साफ हो जाएगी कि हिमाचल में सत्ता में कौन बैठेगा। नतीजों को दो दिन का ही समय बचा है। गुजरात के नतीजे भी आठ दिसंबर को घोषित होंगे। गुजरात में आज अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद साढ़े 6 बजे के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो सकेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

दिल्ली में होगी गर्जना रैली, हिमाचल से जाएंगे 1200 किसान

19 दिसंबर को रामलीला मैदान में बोलेंगे हल्ला

शिमला। भारतीय किसान संघ किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली में हल्ला बोलेगा। भारतीय किसान संघ 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली करने जा रहा है। किसान संघ की मांग है कि लागत के आधार पर फसलों का लाभकारी मूल्य लागू किया जाए और सभी प्रकार के कृषि जिंसों पर जीएसटी खत्म किया जाए।

CBSE: इन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर-14 को आएं

भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री सुरेश ठाकुर ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा करने में फेल हुई है, जिसके खिलाफ देश भर के 2 लाख के करीब किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित होकर किसान गर्जना रैली करेंगे। 19 दिसंबर के इस प्रदर्शन में प्रदेश के लगभग 12 सौ किसान दिल्ली कूच करेंगे। किसानों की मांग हैं कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए।

मतगणना केंद्रों वाले स्कूलों में 8 दिसंबर को रहेगा नॉन-टीचिंग दिवस 

कृषि यंत्रों व उर्वरकों, कीटनाशक को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए। केंद्र सरकार सभी प्रकार के GM, BT व GM सरसों को अनुमति देने के निर्णय को तुरन्त वापस ले। हिमालयी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप व दृष्टिकोण के लिए कृषि नीति बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर अमल नहीं करती हैं तो आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें