Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

IAS नंदिता गुप्ता होंगी हिमाचल सरकार की दिल्ली में सलाहकार

हिमाचल में कई अहम पदों पर रह कर दे चुकीं हैं सेवाएं

शिमला। आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को दिल्ली से मंजूरी मिल गई है। नंदिता गुप्ता को दिल्ली में हिमाचल सरकार की नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिश पर आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता की प्रतिनियुक्ति के आदेश पारित किए हैं, और ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

हमीरपुर : सुजानपुर होली मेले की पहली ही संध्या में हंगामा, मंच पर चढ़े कई दर्शक

बता दें कि नंदिता गुप्ता  2017 में  कांगड़ा की मंडलायुक्त भी रह चुकी हैं व इसके साथ ही हिमाचल में कई अहम पदों पर रह कर अपनी सेवाएं दे चुकीं हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

आईएएस गुरसिमर सिंह ने संभाला एसडीएम नूरपुर का कार्यभार-क्या बोले, पढ़ें

राजस्व तथा विकास कार्यों में तेजी लाना रहेगी प्राथमिकता

ऋषि महाजन/नूरपुर। आईएएस अधिकारी (बैच 2020) गुरसिमर सिंह ने आज वीरवार को एसडीएम नूरपुर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह ज़िला ऊना में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपना पदभार ग्रहण करने पर बताया कि राजस्व कार्यों का तेजी से निपटारा करने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निपटारा एवं उनका स्थाई समाधान सुनिश्चित बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

आईटी रूल्स में संशोधन मामला-भड़की कांग्रेस, मीडिया पर खतरा दिया करार

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में विलम्ब सबसे बड़ी समस्या है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विकास कार्यों में अनावश्यक देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए इन्हें तेजी के साथ निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपमंडल में कानून-व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के साथ शहर में पार्किंग तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।

एसडीएम ने उपमंडल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से भी टीम के रूप में सेवा तथा समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया है, ताकि कार्यों का शीघ्रता से निपटारा सुनिश्चित हो सके।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल के नए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने राज्य सचिवालय में संभाला कार्यभार

शिमला। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी प्रबोध सक्सेना ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले सक्सेना नई सरकार के नए मुख्य सचिव हैं। मुख्य सचिव के तौर पर पूरे राज्य की अफसरशाही की कमान सक्सेना के हाथों में है। ऐसे में उन पर कांग्रेस की नई सरकार की नीतियों का फायदा जनता तक पहुंचाने के लिए बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

हिमाचल : अनाथ बच्चों के लिए बड़ा ऐलान, मुफ्त शिक्षा-जेब खर्च भी देगी सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद प्रबोध सक्सेना ने कहा कि अभी सरकार को बने 3 हफ्ते का ही समय हुआ है। उन्हें भी नई सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। वह सरकार की नीतियों को को जनता तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

हिमाचल: तेज रफ्तारी ने छीन ली सांसें, तीन लोगों की गई जान-एक घायल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लीग से हटकर काम कर रहे हैं। ऐसे में सक्सेना पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहने वाली है। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की इस गारंटी को पूरा करने में मुख्य सचिव की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहेगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें