Categories
PHOTO GALLERY

मुख्य सचिव के बेटे की शादी में शामिल हुए सुक्खू

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ आज यहां मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के पुत्र जयेश सक्सेना के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी उपस्थित थे।

सैनिक स्कूल एडमिशन ई-काउंसलिंग का रिजल्ट हो चुका है जारी-करें चेक 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल के नए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने राज्य सचिवालय में संभाला कार्यभार

शिमला। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी प्रबोध सक्सेना ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले सक्सेना नई सरकार के नए मुख्य सचिव हैं। मुख्य सचिव के तौर पर पूरे राज्य की अफसरशाही की कमान सक्सेना के हाथों में है। ऐसे में उन पर कांग्रेस की नई सरकार की नीतियों का फायदा जनता तक पहुंचाने के लिए बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

हिमाचल : अनाथ बच्चों के लिए बड़ा ऐलान, मुफ्त शिक्षा-जेब खर्च भी देगी सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद प्रबोध सक्सेना ने कहा कि अभी सरकार को बने 3 हफ्ते का ही समय हुआ है। उन्हें भी नई सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। वह सरकार की नीतियों को को जनता तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

हिमाचल: तेज रफ्तारी ने छीन ली सांसें, तीन लोगों की गई जान-एक घायल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लीग से हटकर काम कर रहे हैं। ऐसे में सक्सेना पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहने वाली है। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की इस गारंटी को पूरा करने में मुख्य सचिव की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहेगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
PHOTO GALLERY

मुख्य सचिव ने सीएम और राज्यपाल से की भेंट

शिमला। हिमाचल के नवनियुक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट कर उन्हें नववर्ष की बधाई दी। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भी राज्यपाल को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

शिमला: आरडी धीमान ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ

हिमाचल : अनाथ बच्चों के लिए बड़ा ऐलान, मुफ्त शिक्षा-जेब खर्च भी देगी सरकार

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें