Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

स्पेशल स्टोरी : डूंगाकन्सर का ये तालाब है खास, कभी नहीं सूखता पानी, चूड़धार से भी नाता

ewn24news choice of himachal 31 Dec,2022 4:13 pm

    राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थान हैं जहां पर कुछ न कुछ विशेष होता ही है। आज हम भी ऐसे ही एक विशेष स्थान के बारे में आपको जानकारी देने वाले है। आज हम आपको ऐसे तालाब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कुछ खास विशेषताएं हैं।


    जिस जगह पर ये तालाब है उसका नाम है डूंगाकन्सर जो जिला शिमला व जिला सिरमौर को अलग-अलग बांटता है। यानी कह लीजिए कि ये तालाब शिमला और सिरमौर जिला की सीमा के बिलकुल बीच में है। इस तालाब के एक ओर जिला शिमला का पुलवाहल इलाका और दूसरी तरफ सिरमौर जिला की पझौता वैली का ठण्डीधार, बेड़ जमोली ओर भ्राच इलाका पड़ता है। ये तालाब इसलिए खास है क्योंकि ये कभी सूखता नहीं है। सर्दियों के समय इसका पानी जम जरूर जाता है जैसा कि इन दिनों जम चुका है।


    पझौता वैली का ठण्डीधार, बेड़ जमोली ओर भ्राच इलाके में यदि कोई भी पूजन होता है या मंदिर में पूजा करनी होती है जिसे पहाड़ी भाषा में सिन्ज कहते हैं। उस सिन्ज को करने के लिए जो पंडित बैठते हैं वो अलग-अलग तरह की सामग्रियां मंगवाते हैं जिसमें पांच व सात या 9 तालाबों का पानी भी मंगवाया जाता है। वो उस तालाब का पानी मंगवाते जो तालाब कभी सूखता नहीं है। उनमें से ये तालाब भी एक है। यहां का पानी पूजा आदि में इस्तेमाल किया जाता है।


    इसक जगह की एक और विशेषता ये है कि पुलवाहल या पझौता इलाके के लोग जब शिरगुल महाराज की तपोस्थली चूड़धार की यात्रा पर निकलते हैं तो इसी तालाब से होकर जाना होता है। एक तरह से ये तालाब जंगल के बीचोंबीच राहगीरों के लिए एक चिन्ह का काम भी करता है ताकि कोई रास्ता भटक न जाए।



    ये वीडियो हमें भेजा है ठंडीधार के भ्राच गांव से राजपूत सुनील छींटा ने ..... आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी है तो आप हमें ewn24news@gmail.com पर मेल कर सकते हैं ....




    [embed]
    [/embed]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather