Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

सुंदरनगर : फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर प्रशिक्षण में मनीषा कुकरेती अव्वल, रीता तिवारी सेकंड

वन परिक्षेत्र अधिकारियों के दीक्षांत समारोह का समापन

मंडी। हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में वन परिक्षेत्र अधिकारियों (Forest Range Officer) के 18 माह का प्रशिक्षण कोर्स (सातवां बैच) का विधिवत दीक्षांत समारोह का आज संपन्न हो गया। समारोह में अमिताभ गौतम, प्रधान मुख्य अरण्यपाल हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ भव्य परेड व मुख्य अतिथि को सलामी के साथ हुआ। उसके बाद प्रशिक्षित वन राजिकों की मुख्य अतिथि व प्रशिक्षुओं के परिजनों द्वारा पिपिंग सरेमनी की गई। मुख्यातिथि ने सभी उर्तीण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र व मेडल से नवाजा।

हिमाचल : मई में 84 फीसदी से अधिक हुई बारिश, 19 साल के टूटे रिकॉर्ड

 

अपने संबोधन में मुख्यतिथि ने नव प्रशिक्षित वन राजिकों का आह्वान किया कि ये अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में लोगों की भलाई व वनों के सरक्षण हेतु सर्वेदनशील नजरिये के साथ कार्य करें। आप देशवासियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं, इसी से आपकी सफलता को आंका जाएगा। उन्होंने कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है और आप यहां से जाने के बाद भी अपने ज्ञान को बढ़ाते रहेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।

कांगड़ा जिला में यहां खुलनी हैं उचित मूल्य की दुकानें, ऑनलाइन करें आवेदन

 

इससे पहले प्रदीप ठाकुर, मुख्य अरण्यपाल (अनुसंधान एवम् प्रशिक्षण) एवं निदेशक, हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुंदरनगर द्वारा अपनी प्रशिक्षण रिपोर्ट में बताया कि अकादमी द्वारा इस प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के 44 वन राजिक उपस्थित हुए, जिनमें ( 09 महिलाएं और 35 पुरुष) प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक उतीर्ण किया, जिसमें 17 प्रशिक्षुओं ने प्रावीणय प्रमाण पत्र में उत्तीर्ण हुए। मनीषा कुकरेती ने समस्त प्रशिक्षण में स्वर्ण पदक तथा वानिकी और परिस्थिति की रजत पदक प्राप्त किया। रीता तिवारी ने वन सर्वेक्षण एवं अभियांत्रिकी में रजत पदक और अंकिता किशोर ने रेंज प्रशासन में रजत पदक प्राप्त किए।

 

Breaking : 31 मार्च 2023 को दो साल अनुबंध सेवाएं पूरे करने वाले TGT नियमित

 

फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर प्रशिक्षण के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में मनीषा कुकरेती सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान पर रही। रीता तिवारी ने दूसरा स्थान तथा आयुश त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में आदित्य सोनकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरुष वर्ग में और महिला वर्ग में मनीषा कुकरेती रही।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित की 

 

इस समारोह में प्रदीप ठाकुर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (अनुसंधान एवम् प्रशिक्षण) निदेशक, हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुंदरनगर, अजीत ठाकुर, मुख्य अरण्यपाल, मंडी, निशांत मंडहोत्रा, अरण्यपाल हमीरपुर, मनीष राम पाल, मंडलीय प्रबंधक, मंडी कमल जसवाल, मंडलीय प्रबंधक, सुंदरनगर, सुरेंद्र सिंह चंदेल, वन मंडालधिकारी (अनु एवं प्रशिक्षण) सुंदरनगर डॉ. योगेन्द्र शर्मा, वन मंडालधिकारी (मुख्यालय) हमीरपुर पारूल सूद, वन मंडाधिकारी (कार्य योजना एवं व्यवस्था) मंडी, प्रीति, उप मंडलीय प्रबंधक, घनोद मनीष रांगडा, उप अरण्यपाल, सुकेत, चमन लाल जोशी, संयुक्त निदेशक (सेवानिवृत्त), मुकेश शर्मा, उप निदेशक देवेंद्र सिंह डोगरा, उप निदेशक हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुंदरनगर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

लेह-केलांग-दिल्ली रूट पर कब दौड़ेगी HRTC बस, पढ़ें खबर

शिमला : कमरे में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू से गोदने के निशान

हिमाचल में डिनोटिफाई किए स्कूलों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला-जानें 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Mandi State News

मंडी : नशे में धुत्त चालक ने कार से तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक की गई जान

सुंदरनगर एक्सजेंस के पास हुआ हादसा

सुंदरनगर। हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर में एक व्यक्ति ने नशे में धुत्त होकर कार से तीन बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। दो का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में इलाज जारी है।

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट

बता दें कि सोमवार शाम सुंदरनगर बीएसएनएल एक्सचेंज के पास झुग्गी झोपड़ियों ने रहने वाले बच्चे पानी भर रहे थे। उसी वक्त नशे में धुत्त कार चालक ने बच्चों को टक्कर मार दी। इसमें तीन बच्चे घायल हो गए। मौके पर मौजूद एक युवक सोनू ने बिना देर किए बच्चों को अपने वाहन में अस्पताल पहुंचाया।

घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया। जहां एक बच्ची अनुपमा(9-10 साल) को रात को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया। पर बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्चों के माता पिता मजदूर करते हैं।

साच पास में बर्फ हटाने का काम जारी, जल्द खुलेगी ग्राम्फू-काजा-समदो सड़क

चालक की पहचान जाबी राम कज रूप में हुई है। जाबी राम एक्स सर्विसमेन है और वर्तमान में बीबीएमबी में चौकीदार है। सूचना मिलने पर पुलिस स्टेशन सुंदरनगर की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली

 

इस देश ने मोदी के स्वागत को तोड़ डाली परंपरा, पीएम ने छुए पैर

उत्तराखंड में बिना नशे वाले भांग के पौधे की होती है खेती, कुल्लू में भी पाया जाता

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

हिमाचल में पंजाब के दो नशा तस्करों को 8 माह का कठोर कारावास-जुर्माना भी

अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश सुंदरनगर की अदालत ने सुनाई सजा

सुंदरनगर। हिमाचल के मंडी जिला के अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश (स्पेशल जज) सुंदरनगर ने पंजाब के दो नशा तस्करों जितेंद्र और हरजिंद्र सिंह को चरस रखने के जुर्म में 8-8 माह के कठोर कारावास और 20-20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। उप जिला न्यायवादी सुंदरनगर विनय वर्मा ने बताया कि 6 अगस्त 2012 समय सुबह करीब 3 बजकर 50 मिनट पर एएसआई शिव कुमार सहकर्मियों के साथ सरकारी गाड़ी में सिनेमा चौक सुंदरनगर पर नाकाबंदी और गश्त पर मौजूद थे।

चंडीगढ़ के चक्करों से मिलेगी निजात, शिमला IGMC में PET-CT स्कैन मशीन का शिलान्यास

उसी समय दो व्यक्ति सुंदरनगर बस स्टैंड की तरफ से सिनेमा चौक पैदल चल कर आए। दोनों व्यक्तियों ने हाथ में बैग पकड़ा हुआ था। जैसे ही उन्होंने पुलिस की गाड़ी को देखा तो दोनों एक दम पीछे मुड़कर छुपने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम को उन पर शक हुआ और उन्हें पकड़कर उनके नाम और पते पूछे। दोनों ने अपना नाम जितेंद्र पुत्र तिलक राज मोहल्ला मलकाना अमृतसर रोड नजदीक संगम पैलेस कपूरथला पंजाब और हरजिंद्र सिंह पुत्र करतार चंद मकान नंबर 766 इंजन सैड मंजीत नगर वार्ड नंबर 36 लुधियाना पंजाब बताया।

इसके बाद बैग की तलाशी लेने पर बैग से एक सफेद रंग का लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे में से 144 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई शिव कुमार ने की। जांच के बाद चालान कोर्ट में पेश किया गया। मामला कोर्ट में चला।

कुल्लू में हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की कार, युवक की मौत

कोर्ट में 10 गवाहों की गवाही रिकॉर्ड करने के बाद तथा दोनों पक्षों को सुनने के बाद स्पेशल जज सुंदरनगर की अदालत ने दोषी जितेंद्र और हरजिंद्र सिंह को 8-8 माह की कठोर कारावास और बीस-बीस हजार रुपए जुर्माना की सजा धारा 20 एनडी एंड पीएस अधिनियम के तहत सुनाई। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोनों को दो महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Himachal Latest Mandi State News

सुंदरनगर: राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का आगाज, शोभायात्रा निकाली

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया शुभारंभ

मंडी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला का जवाहर पार्क में शुभारंभ किया। उन्होंने सुखदेव वाटिका से जवाहर पार्क, सुंदरनगर तक निकाली गई शोभा यात्रा में भी भाग लिया। जवाहर पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले मेलों की समृद्ध परंपरा में रियासतकाल से मनाए जा रहे सुकेत देवता मेले का प्रमुख स्थान है। शुकदेव ऋषि की तपोस्थली में आयोजित होने वाला यह मेला देव आस्था एवं परंपरा का प्रमुख केंद्र है।

शिमला रिज पर कांग्रेस का सत्याग्रह, महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे कांग्रेसी

 

उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जिसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव जहां बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को हिमाचल की विशिष्ट देव संस्कृति के रूबरू करवाएगा, वहीं प्रदेश की आर्थिकी को भी संबल प्रदान करेगा। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि देवता मेले के दौरान आज भी पुरातन परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है।

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में समाज के हर वर्ग विशेषकर वंचित और कमजोर वर्गों का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

 

उन्होंने इस अवसर पर दिव्यांगजनों को उपकरण भी प्रदान किए ।
पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा देवता मेला सुंदरनगर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, नाचन से पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, मंडी से चंपा ठाकुर, नगर परिषद, सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेंद्र, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, निदेशक, तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

विदेश से नौकरी छोड़ गांव की माटी में सोना उगा रहे पलोहटा के संजय, युवाओं के लिए बने मिसाल

साल भर होता है उत्पादन नहीं पड़ता आपदा का असर

मंडी। सरकार से उपदान पर मिले पॉली हाउस में विदेशी सब्जियों के उत्पादन में स्वरोजगार की महक युवाओं की जिंदगी में स्वाबलंबन के नए आयाम स्थापित कर रही है। मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती……..स्वरों को चरितार्थ करते हुए विदेश से नौकरी छोड़कर अपने गांव की माटी में सोना उगाने की सुंदरनगर के पलोहटा गांव के संजय कुमार की कोशिशों को सरकार की मदद से आत्मनिर्भरता के नए पंख लगाए हैं। पॉली हाउस में विदेशी सब्जियां उगाकर संजय प्रतिवर्ष आठ से दस लाख की आमदनी अर्जित कर शिक्षित युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल कायम कर रहा है।

उपमंडल सुंदरनगर के पलौहटा गांव के प्रगतिशील किसान संजय कुमार ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एमकॉम की डिग्री हासिल की है। माता-पिता पारंपरिक खेती-बाड़ी करते थे। उनकी रूचि भी खेती-बाड़ी में बहुत थी। 5 साल विदेश में नौकरी करने के बाद संजय ने विदेश में नौकरी छोड़ कर घर पर माता-पिता की पारंपरिक खेती को आधुनिक रूप से खेती करने का फैसला किया। उन्होंने केवीके सुंदरनगर से संपर्क किया और कृषि विभाग के सहयोग से 504 स्क्वायर मीटर का पॉलीहाउस तैयार किया। उन्होंने शुन्य लागत प्राकृतिक खेती शुरू कर दी। जिससे आज वह जहर मुक्त सब्जियों का व्यवसाय कर रहे हैं। खेती-बाड़ी के इस कार्य में उनकी धर्मपत्नी चंद्रेश, बेटा ऋषभ और उनकी बहन तनुजा पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

 

पॉलीहाउस लगाने के लिए उन्हें सरकार की तरफ से 85 प्रतिशत अनुदान के रूप में उपलब्ध हुआ। उन्होंने केवल 15 प्रतिशत ही खर्च किया है। उन्होंने 5 लाख 73 हजार रुपए की लागत के पॉलीहाउस में मात्र 90 हजार ही खर्च किए हैं। वर्तमान में उनकी सालाना आमदनी लगभग 8 से 10 लाख रुपए है। संजय कुमार ने बताया कि उनके साथ आसपास के गांव के लगभग 150 परिवार जुड़े हैं जो सब्जियों को को घर द्वार से ही ले जाते हैं। पॉली हाउस से वे ताजी सब्जी निकलते हैं जितनी ग्राहक की डिमांड होती है।

पॉलीहाउस में उगा रहे जहर मुक्त विदेशी सब्जियां

प्रगतिशील किसान संजय कुमार पॉलीहाउस में प्राकृतिक खेती के द्वारा बै-मौसमी विदेशी सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। सब्जियों के लिए वह गौ मूत्र से बनाई गई स्प्रे ब खाद का इस्तेमाल करते है। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग वर्जित है। जिससे फसल जहर मुक्त होती है और इसका सेवन करने से किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रस्त होने का खतरा नहीं होता है। पॉलीहाउस में वह आइस बर्ग, केल, ब्रोकली, चाइनीस गोबी, फ्रेंच बीन्स, पत्ता गोभी, फूलगोभी, पालक, मटर, रेड कैब्बेज इत्यादि सब्जियां का उत्पादन कर रहे हैं।

साल भर होता है उत्पादन

संजय कुमार ने बताया कि पॉलीहाउस खेती करने के कई फायदे हैं एक तो प्राकृतिक आपदा, बारिश, अधिक तापमान और पाला जैसी समस्याओं से उन्होंने निजात पा ली है, वहीं इसमें तापमान को नियंत्रण कर साल भर उत्पादन लिया जा रहा है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाली सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।

संजय कुमार को मिला सम्मान

प्राकृतिक खेती करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा जुलाई 2021 में प्रगतिशील किसान संजय कुमार को कृषि पुरस्कार से भी नवाजा गया है। जिसमें एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

आधुनिक तकनीक से बना पॉलीहाउस

पॉलीहाउस में वातावरण की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी खेती करने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। सिंचाई के लिए 60 हजार लीटर क्षमता का एक अंडर ग्राउंड पानी का टैंक घर के ही आंगन में बनाया गया है, जिसे वर्षा जल से भर लिया जाता है और बाद में समय-समय पर पॉलीहाउस में सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

पॉलीहाउस में सिंचाई के लिए ड्रिपिंग सिस्टम लगाया गया है तथा मई जून के महीने में जब तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर चला जाता है तब तापमान नियंत्रण के लिए फॉगर सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

राज्य सरकार दे रही 85 प्रतिशत सब्सिडी

पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत पॉलीहाउस का निर्माण करने पर किसानों को मात्र 15 प्रतिशत पैसा खर्च करना होता है, बाकी की 85 प्रतिशत की राशि सरकार की तरफ से अनुदान के रूप में मिलती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान को कृषि विभाग में आवेदन करना होता है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

सुंदरनगर : चालक का बिगड़ा बैलेंस, ढांक से गिरी कार, एक की मौत-एक घायल

धिमेला मोड़ के पास पेश आया हादसा

सुंदरनगर। मंडी जिला में सुंदरनगर के थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत एक सड़क हादसा पेश आया है। धिमेला मोड़ के पास एक कार ढांक से नीचे गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

जानकारी के अनुसार, टेकचंद निवासी सुसन डाकघर चांबी तहसील सुंदरनगर तथा उसका दोस्त मनोज कुमार निवासी गांव ज्वाली डाकघर चांबी तहसील सुंदरनगर ऑल्टो कार (HP 31C-6084) में सवार होकर गुरुवार रात जैदेवी की ओर गए हुए थे। इस दौरान गाड़ी मनोज कुमार चला रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे जब गाड़ी धिमेला मोड़ के पास पहुंची तो मनोज ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी ढांक से नीचे गिर गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया। मनोज के सिर पर ज्यादा चोट होने की वजह से उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

MIS के तहत बागवानों का 83 करोड़ बकाया, बागवानी मंत्री बोले-केंद्र देगा तभी होगा भुगतान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi

सुंदरनगर में सीएम सुक्खू का स्वागत

मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिला मंडी में उनके पहले दौरे के दौरान सुंदरनगर हेलीपैड आगमन पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सुंदरनगर से हटगढ़ तक रास्ते में जगह-जगह लोगों ने परंपरागत संगीत व वाद्ययंत्रों की धुनों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

राज्यपाल बोले-सड़क से यात्रा को दूंगा तरजीह, हिमाचल के मौसम पर जताई चिंता

उनके साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, चंद्रशेखर, कांग्रेस पार्टी के नेता सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, जेके आज़ाद, पवन ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi

सुंदरनगर: BBN कॉलोनी में घर में घुसता दिखा तेंदुआ, इलाके में दहशत का माहौल

जंगल के साथ सटा हुआ है कॉलोनी का यह क्षेत्र

मंडी। जिला मंडी के सुंदरनगर की बीबीएन कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ये तेंदुआ सुबह करीब 5 बजे सीढ़ियों के रास्ते से होते हुए एक घर में घुसता हुआ दिखाई दिया। तेंदुए के कॉलोनी में घुसने की सारी चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बर्फबारी के बाद आफत: हिमाचल में 153 सड़कें नहीं हो पाईं बहाल-लाखों की चपत

हालांकि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि कॉलोनी का यह क्षेत्र जंगल के साथ सटा हुआ है तथा थिएटर के साथ वाले नाले में पूरी तरह से झाड़ियां उगी हुई हैं, जिनमें छिपकर यह तेंदुआ रहता है और कॉलोनी में आ गया।

नूरपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर विशेष अभियान चलाएगा प्रशासन

वहीं, कॉलोनी की पार्षद रक्षा धीमान ने कहा कि तेंदुए के इस तरह कॉलोनी में घूमने से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है। सुकेत वन मंडल अधिकारी सुभाष पराशर ने बताया कि मामला ध्यान में आया है, इस बारे में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

ऊना में दिन सबसे ठंडा, यहां कोहरे और पाले ने किया परेशान

हिमाचल में 18 जनवरी से फिर बिगड़ सकता है मौसम

 

शिमला। हिमाचल में मौसम साफ हो गया है। कोहरा, पाला और ठंड परेशान कर रही है। ऊना में 14 जनवरी को सबसे ठंडा दिन और मनाली में ठंडा दिन रहा है। साथ ही सुंदरनगर में बहुत घना और मंडी घना कोहरा देखने को मिला है। बिलासपुर और पालमपुर में पाले ने परेशान किया है।

करसोग में पूर्व मंत्री मनसा राम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 17 जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। 18 जनवरी से मौसम फिर करवट बदल सकता है। 18 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों को छोड़ कर अन्य कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 19 जनवरी को पूरे हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 20 और 21 जनवरी को भी मौसम खराब बना रह सकता है।

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर 17 तक घना कोहरा रहने की संभावना है। हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में एक दो स्थानों पर 17 जनवरी तक शीतलहर का अनुमान है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं।

हिमाचल में 1 जनवरी से 13 जनवरी तक बिलासपुर में सामान्य से 98, चंबा में 83, हमीरपुर में 96, कांगड़ा में 75, किन्नौर में 80, कुल्लू में 47, लाहौल स्पीति में 48, मंडी में 92, शिमला में 72, सिरमौर में 97, सोलन में 81 और ऊना में 75 फीसदी कम बारिश हुई है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/WEATHER.pdf”]

“पारदर्शिता में ही परमात्मा के आनंद की अनुभूति है”

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें