Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल बजट 2024 : पुरानी कार को खुद चलाकर विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

अपनी सरकार का दूसरा बजट कर रहे पेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी पुरानी ऑल्टो कार (HP-55-2627 ) में विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कार खुद चलाकर आए।

बता दें कि लोकसभा चुनावी साल में सुक्खू के पिटारे पर प्रदेश की नजर है। हालांकि, खजाना खाली होने की वजह से ज्यादा उम्मीद तो नहीं है, फिर भी बेरोजगारों, कर्मचारी, किसानों के लिए कुछ नई योजनाएं इस बजट में देखने को मिल सकती हैं।

विक्रमादित्य को उदयपुर फैमिली कोर्ट से झटका : पत्नी को हर माह देने होंगे 4 लाख

किसानों के लिए योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले की बोल चुके हैं कि बजट में कुछ देखने को मिलेगा। चुनाव से पहले यह बजट लोक लुभावना हो सकता है।

कर्मचारियों का 12 फीसदी महंगाई भत्ता सरकार के पास बकाया हो गया है। जनवरी से 16 फीसदी हो गया है। इसी तरह कर्मचारी और पेंशनर्स का नए वेतनमान का 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का एरियर भी सरकार के पास पेंडिंग है।

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले की आयु को लेकर आदेश जारी-डिटेल में जानें

 

ऐसे में मुख्यमंत्री सुक्खू डीए (DA) या सैलरी के एरियर में से एक पर कोई घोषणा कर सकते हैं। एसएमसी (SMC), कंप्यूटर टीचर लंबे समय से पॉलिसी की मांग कर रहे हैं। इस बजट में इनको क्या और कितनी राहत मिलती है, यह आज साफ हो जाएगा।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी

 

हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc
धर्मशाला : दिल्ली के लिए नहीं दौड़ेंगी HRTC की ये बसें, आज 7 रूट निलंबित

हिमाचल कैबिनेट : 80 माइनिंग गार्ड की होगी भर्ती, पहली में दाखिले को फैसला

प्रशिक्षु व प्रशिक्षु सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती : नादौन में इंटरव्यू

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सामने चक्कर खाकर गिरा मल्टी टास्क वर्कर
Weather Alert : हिमाचल में चार दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी 

हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका

हिमाचल की 113 तहसीलों में 24 तहसीलदारों के पास ही सरकारी वाहन 

Himachal Budget Session : महिलाओं को बार-बार मायके जाने की नहीं जरूरत 
माता श्री चिंतपूर्णी दर्शन : VIP के लिए फ्री पास, बीमार, वृद्ध व दिव्यांगजन से 50 रुपए 

हिमाचल : साढ़े 5 साल के बच्चे को भी पहली कक्षा में मिलेगा दाखिला, मिली मंजूरी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू पहली बार बने थे विधायक, इसी ऑल्टो कार में पहुंचे से विधानसभा

मुख्यमंत्री भूले नहीं 20 साल पुराने अपने दिन

शिमला। हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। यह हिमाचल की सुक्खू सरकार का पहला बजट सत्र है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ऑल्टो कार में विधानसभा परिसर पहुंचे। सुखविंदर सिंह सुक्खू 2003 में पहली बार विधायक बनने पर अपनी इसी ऑल्टो कार से शिमला स्थित विधानसभा भवन पहुंचे थे।

सुक्खू का अलग अंदाज-ऑल्टो में आए, नाराज विधायक को भी संग लाए

मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार को जब वह पहली बार विधानसभा भवन शिमला में बजट सत्र के लिए पहुंचे, तो भी उसी ऑल्टो कार से अपने सरकारी आवास ओक ओवर से आए।

सुक्खू सरकार का पहला बजट सत्र शुरू, ऑल्टो कार में विस पहुंचे सीएम

बता दें कि बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र में कुल 18 बैठकें होंगी। 17 मार्च को मुख्यमंत्री सदन में बजट पेश करेंगे और 23 मार्च तक बजट पर चर्चा होगी। 16 और 24 मार्च गैर सरकारी सदस्य दिवस होंगे, जबकि 29 मार्च को सदन में बजट पारित होगा।

पहले दिन की कार्यसूची के अनुसार सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रीपरिषद का परिचय करवाएंगे। इसके बाद हिमाचल विधानसभा के पूर्व सदस्य स्वर्गीय मनसा राम के निधन पर शोकोद्गार होगा। फिर प्रश्नकाल होगा। अध्यादेश और विधायी कार्य के बाद नियम 130 के अंतर्गत प्रस्ताव पेश होंगे।

हिमाचल: परीक्षा केंद्रों में CCTV कैमरों से संबंधित शिकायतों पर बोर्ड तल्ख

विधानसभा सदस्य जीत राम कटवाल प्रस्ताव करेंगे कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर बने घरों और गौशालाओं के नियमितीकरण करने बारे और इंद्रदत्त लखनपाल प्रदेश की वन संपदा को आग, बाढ़ व भूस्खलन से बचाने बारे सदन विचार करे। अंत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वित्तीय वर्ष 2022-23 की अनुपूरक अनुदान मांगें प्रथम तथा अंतिम किस्त को प्रस्तुत करेंगे।

हिमाचल में मिशन डिनोटिफाई सहित अन्य मुद्दों पर इस बार बजट सत्र के तपने की उम्मीद है। सुक्खू सरकार का पहला ही बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। क्योंकि संस्थान बंद करने को लेकर विपक्ष सदन के बाहर भी आक्रामक रुख अपनाए हुए है। बजट सत्र शुरू होने के एक दिन पहले भी भाजपा ने शिमला में प्रदर्शन किया था और सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू का अलग अंदाज-ऑल्टो में आए, नाराज विधायक को भी संग लाए

अपनी कार में विधानसभा परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री

शिमला। हिमाचल बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह अपनी ऑल्टो कार से विधानसभा पहुंचे। नाराज विधायक रवि ठाकुर को भी अपने साथ बिठाकर सुक्खू विधानसभा लाए। 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है।

सुक्खू सरकार का पहला बजट सत्र शुरू, ऑल्टो कार में विस पहुंचे सीएम

बता दें कि लाहौल स्पीति के कांग्रेस के विधायक रवि ठाकुर अपने क्षेत्र से अधिकारियों के तबादलों को लेकर नाराज थे। एक तरफ जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई थी तो सोमवार को रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री को ही निशाने पर ले लिया था। उन्होंने कहा था कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी मंत्री नहीं रहे हैं और वह सीधे विधायक से मुख्यमंत्री बन गए हैं ऐसे में सरकार में आने और प्रशासनिक पकड़ में थोड़ा समय लगता है।

हिमाचल हाईकोर्ट ने निकाला क्लर्क कम प्रूफ रीडर के लिखित व टाइपिंग टेस्ट का रिजल्ट

उन्होंने कहा था कि जिस तरह से बच्चा पैदा होने के बाद खाने के लिए दांत आने में समय लगता है। वैसे ही शायद थोड़ा समय लग सकता है। इसको लेकर ही कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा था कि लाहौल स्पीति में एसडीएम बीडीओ से लेकर कई पद खाली पड़े हुए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कोई अधिकारी जब तक ज्वाइन नहीं कर लेता तब तक पहले वाले अधिकारी को रिलीव नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि जल्द से जल्द पदों को भरा जाए।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू सरकार का पहला बजट सत्र शुरू, ऑल्टो कार में विस पहुंचे सीएम

14 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा सेशन

शिमला। हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। यह हिमाचल की सुक्खू सरकार का पहला बजट सत्र है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ऑल्टो कार में विधानसभा परिसर पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सुखविंदर सिंह सुक्खू 2003 में पहली बार विधायक बनने पर अपनी इसी ऑल्टो कार से शिमला स्थित विधानसभा भवन पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार को जब वह पहली बार विधानसभा भवन शिमला में बजट सत्र के लिए पहुंचे, तो भी उसी ऑल्टो कार से अपने सरकारी आवास ओक ओवर से आए।

हिमाचल: पहली से 8वीं तक के सभी छात्रों को वर्दी के लिए मिलेंगे 600 रुपए

बता दें कि बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र में कुल 18 बैठकें होंगी। 17 मार्च को मुख्यमंत्री सदन में बजट पेश करेंगे और 23 मार्च तक बजट पर चर्चा होगी। 16 और 24 मार्च गैर सरकारी सदस्य दिवस होंगे, जबकि 29 मार्च को सदन में बजट पारित होगा।

हिमाचल हाईकोर्ट ने निकाला क्लर्क कम प्रूफ रीडर के लिखित व टाइपिंग टेस्ट का रिजल्ट

पहले दिन की कार्यसूची के अनुसार सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रीपरिषद का परिचय करवाएंगे। इसके बाद हिमाचल विधानसभा के पूर्व सदस्य स्वर्गीय मनसा राम के निधन पर शोकोद्गार होगा। फिर प्रश्नकाल होगा। अध्यादेश और विधायी कार्य के बाद नियम 130 के अंतर्गत प्रस्ताव पेश होंगे। विधानसभा सदस्य जीत राम कटवाल प्रस्ताव करेंगे कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर बने घरों और गौशालाओं के नियमितीकरण करने बारे और इंद्रदत्त लखनपाल प्रदेश की वन संपदा को आग, बाढ़ व भूस्खलन से बचाने बारे सदन विचार करे। अंत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वित्तीय वर्ष 2022-23 की अनुपूरक अनुदान मांगें प्रथम तथा अंतिम किस्त को प्रस्तुत करेंगे।

 

हिमाचल में मिशन डिनोटिफाई सहित अन्य मुद्दों पर इस बार बजट सत्र के तपने की उम्मीद है। सुक्खू सरकार का पहला ही बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। क्योंकि संस्थान बंद करने को लेकर विपक्ष सदन के बाहर भी आक्रामक रुख अपनाए हुए है। बजट सत्र शुरू होने के एक दिन पहले भी भाजपा ने शिमला में प्रदर्शन किया था और सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

सुंदरनगर : चालक का बिगड़ा बैलेंस, ढांक से गिरी कार, एक की मौत-एक घायल

धिमेला मोड़ के पास पेश आया हादसा

सुंदरनगर। मंडी जिला में सुंदरनगर के थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत एक सड़क हादसा पेश आया है। धिमेला मोड़ के पास एक कार ढांक से नीचे गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

जानकारी के अनुसार, टेकचंद निवासी सुसन डाकघर चांबी तहसील सुंदरनगर तथा उसका दोस्त मनोज कुमार निवासी गांव ज्वाली डाकघर चांबी तहसील सुंदरनगर ऑल्टो कार (HP 31C-6084) में सवार होकर गुरुवार रात जैदेवी की ओर गए हुए थे। इस दौरान गाड़ी मनोज कुमार चला रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे जब गाड़ी धिमेला मोड़ के पास पहुंची तो मनोज ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी ढांक से नीचे गिर गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया। मनोज के सिर पर ज्यादा चोट होने की वजह से उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

MIS के तहत बागवानों का 83 करोड़ बकाया, बागवानी मंत्री बोले-केंद्र देगा तभी होगा भुगतान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी : गहरी खाई में गिरी कार, दो की अस्पताल ले जाते समय मौत, एक IGMC रेफर

करसोग में शाना-लच्छाधार लिंक रोड पर पेश आया हादसा

करसोग। मंडी जिला के करसोग में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नादौन : टिप्पर और स्कूटी में जोरदार टक्कर, एक युवक की टांडा में मौत, 2 जख्मी

जानकारी के अनुसार पांगना के समीप बुधवार देर रात शाना-लच्छाधार लिंक रोड पर एक ऑल्टो कार (HP30 4383) करीब 500 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया।

कुल्लू : ब्यास में मिला छात्रा का शव, जिया पुल से लगाई थी छलांग 

दो लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान संतराम (38) निवासी गांव चनहला और जयंती (40) निवासी गांव शाना के रूप में हुई है।अस्पताल में पहुंचने पर दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में तीसरा व्यक्ति नंदलाल निवासी करशाल ही हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी रेफर कर गया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिमाचल विस चुनाव : विजय जुलूस का खर्च भी उम्मीदवार के व्यय खाते में जुड़ेगा 

डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है जो कि आईजीएमसी में उपचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें